Showing posts with label Chandigarh. Show all posts
Showing posts with label Chandigarh. Show all posts

Wednesday 5 September 2018

आशा हुड्डा का चेयरमैन बनने के बाद फरीदाबाद में जोरदार स्वागत

आशा हुड्डा का चेयरमैन बनने के बाद फरीदाबाद में जोरदार स्वागत

फरीदाबाद, 5 सितंबर: हरियाणा बिजली विभाग की चेयरमैन बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचीं भाजपा नेत्री आशा हुड्डा का आज फरीदाबाद के सेक्टर 46 स्थित भड़ाना फ़ार्म हाउस पर भाजपा नेता सुबोध महाशय ने जोरदार स्वागत किया। इसके पहले सुबोध अपने समर्थकों संग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने आशा हुड्डा का स्वागत करते हुए एक बड़े काफिले के साथ फरीदाबाद पहुंचे। 

भाजपा नेत्री आशा हुड्डा जो अभिनेता रणदीप हुड्डा की माँ हैं और वर्तमान समय में फरीदाबाद के सेक्टर 46 में रहतीं हैं। आशा हुड्डा दो बार रोहतक भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी रह चुकी  हैं। आशा हुड्डा हरियाणा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री के साथ साथ एक समाजसेवी भी हैं जिनका कहना है पार्टी ने मेरी समाजसेवा और पार्टी में दिए गए कई दशकों के योगदान को देखते।  हुए मुझे चेयरमैन का पद सौंपा है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी महिला मोर्चा की शुभलेश मलिक, जया, सिब्बी भाटी ने भी आशा हुड्डा का जोरदार  किया। इस अवसर पर  कल्लू, बाबा, मनोज भड़ाना, कपिल भड़ाना आदि मौजूद थे।

Tuesday 4 September 2018

डॉक्टर इशिता कपूर ने कैंप मैं 400 चरम रोग मरीजों का निशुल्क इलाज किया

डॉक्टर इशिता कपूर ने कैंप मैं 400 चरम रोग मरीजों का निशुल्क इलाज किया

फरीदाबाद 4 सितंबर ।  फरीदाबाद सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आर के अस्पताल 3 से 59 BP एनआईटी फरीदाबाद में एक विशाल निशुल्क चरम रोग कैंप का आयोजन किया गया इस गेम में डॉक्टर इशिता कपूर के द्वारा चरम रोग के विभिन्न प्रकार के मरीजों ( जैसे मस्से ,पीपल्स ,काली, झाइयां ,दाद, खुजली ,गंजापन, सफेद निशान , झुरिया ,सफेद निशान गुप्त रोग का निशुल्क परामर्श दिया गया और साथ में सभी मरीजों को समझाया गया कि भविष्य में इन बीमारियों से बचने के लिए क्या क्या उपाय करें इस अवसर पर अस्पताल की चरम रोग विशेषक डॉक्टर इशिता कपूर ने बताया कि कैंप में लगभग 397 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया 

आर के अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने सभी मरीजों का धन्यवाद किया और बताया कि आर के अस्पताल विभिन्न विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रकार के कैंप का आयोजन करता आया है और भविष्य में भी करता रहेगा

Sunday 2 September 2018

हुड्डा साहब की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार - लखन सिंगला

हुड्डा साहब की लोकप्रियता से घबराई भाजपा सरकार - लखन सिंगला

फरीदाबाद, 2 सितम्बर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर एचपीसीसी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। सिंगला ने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार हुड्डा साहब की जनक्रांति यात्रा की सफलता से घबरा गई है और इसीलिए आनन फानन में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन जनता सब जानती है और आने वाले चुनावों में भाजपा का सफाया कर देगी।

कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि जब जब किसी कांग्रेसी ने अपनी आवाज उठाने की कोशिश की, तब तब मनोहर लाल खट्टर सरकार ने उनके खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। इसी कड़ी में जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण सिंह दलाल ने आवाज उठाई तो उनके यहां आयकर विभाग का छापा लगवा दिया, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। इसी प्रकार अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा को जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है तो प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। सिंगला ने कहा कि हुड्डा का रथ न रुका है और न ही रुकेगा। बेशक राज्य की भाजपा सरकार उनके खिलाफ कितने ही राजनैतिक षडयंत्र कर ले। वह बेदाग राजनेता हैं और रहेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हुड्डा साहब के 10 वर्ष के शासन में प्रदेश का हर वर्ग खुश था क्योंकि हुड्डा साहब ने प्रदेश को विकास का मार्ग दिखाया था। लेकिन मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पिछले चार साल में प्रदेश को गर्त में पहुंचाया और अपने राजनैतिक विरोधियों को सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से हाशिए पर भेजने की चालें चलीं। यही कारण है कि इनके अपने विधायक और सांसद सरकार के खिलाफ झंडा लेकर खड़े हैं। वहीं प्रदेश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोबारा राज्य की गद्दी सौंपने का मन बना चुकी है।

Thursday 30 August 2018

बदी से नेकी की ओर ले जाने वाला अनोखा मानवता-ई-ओलम्पियाड

बदी से नेकी की ओर ले जाने वाला अनोखा मानवता-ई-ओलम्पियाड

चंडीगड़ : 31 अगस्त I हे ईश्वर ! हमें बुराई से अच्छाई की ओर ले चलो। हे ईश्वर ! हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। हे ईश्वर ! हमें मृत्यु से मोक्ष की ओर ले चलो। नि:संदेह वेद-शास्त्र के इस कथन से तो हम सब भली-भांति परिचित ही है, परन्तु इस कथन को चरितार्थ कर, मानव-धर्म से पतित इंसानों को पुन: अच्छाई के मार्ग पर प्रशस्त करने की तरफ कदम बढ़ाया है सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा निर्मित मानवता विकास क्लब के निष्काम युवा सदस्यों ने। 

आप सब को यह जानकर हैरानी होगी कि ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मानवता-ई-ओलम्पियाड ने आज यहाँ-वहाँ, जहाँ-तहाँ यानि कोचिंग सेन्टरों व स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में, कालेजों में व विभिन्न अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं में, मॉलों में, पार्कों में व बाजारों में सैर-सपाटा कर रहे इंसानों में, ओद्योगिक क्षेत्रों में व पेशेवर व्यवसायों में कार्यरत लोगों में, समाज से कटे हुए लाचार, अंध, अपंग, अनाथ बच्चों में व वृद्धाश्रमों में निवास कर रहे असहाय वृद्धों में, मानवता अपना कर एक अच्छा इंसान बनने की ऐसी उमंग जाग्रत कर दी है कि आज हर कोई, चाहे वह बाल हो या युवा हो, प्रौढ़ हो या वृद्ध हो, नेता हो या मंत्री हो, गायक हो या कलाकार, सब के सब 15 मिनिट की इस परीक्षा द्वारा, अपने वर्तमान नैतिक स्तर का जायज़ा ले, भौतिक पढ़ाई के साथ-साथ आत्मिक ज्ञान प्राप्ति की अनिवार्य आवश्यकता को स्वीकारने के लिए विवश हो गए हैं। 

उनके अनुसार यह परीक्षा कोई साधारण परीक्षा नहीं है अपितु यह परीक्षा तो वह परीक्षा है जो आत्मनिरीक्षण द्वारा, जन्म-जन्मांतरों से मानव मन में गहनता से छाए हुए अज्ञानमय अंधकार को भेद कर, आत्मज्योति के प्रकाश में, ख़ुद का खुद से परिचय कराने वाली है यानि मानव का उसके निज मानव धर्म मानवता से परिचय करा, आत्मसाक्षात्कार के सुनहरी मार्ग पर प्रशस्त करने वाली है। अन्य शब्दों में वर्तमान कलुषित नकारात्मक वातावरण में, सात्विकता से भरपूर सकारात्मक व उच्च विचारों के रूप में प्रवाहित हो रही इस परीक्षा की निर्मल अवधारणा ने, संसार में भटके हुए हर मानव के मन को इस तरह तरंगित कर दिया है कि सहज ही ह्मदय परिर्वतन की अभिलाषा उसके मन में जाग्रत हो गई है और वह बदी का रास्ता छोड़ नेकी की राह पर चलने के लिए तत्पर हो गया है। इस तरह पवित्रता की वाइबरेशनस यानि प्रकम्मपन इस परीक्षा के माध्यम से हर ह्मदय को झंकृत कर रहा है और प्रत्येक के मन में बुराई का रास्ता छोड़ पूर्णत: सदाचारी बनने की उमंग व उत्साह जाग्रत कर रहा है। सबकी जानकारी हेतु अब तक लगभग साढ़े 5 लाख सजन आनलाइन आयोजित इस परीक्षा को दे चुके हैं और अविचारी चलन त्याग कर विचार में आने के लिए तत्पर हो गए हैं। 

