Showing posts with label faridabad sports. Show all posts
Showing posts with label faridabad sports. Show all posts

Saturday 16 December 2023

विजय दिवस भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के दिलों में समान रूप से देशभक्ति और गर्व की गहरी भावना  : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

विजय दिवस भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के दिलों में समान रूप से देशभक्ति और गर्व की गहरी भावना : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा


                                                                                                          

  त्रिखा कालोनी में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने के लिए लगाया गया विशाल कैम्प:-

हरियाणा में 2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने पर बच्चो को मिलेगा  शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक और आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान:-

फरीदाबाद/ बल्लबगढ़,16 दिसम्बर । मूलचंद शर्मा कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में  त्रिखा कालोनी में परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने के लिए विशाल कैम्प लगाया गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ विधानसभा क्षेत्र की त्रिखा कालोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल (पार्क) में परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए लगाए गए विशाल कैंप का उद्घाटन किया। वहीं इस कैंप में सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहें।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा की कल 17 दिसंबर को सुभाष कालोनी में यह कैंप लगाया जाएगा और उसके बाद सेक्टर- 2 में कैंप का आयोजन किया जायेगा। ताकि लोगो को पीपीपी से संबंधित आने वाली दिक्कत न आए। 

  कैम्प शासन और प्रशासन ने यह दी सुविधाएं:- 

 जिसमें बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र से सम्बंधित लोग परिवार पहचान पत्र,बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड, उज्जवल योजना जैसे कार्यों से संबंधित समस्याओं को दर्ज करवा कर उनका समाधान करवा सकते हैं। यह कैंप आज शाम तक चलेगा।

 तत्पश्चात प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस और श्री राम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा सेक्टर- 12 में आयोजित भारत पाक विजय दिवस कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न स्कूलों से आए हजारों स्कूली बच्चों को शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा की देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में

हरियाणा के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी हरियाणा में साल 2025 तक नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं,जिसमे बच्चो को शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक और आध्यात्मिक शिक्षा का ज्ञान दिया जायेगा।

 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। भारत ऐतिहासिक युद्ध में जीत हासिल करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर इस दिन को मनाता है।

यह विजय दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है  कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि समर्पण और उसके निहितार्थ विजय दिवस पर भारत उस महत्वपूर्ण क्षण को याद करता है।   हरियाणा के उच्चतर शिक्षा, परिवहन और खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विजय दिवस 2023 का स्मरणोत्सव और विशेष महत्व है।  क्योंकि विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों को याद करते हुए चिंतन और श्रद्धांजलि का दिन है। यह दिन अत्यधिक सांस्कृतिक 

और राजनीतिक महत्व रखता है, जो भारत और बांग्लादेश के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देता है।  कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारत- पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी और ताकत को श्रद्धांजलि देता है।

 कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जैसे ही छात्र विजय दिवस पर विचार करते हैं, उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान भारत के प्रसिद्ध उद्भव की याद आती है। यह दिन सशस्त्र बलों के साहस, एकता और अदम्य भावना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विजय दिवस भारत और बांग्लादेश के नागरिकों के दिलों में समान रूप से देशभक्ति और गर्व की गहरी भावना को  बढ़ावा देकर पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है।

 ये महानुभाव रहे उपस्थित इस दौरान लखन बेनीवाल, बालकिशन बाली आरडब्ल्यूए प्रधान, दयाचंद शर्मा तुलसीराम, रामचंद्र सैनी,सुषमा यादव, संगीता नेगी, अभिषेक दीक्षित,धर्मपाल बघेल ,पुष्पा शर्मा,अजय भाटी ,सर्वेश चौधरी सतीश अधाना, संदीप, सुनीलऔर एक्सियन नगर निगम ओपी कर्दम सहित कालोनी के गणमान्य लोग मोजूद रहे।

Thursday 2 November 2023

रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने संकल्प क्रिकेट अकादमी (सोनीपत) को 8 विकेट से हराया।

रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने संकल्प क्रिकेट अकादमी (सोनीपत) को 8 विकेट से हराया।


इस मैच का मैन ऑफ द मैच दीपांशु शर्मा को घोषित किया गया।

फरीदाबाद,: 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच संकल्प क्रिकेट अकादमी और रविन्द्र फागना  क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने संकल्प क्रिकेट अकादमी  को 8 विकेट  से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली  ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। संकल्प क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन का लक्ष्य  दिया । संकल्प  क्रिकेट अकादमी  की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आकाश खरेता ने 41 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन, अनुराग भारद्वाज ने 52 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी  की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बांबी ने 8 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट, बादल रावत ने 8 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट, विनय चौधरी और धर्मेन्द्र सिंह ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 33 ओवर में 2 विकेट खोकर 204 रन बनाकर जीत हासिल की। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से दीपांशु शर्मा ने 86 गेंदों पर 12 चौको की मदद से 85 रन, दिव्यांश कोहली ने 56 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 57 रन बनाए।
संकल्प  क्रिकेट अकादमी  की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्वास्तिक मित्तन ने 8 ओवर में 1 मैडेन, 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।  इस मैच का मैन ऑफ द मैच दिपांशु शर्मा को घोषित किया गया।