Saturday, 28 December 2024
14 साल की नियामिका राणा और पैरा शूटर अदीबा अली का राष्ट्रिय निशानेबाज़ी में बेहतरीन प्रदर्शन
Kickboxing Pioneer Santosh Kumar Agarwal Honored by Vice- Chancellor S.K. Tomar
Saturday, 14 December 2024
गुलाब क्रिक्रेट अकादमी ने रमनहंस क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच आतिफ खान व फाइटर ऑफ द मैच सागर कुशवाहा को घोषित किया गया।
चौथी राष्ट्रीय एमेच्योर मयथाई चैंपियनशिप में दिल्ली का दबदबा, जूनियर वर्ग में 4 और सीनियर वर्ग में जीते 2 गोल्ड
Wednesday, 11 December 2024
नो-पार्किंग* एरिया में वाहन खड़ा करने पर की जाएगी कार्रवाई, होंगे पोस्टल चालान l
Monday, 9 December 2024
मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है श्रीमद्भागवत गीता : सतीश फागना
मनुष्य जीवन में संस्कार देने वाला सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है श्रीमद्भागवत गीता
- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का यज्ञ में आहुति डालते हुए किया धूमधाम से रंगारंग आगाज
फरीदाबाद, 09 दिसम्बर।
एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य को जीवन में संस्कार देने वाला विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गीता महोत्सव के यज्ञ में आहुति डालकर महोत्सव का रंगारंग आगाज किया।
सर्वप्रथम एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों तथा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्घाटन कर उनका बारीकी से अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। यह हर मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों में गीता ग्रन्थ जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में ढाल लें, तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आज पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने जिला स्तरीय गीता महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है। इस ग्रंथ के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि गीता कोई किताब या ग्रंथ नहीं है तो हृदय में उतारे जाने वाला अमृत है जो भगवान श्री कृष्ण जी की वाणी से निकाला और वेदव्यास जी ने इसकी रचना की। गीता में 700 श्लोक एवं 18 अध्याय हैं जो न केवल जीवन जीने की कला सिखाते हैं वर्णन जीवन को धर्म के मार्ग पर रहते हुए कैसे जिया जा सके यह भी सिखाते हैं। गीता को हर नर नारी को पढ़ना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को सुचारू रूप से धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन कर सके। गीता धर्म के साथ-साथ कर्म करने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। गीता बताती है इस धरती पर हम प्रत्येक मनुष्य किसी विशेष कारण से आए हैं और अपने धर्म को निभाते हुए कर्म के मार्ग पर चलना चाहिए और यह बात हमारे युवा वर्ग को जरूर समझनी चाहिए। गीता का चिंतन मनन करके अपने जीवन में उतरना चाहिए क्योंकि गीता सही गलत की पहचान कराती है। आज प्रत्येक हिंदू के घर में गीता का पाठ होना चाहिए तभी यह गीता महोत्सव मनाने का उद्देश्य सार्थक हो सकेगा। हर व्यक्ति को गीता जरूर पढ़नी चाहिए उससे हमारे जीवन जीने की कला मिलती है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ में आम मनुष्य के जीवन भर की समस्याओं का समाधान का पूरा वर्णन किया गया है। विश्व का यह सबसे बड़ा ग्रंथ है जहां स्वयं गुरु ने अपने शिष्य को गीता का उपदेश दिया। भारतवर्ष दुनिया की उपदेश के क्षेत्र में गुरु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने शिष्य अर्जुन को दिए गए उपदेश के क्षेत्र में सबसे श्रेष्ठ भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गुरु के रूप में अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जब तक मानव इस धरती पर आएगा तब तक यह श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ का संदेश यूं ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि आज पूरी हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गीता हमें जीना सिखाती है। हम किस तरह से अपना जीवन जिएंगे यह गीता हमें बताती है और गीता के भाव से मनुष्य अपने व्यक्तित्व का निर्माण करता है। हमारा भारतवर्ष बहुत महान देश है यहां सनातन पद्धति सनातन संस्कृति है जो न केवल सिर्फ भारत बल्कि पूरा विश्व इसकी ओर आकर्षित है। अपने जीवन में सार्थकता और उन्नति लाने के लिए मानव के विकास के लिए गीता अद्भुत ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है। श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ में मनुष्य के आधुनिक जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान का रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को श्रीमद्भगवद्गीता ग्रन्थ के सार का पूरा ज्ञान हो और उस ज्ञान को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें। उन्होंने दैनिक जीवन में काम आने वाले श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी जीवन में तनाव हो उसी समय हमें गीता के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमें जीवन जीने की राह बताती है।
बॉक्स
गीता महोत्सव में विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया ने गीता थीम सहित सामाजिक समरसता का संदेश देते लोक गीतों से महोत्सव को शोभायमान किया। प्रवक्ता डॉ.सुप्रिया ढांडा ने मंच संचालन किया। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 10 दिसंबर को प्रात : 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त विक्रम सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम बड़खल अमित मान, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, नगर निगम ग्रेटर की संयुक्त आयुक्त द्विजा सहित विभिन्न इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
द ग्रेट 80s लेजेंड ने आर के ब्लास्ट क्रिकेट क्लब को 81 रन से हराया।
Friday, 6 December 2024
हरियाणा रोडवेज में जल्द ही 650 नई बसों की होगी शामिल, 300 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री
Saturday, 30 November 2024
मानव रचना दीक्षांत समारोह 2024: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्नातकों से भारत की संभावनाओं और परिवर्तन की यात्रा का नेतृत्व करने का आह्वान किया।
· माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल
· हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने अतिविशिष्टअतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया
· 1,500 से अधिक डिग्रियां प्रदान की गईं, स्नातक, स्नातकोत्तर औरडॉक्टरेट कार्यक्रमों में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन
· खेल, शिक्षा, प्रशासन और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणियों को मानद पीएचडी की उपाधियाँ प्रदान की गईं
फरीदाबाद, 30 नवंबर, 2024: मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU) औरमानव रचना अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान (MRIIRS), जिसमें मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRDC) और मानव रचना दूरस्थ एवंऑनलाइन शिक्षा केंद्र (MRCDOE) शामिल हैं, ने आज 2024 के बैच के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन कर 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ प्रदान कीं। यह भव्य समारोह संस्थान के फरीदाबाद परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्नविषयों से जुड़े विद्यार्थियों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मुख्य अतिथि केरूप में उपस्थित रहे। अपने दीक्षांत संबोधन में उन्होंने कहा, “स्नातक होनाकेवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है, यह असीमित अवसरों की दुनिया कोअपनाने के लिए तैयार होने की घोषणा है। ज्ञान और बुद्धिमत्ता से सुसज्जितआप अब नवाचार और परिवर्तन के पथ को रोशन करने के लिए मशाललेकर चलने को तैयार हैं। मानव रचना की दूरदर्शी शिक्षा समाज में गहराप्रभाव डालने में सक्षम व्यक्तित्वों का निर्माण करती है, जो इसके संस्थापक, डॉ. ओ.पी. भल्ला की विरासत का प्रमाण है।”
इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति और मानव रचना शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष, डॉ. प्रशांत भल्ला ने विद्यार्थियों से कहा, “जैसे हीआप दुनिया में कदम रखेंगे, मानव रचना की उत्कृष्टता, ईमानदारी औरनवाचार की विरासत को आगे बढ़ाएं। भविष्य में लचीलापन औरअनुकूलनशीलता की आवश्यकता है, और मैं आपसे आग्रह करता हूं कि एकविकसित भारत के निर्माण में साहस, सहानुभूति और उद्देश्य के साथ नेतृत्वकरें।”
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने अतिविशिष्ट अतिथिके रूप में स्नातकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “जीवन आपको कहींभी ले जाए, अपनी जड़ों और संस्कृति को कभी न भूलें। मानव रचना स्नातकके रूप में आपकी अनूठी पहचान हर जगह चमकेगी। मैं मानव रचना कीउत्कृष्टता की निरंतर खोज के लिए सराहना करता हूं, और यह दीक्षांतसमारोह इसकी वैश्विक मान्यता प्राप्त करने की दिशा में एक और उपलब्धिहै।”
इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान कर शैक्षणिकउत्कृष्टता को मान्यता दी गई। MRIIRS ने 708 स्नातक, 344 स्नातकोत्तरऔर 66 डॉक्टरेट डिग्रियां प्रदान कीं, जबकि MRU ने 392 स्नातक, 50 स्नातकोत्तर और 22 डॉक्टरेट डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर 45 टॉपर्सऔर 13 पुरस्कार विजेताओं (MRIIRS से) और 10 टॉपर्स और 12 पुरस्कारविजेताओं (MRU से) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण खेल, शिक्षा और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टयोगदान के लिए 10 विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद उपाधियां प्रदान करनारहा:
· पद्म श्री सुश्री रानी रामपाल, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारप्राप्तकर्ता, भारतीय कोच और पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
· श्री अनुराग शर्मा, सांसद, लोकसभा।
· श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा (IAS (सेवानिवृत्त)), अध्यक्ष, हरियाणाजल संसाधन प्राधिकरण और हरियाणा सरकार की पूर्व मुख्य सचिव।
· प्रोफेसर मना हेल थाबेट, अध्यक्ष, आर्थिक मंच (टिकाऊ विकास केलिए)।
· श्री आलोक शर्मा, निदेशक, अनुसंधान एवं विकास, इंडियन ऑयलकॉरपोरेशन लिमिटेड।
· डॉ. तनुजा सिंह, अध्यक्ष, यूनिवर्सिटी ऑफ इंडियानापोलिस।
· श्री आनंद मेहता, मानद अध्यक्ष, महर्षि दयानंद शिक्षा सोसाइटी।
· श्री संजय सेठी, प्रबंध निदेशक और सीईओ, चैलेट होटल्स लिमिटेड।
· श्री पंकज बंसल, मैनेजिंग पार्टनर, केरेट कैपिटल और संस्थापक, पीपलस्ट्रॉन्ग।
· श्री प्रदीप मोहंती, प्रबंध निदेशक, सैफ्रॉन स्ट्रोक्स प्रा. लिमिटेड।
समारोह का समापन एक उत्सवपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें स्नातकों से मानवरचना द्वारा प्रेरित मूल्यों और दृष्टिकोण को आगे ले जाने का आह्वान कियागया।
MREI के बारे में:
1997 में स्थापित मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (MREI) शिक्षा मेंउत्कृष्टता का प्रतीक हैं। 41,000 से अधिक पूर्व छात्र, 120+ वैश्विकशैक्षणिक सहयोग और 80+ नवाचार एवं उद्यमशीलता उपक्रमों के साथ, MREI उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण के लिए समर्पित है। MREI के तहतप्रमुख संस्थानों में मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचनाअंतरराष्ट्रीय अनुसंधान एवं अध्ययन संस्थान (MRIIRS) – NAAC A++ मान्यता प्राप्त, और मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRIIRS के तहत) – NABH मान्यता प्राप्त, शामिल हैं।