निश्चित ही इन अभूतपूर्व प्रयासों एवं प्राप्त हुई आशातीत सफलता को देखकर यह ज्ञात होता है कि परमेश्वर समय रहते ही हम जीवों के अन्दर आत्मिक ज्ञान प्राप्ति की अभिलाषा जाग्रत कर, बुरे से अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और विचार, सत्-जबान, एक दृष्टि, एकता, एक अवस्था में आकर  सतवस्तु में प्रवेश करने का आवाहन् दे रहे हैं। अत: ईश्वर के हुक्म की मननकारी करते हुए हम सबके लिए बनता है कि हम परमेश्वर द्वारा दर्शाए इस मार्ग का तहे दिल से अनुसरण करें और तद्नुकूल न केवल विचारसंगत जीवने जीने की कला सीखें अपितु उस कला के समुचित वर्त-वर्ताव द्वारा युग परिवर्तन के महत्त्वपूर्ण कार्य में भी निष्कामता से अपना भरपूर सहयोग दें। इस तरह फिर उस परमपिता परमात्मा का संग प्राप्त कर व समभाव नजरों में कर सजन वृत्ति अपनाए और समदर्शिता अनुरूप, परस्पर सजन भाव का व्यवहार करते हुए शांतिपूर्वक पावन जीवन जीते हुए सबके लिए कल्याणकारी साबित हो। 

अंत में सजनों अगर यह समाचार पढ़ने के पश्चात् अगर आप सब के मन में भी ऐसा सदाचारी, धर्मशील इंसान बनने की इच्छा जाग्रत हुई है और आप अपनी इस अभिलाषा को पूरा कर मानव जाति के उत्थान के निमित्त चलाए जा रहे इस प्रयोजन में अपना योगदान देना चाहते हो तो आज ही आनलाइन आयोजित इस परीक्षा को वेबसाइट www.humanityolympiad.org  पर जाकर अंग्रेजी एवं हिंदी किसी भी माध्यम में सम्पन्न करें और परोपकार की भावना से ओत-प्रोत हो सबसे भी कराएं । इस तरह लैपटॉप , स्मार्टफोन, टी.वी., ई-गेजेटस व अन्य आकर्षण इनाम पाने के हकदार बनें। सबकी जानकारी हेतु पुरस्कार वितरण समारोह दिनाँक 7 सितम्बर 2018, विश्व समभाव दिवस के शुभावसर पर फरीदाबाद, गाँव भूपानि स्थित ट्रस्ट के विशाल सभागार में सम्पन्न होगा। समभाव-समदृष्टि तथा मानवता के विषय में उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु सभी से निवेदन है कि वह अवश्य ही घर-परिवार व सगे-सम्बन्धियो सहित इस आयोजन में सम्मिलित हो व अपना स्थान प्रात: साढे नौ बजे तक अवश्य ग्रहण कर लें। 

Sunday 26 August 2018

रक्षाबंधन पर मेवात में 300 मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बांधी रखी

रक्षाबंधन पर मेवात में 300 मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बांधी रखी

