Sunday, 5 January 2025
Saturday, 4 January 2025
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी ने करतारपुर साहिब में टेका मत्था
चंडीगढ़: कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी ने अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार के साथ शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेका। उन्होंने गुरु नानक देव जी द्वारा व्यतीत किए गए 18 वर्षों के इस पवित्र स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान श्री गोयल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “गुरु नानक देव जी का जीवन हमें मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। करतारपुर साहिब में मत्था टेककर हमने उस दिव्यता का अनुभव किया, जो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।”
श्री गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस तीर्थ यात्रा को संभव बनाने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते का नवीनीकरण पांच वर्षों के लिए हुआ, जिसके तहत 20 अमेरिकी डॉलर का शुल्क हटाकर इसे निःशुल्क रखा गया। इससे श्रद्धालुओं को सहजता और सुविधा मिली है।
सिखों के इस पवित्र धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक विशेषताएं
करतारपुर साहिब, सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी का निवास स्थान था। उनके जीवन के अंतिम समय में वे यहीं ज्योति में विलीन हुए। उनकी स्मृति में यहां गुरुद्वारे का निर्माण किया गया। पहले श्रद्धालुओं को इस पवित्र स्थल के दर्शन दूरबीन से करने पड़ते थे, क्योंकि यह पाकिस्तान की सीमा में स्थित है।
पंजाबी में करतारपुर कॉरिडोर एक वीजा-मुक्त सीमा पार धार्मिक गलियारा है, जो भारत के पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान के नरोवाल स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को जोड़ता है। यह कॉरिडोर श्रद्धालुओं को बिना वीजा के सीमा पार जाकर दर्शन करने की सुविधा देता है।
यह क्रॉसिंग 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में दिल्ली-लाहौर बस कूटनीति का हिस्सा थी। 26 नवंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पक्ष में कॉरिडोर की आधारशिला रखी। 12 नवंबर 2019 को गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर यह कॉरिडोर पूर्ण रूप से तैयार हो गया।
पिछले साल अक्टूबर में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते का नवीनीकरण किया गया। इसके साथ ही 20 अमेरिकी डॉलर का शुल्क हटाकर इसे निःशुल्क कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा और सुगम हो गई।
आस्था और प्रेरणा का केंद्र
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र गुरुद्वारा साहिब में अरदास की और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद किया। श्री गोयल ने कहा, "यह यात्रा न केवल हमारी धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि हमें गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा भी देती है।"
करतारपुर साहिब में दर्शन अब सहज और सरल हो गए हैं। यह यात्रा गुरु नानक देव जी की शिक्षा और उनके द्वारा दिखाए गए मानवीय मूल्यों को समझने का एक अवसर है, जो आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक हैं।
अनजान नम्बर से प्राप्त लिंक पर ना करें क्लिक, हो सकता है बैंक खाता खाली- संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल
फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने 14 मुकदमों में 25 आरोपी किए गिरफ्तार : पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता
साइबर पुलिस ने इस सप्ताह में साइबर अपराध के 14 मुकदमों में 25 आरोपी किए गिरफ्तार, ₹ 635360/- किया बरामद, 151 शिकायतों का किया निस्तारण, 445529/- रुपए रिफंड
फरीदाबाद- 4 जनवरी 2025 : पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश व पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध उषा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने 28 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक 14 मुकदमों को सुलझाते हुए 25 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना NIT के 05, साइबर थाना सेंट्रल के 04 और साइबर थाना बल्लबगढ़ के 05 मामले शामिल है। गिरफ्तार आरोपी में दिव्यांशु, अनुराग, अमित, पिंटू कुमार, राम प्रकाश, राकेश, आदित्य, चंद्रा किशन उर्फ चंदू, जगदीश, जसविंदर, दीपेंद्र, उमेद, सोनू, सूरज, रवि कुमार, शिवराज, दिनेश उर्फ दीनू, लोकेश कुमार, अक्षय, योगेश, आशीष, गौरव, हर्षित, मोहम्मद फजल, सुमित, अजय और प्रकाश सिंह का नाम शामिल है।
उन्होंने आगे बतलाया कि आजकल तकनीकि के दौर में अलग-अलग तरह से लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं मिल रही है। जिसके माध्यम से लोग अपने ज्यादातर काम करने के लिए तकनीकि पर ही निर्भर हैं। साइबर अपराधी इस निर्भरता का फायदा उठा कर लोगो को साइबर अपराध का शिकार बनाते है। साइबर ठगी के लिए साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार से लालच देते हैं, जिनमें से कुछ बडे़ प्रकार के टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फ्रॉड, लोन फ्रॉड, अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करना, QR/UPI के माध्यम से लोगों के खाते में पैसे डलवाने का लालच देना, बैक अधिकारी बनकर ओटीपी प्राप्त करना प्रमुख है।
साइबर फॉड से बचाव-
सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई ऐप डाउनलोड ना करें।
सोशल मीडिया पर भेजी गई लिंक का प्रयोग ना करें।
किसी भी अनजान नंबर से आए हुए लिंक पर क्लिक न करें। यदि आपको अपने खाते के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो बैंक के द्वारा निर्धारित की गई एप के द्वारा ही जानकारी प्राप्त करें। अगर आपके पास किसी अनजान नम्बर से किसी ऑफर व किसी प्रकार का लाभ देने के संबंध में कॉल आए तो पंजीकृत नम्बर से जानकारी ले और अपनी गोपनीय जानकारी जैसे बैक खाते, पैनकार्ड, आधार कार्ड की जानकारी सांझा ना करें। यदि कोई व्यक्ति आपको फोन या मैसेज करके कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देता है तो समझ जाए कि वह साइबर ठग है
लाल रंग से ताले के निशान कटे होने वाली वेबसाइट को खोलने से बचें
फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत करें।
सामुदायिक केंद्र पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा और विधायक सतीश फागना ने किया शिलान्यास
खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही हरियाणा सरकार - राजेश नागर
Thursday, 2 January 2025
मेवला महाराजपुर और ओल्ड फरीदाबाद के अंडरपास होगे जगमग
Saturday, 28 December 2024
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने जी.एस क्रिकेट अकादमी (शाहबाद) को 7 विकेट से हराया।
14 साल की नियामिका राणा और पैरा शूटर अदीबा अली का राष्ट्रिय निशानेबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन