Saturday, 19 October 2024
Friday, 18 October 2024
विपुल गोयल ने संभाला हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री का कार्यभार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सचिवालय में पदभार ग्रहण करवाया
चंडीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में आज का दिन एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में दर्ज हो गया, जब फरीदाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाला। हरियाणा सचिवालय में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपुल गोयल को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज और कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपुल गोयल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और लड्डू खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीयता के साथ पदभार ग्रहण करवाने की परंपरा ने न केवल फरीदाबाद की जनता बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी उत्साह और खुशी का माहौल पैदा कर दिया है।
विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,388 वोटों से फरीदाबाद में रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए भाजपा का परचम लहराया, जिसके बाद उन्हें हरियाणा सरकार के शीर्ष पांच मंत्रियों में शामिल किया गया है। इससे पहले भी विपुल गोयल ने विभिन्न मंत्रालयों का सफलतापूर्वक कार्यभार संभाला था, जिसके आधार पर ही नव निर्वाचित हरियाणा सरकार में विपुल गोयल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
राजनीतिक और प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल का कैबिनेट मंत्री बनना न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे हरियाणा की प्रगति और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के बीच घनिष्ठ संबंध और समन्वय से सरकार और भी प्रभावी रूप से कार्य करेगी, जिससे जनहित के फैसले लेना अधिक सुगम हो जाएगा।
फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल की इस उपलब्धि ने फरीदाबाद के लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। विपुल गोयल के प्रति उनके समर्थकों और जनता का विश्वास, तथा सरकार में उनकी प्रमुख भूमिका, यह संकेत दे रही है कि हरियाणा की राजनीति में उनकी भूमिका आने वाले दिनों में और भी अधिक महत्वपूर्ण होने जा रही है।
Thursday, 17 October 2024
विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
पंचकूला : पंचकुला दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, भाजपा के सभी शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,383 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फरीदाबाद में कमल खिलाया, जिसके बाद वे हरियाणा सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में शामिल हो गए हैं।
इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है, जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।
भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया।
शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
Wednesday, 16 October 2024
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में 36 वर्षीय महिला के गॉलब्लैडर में से 1170 से अधिक स्टोन्स (पथरी) निकाले गए
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लाभ उठाया
Monday, 14 October 2024
कला विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है, जो नृत्य, संगीत, चित्रकला, साहित्य या रंगमंच जैसे कई रूप ले सकती है।
Saturday, 12 October 2024
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा की प्रदेश की जनता ने आज पूरे हरियाणा को भगवान राम के रंग में रंगने का काम किया है।
अपने अंदर के रावण का अंत कर श्री राम के आदर्शाे को अपनाने का ले संकल्प : कृष्णपाल गुर्जर
एन आई टी विधानसभा क्षेत्र स्मार्ट सिटी के रूप में उभरने की तैयारी : विधायक सतीश कुमार फागना
Friday, 11 October 2024
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है : विधायक सतीश कुमार फागना
फरीदाबाद : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर 55 में विधायक सतीश कुमार फागना के स्वागत के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों, और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की एक बड़ी संख्या ने भाग लिया। विधायक सतीश कुमार फागना ने कहा कि क्षेत्र में सीवर और पानी की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियो को आदेश दे दिए गए । विधायक सतीश कुमार फागना ने कहा कि एनआईटी की जनता ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे मैं ताउम्र टूटने नहीं दूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास की नीति से काम करती है भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देगी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी की कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है जो तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है सतीश ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और क्षेत्र की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया I
समारोह की शुरुआत भव्य तरीके से स्वागत किया गया इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने विधायक फागना का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों के हार पहनाए और मिठाइयाँ बांटीं।
विधायक सतीश कुमार फागना ने अपने संबोधन में कहा, "यह सम्मान मुझे आपके प्यार और समर्थन के लिए है। मैं हमेशा आपके हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहूंगा।" उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का जल्द समाधान होगा ।
भाजपा नेता मुकेश डागर ने बताया कि सैक्टर 55 में आयोजित यह समारोह विधायक सतीश कुमार फागना के नेतृत्व और उनकी विकास योजनाओं के प्रति जनता की उम्मीदों पर खरा उतरुँगा । सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे अपने विधायक के साथ मिलकर क्षेत्र को और अधिक विकास की ओर ले जाएंगे।
इस अवसर पर कई स्थानीय नेताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने विधायक फागना के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों से क्षेत्र में विकास की नई दिशा देखने को मिली है। सभी ने एकजुट होकर विधायक को समर्थन देने का संकल्प लिया और उनकी योजनाओं को सफल बनाने का वचन दिया।
भाजपा नेता मुकेश डागर ने कहा कि यह स्वागत समारोह न केवल विधायक सतीश कुमार फागना के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि यह एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम भी था। स्थानीय लोगों का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि विधायक फागना ने जनता के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित किया है, जो आगे चलकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।