हथीन : 26 अगस्त । जिले  के गांव पचानका में रक्षाबंधन समारोह में हरियाणा बीजेपी  प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष को करीब 300 मु‌स्लिम बहनों ने राखी बांधी तो उन्होंने इन मुश्लिम बहनों को शॉल और मिठाई भेंट कर हथीन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने का आश्वासन दिया। समारोह को संबो‌धित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार है ।सामाजिक सौहार्द, सामाजिक समनंवय, सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास जीतना ही आज के कार्यक्रम का उद्देश्य है। हथीन के पचानका गांव में मुश्लिम महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का हथीन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक इंजीनियर राहिला खान मेवाती ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत किया तो वहीं मुश्लिम समुदाय के लोगों ने पगड़ी बांधकर सुभाष बराला और सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने लोगोंं को रक्षाबंधन और ईद की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। चंद जिलों के विकास होने से ये नहीं कहा जा सकता कि पूरे हरियाणा प्रदेश का विकास हो रहा है। यदि पलवल जिले और मेवात जिले का प्रत्येक गांव विकास करता है तो कहा जा सकता है कि हरियाणा प्रदेश तरक्की कर रहा है। हमारी देश प्रदेश की सरकारें सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही हैं। हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ना है। तभी हम मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी विकास के रास्ते पर ला सकते हैं। उन्होने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर बड़े ही हर्षोलास के साथ इस कार्यक्रम को मनाया है। कुछ कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राजनीतिक होता है। लेकिन इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द,  सामाजिक समन्वय, सबका साथ-सबका विकास  और सबके  विश्वास को लेकर आगे बढ़ना है। कार्यक्रम की आयोजक राहिला खान मेवाती ने जिस तरह से शिक्षा व खेलों के क्षेत्रों में महारथ हासिल कर इंजीनियर बनीं और आज एक शिक्षक के रूप में काम कर रही है तो इससे मेवात के क्षेत्र को लोगों और महिलाओं को एक प्रेरणा मिलती है।                                                                                                                          

इस मौके पर सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों को खिलाओ अभियान के संदेश को देने का काम किया है। हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को उठाने का काम कर रही हैं। दूधौला गांव में विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के बनने के बाद लोगों को कौशलयुक्त शिक्षा मिलेगी जिससे उन्हे सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार भी मिलेगा। मिंडकौला गांव में पालीटैक्निक कालेज, गांव स्वामिका में डिग्री कालेज हैं और आगे भी हथीन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम किया जा रहा है व ‌भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का काम किया है। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरिप्रकाश गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय गुजर,  प्रदेश महामंत्री भाजपा संदीप जोशी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, निगरानी कमेटी पलवल के सदस्य मुकेश सिंगला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  




Thursday 23 August 2018

यूरिक एसिड के लिए शीर्ष 10 होम्योपैथिक चिकित्सा - गठिया उपचार

यूरिक एसिड के लिए शीर्ष 10 होम्योपैथिक चिकित्सा - गठिया उपचार

फरीदाबाद 24 अगस्त ।  शास्त्रीय होम्योपैथिक क्लिनिक में, किसी भी बीमारी के लिए हमारा दृष्टिकोण व्यक्ति को पूरी तरह से इलाज करना है। इस प्रकार, रोगी के संविधान को कम करने से हमेशा शास्त्रीय होम्योपैथिक डॉक्टर को सबसे उपयुक्त उपाय चुनने में मदद मिलती है। सही होम्योपैथिक दवा के साथ डॉ। अभिषेक के अनुसार, एक आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण है जो purines में कम है।

उच्च यूरिक एसिड के लिए सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथी चिकित्सा
आउरा होम्योपैथी में, डॉक्टरों की हमारी खुराक रोगी की कुल तस्वीर के आधार पर होम्योपैथिक दवा निर्धारित करती है जिसमें उसकी जीवनशैली, मानसिक तनाव, उसके तनाव स्तर और भावनात्मक स्थिति, उनके चरित्र, आहार, यूरिक एसिड का पारिवारिक इतिहास और अन्य कारक शामिल हैं। गौट-एरिक एसिड के लिए सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक दवा खोजने के लिए - दर्दनाक जोड़। ऑरा होम्योपैथी क्लिनिक में, हमारे उपचार को वैयक्तिकृत किया जाता है, यानी गठिया या उच्च यूरिक एसिड स्तर वाले 2 रोगियों को अलग-अलग व्यक्तियों के रूप में माना जाता है, और प्रत्येक रोगी को होम्योपैथिक दवा निर्धारित की जाएगी जो उनके लक्षण के साथ सबसे अच्छी तरह से मेल खाती है।

