Showing posts with label faridabadnews haryananews. Show all posts
Showing posts with label faridabadnews haryananews. Show all posts

Saturday, 2 November 2024

इस्कॉन फरीदाबाद ने उमंग और भक्ति के साथ मनाई गोवर्धन पूजा

इस्कॉन फरीदाबाद ने उमंग और भक्ति के साथ मनाई गोवर्धन पूजा



फरीदाबाद : 2 नवंबर को इस्कॉन मंदिर, फरीदाबाद में गोवर्धन पूजा का पावन पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला का स्मरण कराता है, जिसमें उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाया था।

पवित्र कार्तिक मास के दौरान, भगवान श्रीकृष्ण ने यह अद्वितीय कार्य किया, जिससे उनकी भक्तों के प्रति अनन्य प्रेम और सुरक्षा का परिचय मिलता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वृंदावन के निवासी इन्द्र देव की पूजा की तैयारी कर रहे थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने की सलाह दी। इससे इन्द्र देव कुपित हो गए और वृंदावन पर मूसलधार वर्षा का प्रकोप बरसाया।
श्रीकृष्ण ने निर्भय होकर अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया और सम्पूर्ण समुदाय को आश्रय प्रदान किया। सात दिनों तक ब्रजवासी पर्वत की छांव में सुरक्षित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करते रहे।

यह अद्भुत लीला भगवान श्रीकृष्ण को भक्तवत्सल के रूप में दर्शाती है, जो अपने भक्तों के रक्षक और प्रिय हैं। इन्द्र को पराजित कर और अपने भक्तों की रक्षा कर, श्रीकृष्ण ने भक्तों के साथ अपने संबंध को और भी गहरा कर दिया।

इस घटना की स्मृति में, विश्वभर के भक्त गोवर्धन पूजा को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। इस्कॉन फरीदाबाद में, गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति चावल और हलवे से बनाई गई, जिसमें पवित्र कुंडों के लघु रूपांकन थे।

मंदिर के अध्यक्ष, गोपेश्वर दास ने कहा, "हमें प्रसन्नता हुई कि फरीदाबाद भर से भक्त प्रेमपूर्वक तैयार किए गए भोजन अर्पण, आरती में भाग लेने, और गोवर्धन की परिक्रमा में शामिल होने के लिए आए। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करना अत्यंत शुभ माना गया है, जो हमें उनके आशीर्वाद और निकटता प्रदान करता है।"

शास्त्रों के अनुसार, गोवर्धन पर्वत भगवान श्रीकृष्ण से अभिन्न है, और इसकी पूजा राधा-कृष्ण को प्रसन्न करती है। यह वार्षिक उत्सव श्रीकृष्ण के भक्तों के प्रति उनके निष्ठावान प्रेम और सुरक्षा के प्रति हमारी स्मृतियों को ताजा करता है।

Thursday, 17 October 2024

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह




पंचकूला : पंचकुला दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, भाजपा के सभी शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,383 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फरीदाबाद में कमल खिलाया, जिसके बाद वे हरियाणा सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में शामिल हो गए हैं।

इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है, जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया।

शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Thursday, 19 September 2024

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र 86 के भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना को डूर टू डूर मिल रहा समर्थन

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र 86 के भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना को डूर टू डूर मिल रहा समर्थन


डोर- टू- डोर  जन- आशीर्वाद 

 फरीदाबाद : जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद NIT 86 विधानसभा के अंतर्गत सेक्टर 23 संजय कॉलोनी में समस्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपने बड़े भाई सतीश फागना जी (प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी) के पक्ष में अपने मत का प्रयोग कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने की अपील की।

आप सभी से मिल रहे स्नेह, आशीष एवं मंगलकामना के लिए तहे दिल से शुक्रिया, आभार।।


Saturday, 27 April 2024

पूरे विश्व में भारत की जो धाक है,वह भारत की मजबूती का प्रमाण: मनोहर लाल

पूरे विश्व में भारत की जो धाक है,वह भारत की मजबूती का प्रमाण: मनोहर लाल

गोहाना,   27 अप्रैल।   । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कांग्रेस झूठी घोषणाओं के सहारे अपने चुनावी नैया को पार लगाना चाहती है,लेकिन देश की जनता अब इस बात को भली प्रकार समझने लगी है कि कांग्रेस की घोषणाओं में कोई दम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत लोकसभा उम्मीदवार के लिए विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।  

 गोहाना विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना लगाया। उन्होंने कहा कि जब से देश में चुनाव की घोषणा हुई है,कांग्रेस बौखलाई हुई है और पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान से उनकी बौखलाहट साफ नजर आती है। ‌उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को एक लाख रुपए प्रति वर्ष देने का वायदा किया है लेकिन कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह महिलाओं को एक-एक लाख रुपए कैसे देंगे,क्योंकि अगर ऐसा किया जाता है तो देश का सारा बजट एक ही झटके में खत्म हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज गरीबी हटाने की बात करती है लेकिन कांग्रेस को अपने 60 साल के शासन में गरीबी हटाने की याद नहीं आई।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और देश को भी मजबूत किया है। आज पूरे विश्व में भारत की जो धाक है वह भारत की मजबूती का प्रमाण है। आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक होता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति लोगों में पैसा बांटने की नहीं है बल्कि लोगों को स्वाबलंबी बनाने की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ट्रेनिंग के जरिए "ड्रोन दीदी" बनाया जा रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है ताकि उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गरीबों को पैसा बांटने की बजाय सरकार स्टार्टअप और लघु उद्योगों और व्यापारों के माध्यम से उन्हें मजबूत करने का काम कर रही है।
 सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी को लेकर जबरदस्त लहर है और भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव  मे रिकॉर्ड तोड़ सीट हासिल करने जा रही है।