उच्च यूरिक एसिड होने के जोखिम के बारे में और जानने के लिए हमें देखें

गठिया के इलाज के लिए नीचे 10 सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथी दवाएं हैं- उच्च यूरिक एसिड।

कोल्चिकम: महान पैर की उंगलियों के दर्द और सूजन, एड़ी में दर्द की मरीज की शिकायत, वह भी छूने के लिए सहन नहीं कर सकता है। निचले हिस्सों की सूजन और ठंडाता। दर्द और बुखार के साथ जोड़ों की कठोरता। कभी-कभी दर्द को बदलने के रोगी की शिकायतों। रात और शाम को गर्म मौसम से दर्द बढ़ जाता है। अधिक जानकारी हमें देखें: दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथी डॉक्टर

यूर्टिका यूरेन: यह होम्योपैथिक दवा उच्च यूरिक एसिड के स्तर के इलाज के लिए सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यह हमारे शरीर से यूरिक एसिड को खत्म करने में वृद्धि करती है। डायथेसिस: गठिया और यूरिक एसिड। संयुक्त दर्द त्वचा के विस्फोट जैसे आर्टिकरिया से जुड़ा हुआ है। Deltoid, कलाई और एड़ियों में सूजन और दर्द की रोगी शिकायत।

बेंजोइक एसिड: आक्रामक और उच्च रंगीन मूत्र के साथ-साथ क्रैकिंग ध्वनियों के साथ दर्द और पेट की सूजन और अन्य जोड़ों की सूजन की शिकायतें। दर्दनाक गठिया नोड्स। उजागर और खुली हवा में संयुक्त दर्द बढ़ता है।

लेडम पाल: आरोही संधिशोथ के लिए सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक दवा, विशेष रूप से छोटे जोड़ों के दर्द को अलग करना। ग्रेट पैर की अंगुली दर्दनाक, सूजन और स्पर्श करने के लिए गर्म। सामान्य रूप से शीत अनुप्रयोग के साथ दर्द ठीक हो जाता है।

एंटीमोनियम क्रूड: गैस्ट्रिक शिकायतों के साथ विशेष रूप से ऊँची एड़ी और उंगलियों में गठिया दर्द। जीभ मोटी सफेद लेपित है। गर्मी और ठंडे स्नान के साथ लक्षण बढ़े। अधिक जानकारी हमें देखें: दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथी डॉक्टर

सबिना: यह गर्भाशय बीमारियों के साथ महिला रोगी के लिए सबसे अच्छा है। गर्म कमरे में संयुक्त दर्द खराब हो जाता है। लाल चमकदार सूजन और गौटी नोडोसिटी की रोगी शिकायतें। Esp। गर्भाशय की परेशानी के साथ महिलाओं में।

अर्नीका: सूजन और दर्द से पीड़ित भावनाओं के साथ जोड़ों में दर्द, दर्द चलने के साथ बढ़ता है। अलग संयुक्त दर्द के कारण, रोगी को उसके निकट छुआ या संपर्क करने से डर लगता है।

बर्बेरिस वल्गारिस: क्रोनिक गठ संविधान। दर्द की अचानक शुरुआत। जोड़ों में अचानक सिलाई दर्द की रोगी शिकायतें। दर्द गति के साथ बढ़ता है। मेटाटारल हड्डियों के बीच दर्द को सिलाई करना जैसे नाखून छेड़छाड़ कर रहा है, खड़े होने पर दर्द बढ़ता है।

लाइकोपोडियम: एक कंकड़ पत्थर से दर्द को ठीक करें। पैर की उंगलियों और उंगलियों में दर्द के साथ तलवों पर कॉलोसिटी। दाहिने पैर गर्म और बाएं पैर ठंडा। पेशाब के दौरान रोगी रोना, पेशाब में लाल तलछट। पेशाब गुजरने के बाद बैकैश में सुधार हुआ। संयुक्त दर्द और अन्य शिकायतें 4 बजे से शाम 8 बजे के बीच बढ़ीं।

Rhododendron: जोड़ों के दर्द और सूजन विशेष रूप से महान पैर की अंगुली संयुक्त, दर्दनाक स्थिति तूफान से पहले बढ़ जाती है। सही पक्षपातपूर्ण स्नेह। सुबह में सुबह, तूफान से पहले और लंबे समय तक रहने के बाद संयुक्त दर्द बढ़ गया। सामान्य रूप से गर्मी और खाने में गर्मी के साथ।

बजरंग पुनिया ने पूरी दुनिया में सोनीपत का मान बढ़ाया : कविता जैन

बजरंग पुनिया ने पूरी दुनिया में सोनीपत का मान बढ़ाया : कविता जैन

सोनीपत, 24 अगस्त।  शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि बजरंग पुनिया ने दुनिया में भारत,हरियाणा और सोनीपत का मान सम्मान बढ़ाया है। हमें उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है। खुद मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी है। श्रीमती जैन गुरुवार को एशियाड़ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर लाने वाले बजरंग पुनिया को उनके माडल टाउन स्थित निवास पर बधाई देने पहुंची थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी मौजूद थे। 

उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में आज हरियाणा के खिलाड़ी पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। इन्हीं में से बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह खिलाड़ी नए बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान उन्होंने बजरंग पुनिया की मां व पिता को भी उनके पुत्र की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे बेटे किस्मत वालों को मिलते हैं। उन्होंने खिलाड़ी बजरंग पुनिया को भी बुका भेंट कर स्वागत किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बजरंग पुनिया के स्वर्ण पदक जीतने पर तीन करोड़ रुपये देगी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है कि एशियाड़ खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलवाने वाला खिलाड़ी बजरंग पुनिया हरियाणा और हरियाणा में सोनीपत का है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस खिलाड़ी पर नाज है और उन्हें पूरी मान सम्मान दिया जा जाएगा। 

Tuesday 21 August 2018

DCP Sanjeev Yadav and Journalist Farid Ali won Gold medals in Shooting

DCP Sanjeev Yadav and Journalist Farid Ali won Gold medals in Shooting


Shaurya Sarin, the sixteen year old shooter and student of Vasant Valley School, won nine medals in the Delhi State Shooting, which includes six gold, one silver and two bronze medals.

Journalist Farid Ali won 6 medals, including 4 gold, one silver and one bronze medal. In the 10 meter pistol event, Farid won gold medal with 571 score, Harsh Gupta also scored 571 but he had to satisfied with the silver medal, DCP Sanjeev Kumar Yadav won bronze with 568 points. 

In the 25 meter center fire individual competition, Arpit Goyal won the gold medal, Rajesh Verma won the silver medal while DCP Sanjeev Kumar Yadav captured the bronze medal. Farid Ali, Arpit Goyal and Amit Kumar Prasad's team won gold medal in the event of this match.

In the 25 meter standard pistol event, Arpit Goyal won the Gold medal on 561 score, silver medal won by Harsh Gupta with 545 points and Farid won the bronze with a score of 535. 

Gold medal of 25 meter rapid fire pistol event won by Arpit Goyal with a score of 574, Amrender Pal Singh Chauhan won silver medal on 535 while Sanjeev Kumar Yadav won bronze medal on 529, Farid Ali was on fourth place with 528 points.
Gold medal of 25 meter rapid fire pistol team event won by, Farid Ali, Arpit Goyal and DCP Sanjeev Kumar Yadav's team,  while Silver Medal went to Prashant Lakra, Amrenderpal Singh and Varun Yadav. 