Wednesday, 11 October 2023

सुस्त जीवनशैली और खराब खानपान के कारण युवा पीढ़ी बन रही अर्थराइटिस का शिकार : डॉ. अनुराग अग्रवाल

सुस्त जीवनशैली और खराब खानपान के कारण युवा पीढ़ी बन रही अर्थराइटिस का शिकार : डॉ. अनुराग अग्रवाल




जोड़ों से संबंधित समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 12 अक्टूबर को 'वर्ल्ड अर्थराइटिस डे' मनाया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. अनुराग अग्रवाल, डायरेक्टर एवं एचओडी, आर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने बताया कि एक हफ्ते में ओपीडी में तक़रीबन 125-150 मरीज जोड़ों की समस्या लेकर आते हैं जिनमें 25-35 वर्ष की आयु के 30-35 प्रतिशत युवा लोग होते हैं। एक महीने में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग 200 पहुंच जाती है। चिकित्सीय जाँच करने पर 200 में से 70 फीसदी महिला और 30 फीसदी पुरुष हैं। आमतौर पर अर्थराइटिस की समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती है लेकिन आजकल की सुस्त जीवनशैली और खराब-खानपान के कारण कम उम्र के लोगों में भी जोड़ों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। डेस्क जॉब के चलते फिजिकल एक्टिविटी न होने एवं तले-भुने मसालेदार खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन के कारण कम उम्र में वजन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हमारे शरीर के वज़न का कई गुना वजन सीधा हमारे घुटनों के जोड़ों पर पड़ता है। वज़न के तेजी से बढ़ने और समय रहते पर्याप्त ध्यान न देने के कारण घुटनों से संबंधित समस्या अधिक बढ़ जाती है और परिणाम स्वरुप घुटनों के प्रत्यारोपण की भी नौबत आ जाती है। वहीँ धूम्रपान एवं शराब के सेवन के प्रति युवा लोगों में रुझान तेजी से बढ़ा है जिससे उनके जोड़ों पर नकारात्मक असर पड़ता है। 

सलाह:
अर्थराइटिस से बचाव के लिए जोड़ों से संबंधित व्यायाम करना बहुत जरूरी है। अगर जोड़ों के चारों ओर का मसल्स मजबूत होगा तो जोड़ों में दबाव कम होगा जिससे अर्थराइटिस होने की संभावना भी कम हो जाती है। वॉकिंग करें क्योंकि यह शारीरिक गतिशीलता के लिए बहुत अच्छी होती है। जमीन पर आलती-पालथी मारकर न बैठें। जोड़ों के रोग से बचाव के लिए शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करें और जंक फ़ूड यानि तले-भुने एवं भारी मसालेदार खाद्य पदार्थों की बजाय घर में बना संतुलित आहार लें। धूम्रपान और शराब के सेवन से दूर रहें। अर्थराइटिस मरीज डॉक्टर की सलाह अनुसार नियमित व्यायाम करें। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें और ठीक से जांच कराने के बाद सही इलाज कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई घरेलू उपाय न करें क्योंकि इससे आपकी तकलीफ ज्यादा बढ़ सकती है। जोड़ों में दर्द के लिए खुद से पैन किलर दर्द निवारक का सेवन न करें क्योंकि दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन करने से किडनी, लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

इलाज:  
घुटने व कूल्हे के जोड़ों के क्षतिग्रस्त होने पर जब दवाओं व फिजियोथेरेपी से उपचार असंभव हो जाता है तो दर्द से निजात पाने के लिए कुल्हा प्रत्यारोपण या घुटना प्रत्यारोपण ही सर्वोत्तम विकल्प होता है। पूर्ण जोड़ प्रत्यारोपण या आंशिक जोड़ प्रत्यारोपण आधुनिक युग की सर्वाधिक सफल शल्यक्रिया है। टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन अर्थराइटिस के पुराने रोगियों के लिए वरदान जैसा है। इस ऑपरेशन की सफलता का प्रतिशत बहुत अधिक है। आज रोबोटिक तकनीक घुटनों की प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए सटीकता का एक नया आयाम प्रदान कर रही है। इससे मरीज को शीघ्र आराम मिलता है। रोबोटिक तकनीक से किये गए घुटने की प्रत्यारोपण सर्जरी में उच्च तथा उत्तम सटीकता के कारण रोगी को परंपरागत सर्जरी की तुलना में अधिक तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाती है तथा सर्जरी के बाद मरीज को जोड़ में  कृत्रिमता का अहसास बहुत कम होता है। इस सर्जरी के बाद काफी हद तक घुटने की प्राकृतिकता वापस आ जाती है। इस तकनीक से घुटनों की परंपरागत सर्जरी की तुलना में मरीज को अधिकाधिक गतिशीलता प्राप्त होती है। सर्जन केवल क्षतिग्रस्त हिस्से पर ही काम करते हैं जिसके कारण हड्डियों तथा मांसपेशियों को कम हानि पहुँचती है, रक्तस्राव भी कम होता है। सही एलाइनमेंट होने से परंपरागत घुटने की सर्जरी की तुलना में ज्वाइंट इंप्लांट की उम्र भी बढ़ जाती है। रोबोटिक असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी आधुनिक तकनीक तथा सर्जन की कुशलता की जुगलबंदी का एक बेहतरीन उदाहरण है।