Among junior shooters, Padmashree Shooter Jaspal Rana's daughter Devanshi Rana won the gold medal of air pistol ISSF event, while Radhika Shukla won gold medal in the 10 meter pistol NR event with 347 points. Anmol Arora scored 270 at the Center Fire Pistol NR event to win the gold medal. Police Families Welfare Society's sponsored young shooters won 9 medals in the competition. 

Monday 20 August 2018

भाजपा युवा नेता साहिल नंबरदार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि दी और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया

भाजपा युवा नेता साहिल नंबरदार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को श्रद्धांजलि दी और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया

फरीदाबाद 20 अगस्त । भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को महंत मोहन दास जी के आश्रम संजय गाँधी मेमोरियल नगर फरीदाबाद में मिशन जाग्रति दवारा श्रधांजलि दी गयी। इस अवसर पर थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। भाजपा युवा नेता साहिल नंबरदार ने विधायक सीमा त्रिखा का स्वागत फूलो का गुलदस्ता देकर किया 


बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने श्रधांजलि देते हुए कहा की असली मायनो में  श्री अटल जी को श्रधांजलि देना उनके बताये मार्ग पर चलना। रक्तदान करके श्री अटल जी को श्रधांजलि देना एक महान कार्य है। 
  
भाजपा युवा नेता साहिल नंबरदार का कहना था अगर किसी को श्रधांजलि देनी हो तो कोई समाज सेवा का काम कर के ही श्रधांजलि दी जाये वो ही असली श्रधांजलि है। साथ ही उन्होंने कहा की जब भी थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को रक्त की कमी होगी 

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट रोटेरियन संजय बंसल, रोटेरियन डी बी गर्ग, रोटेरियन ओ पी गुलाटी, रोटेरियन सतीश गुप्ता ने आकर रक्तदाताओ का हौसला बढ़ाया।   

विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, साहिल नंबरदार, मुकेश पंडित, एडवोकेट श्री एल एन पराशर, वेद नागर, राजीव नागर, सौरव विज, सुरिंदर बाबू, लाल सिंह, पंडित सत्यभान, ओम कुमार नागर, विपिन, भानु शर्मा, जमाल, चौधरी सहीराम, अनुष्का, ब्रिज मोहन शर्मा, सुष्मिता, चौधरी विकास, अशोक विज, उमेश कुंडू, लाल सिंह व् गुरनाम सिंह ने श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को फूल समर्पित कर श्रधांजलि दी।

हरियाणा में दो स्थानों पर होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि विसर्जन

हरियाणा में दो स्थानों पर होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अस्थि विसर्जन

चंडीगढ़, 20 अगस्त- भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरूष एवं देशवासियों के दिलों में विशेष स्थान रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन हरियाणा में दो स्थानों पर होगा। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 22 अगस्त को बहादुरगढ़ से अस्थि कलश ग्रहण करेंगे और अगले दिनएक अस्थि कलश यात्रा यमुनानगर में हथिनीकुंड तथा दूसरी यात्रा पेहोवा में पहुंचेंगी। इस दौरान जगह-जगह पर आमजन एवं सामाजिक-धार्मिक संगठन देश के महान सपूत के प्रति अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।.

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा हरियाणा में दो अलग-अलग मार्गों से होते हुए पवित्र तर्पण स्थान कैथल के पेहोवा एवं यमुनानगर के हथिनीकुंड में पहुंचेगी, जहां पूरे विधि विधान से विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकत्र्ताओं एवं आमजन की मौजूदगी में बहादुरगढ में अस्थि कलश ग्रहण करेंगे। 

इसके बाद एक अस्थि कलश यात्रा बहादुरगढ से खरखौदा (सोनीपत) से पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर होते हुए हथिनीकुंड तक पहुंचेगी, जबकि दूसरी कलश यात्रा बहादुरगढ़ से रोहतक, जींद, कैथल होते हुए पेहोवा जाएगी। इस यात्रा में एक रूट पर खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा दूसरे रूट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला अस्थि कलश लेकर निकलेंगे और 23 अगस्त को निर्धारित तर्पण स्थलों पर अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गांव, शहरों में आमजन, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों पर जननायक के प्रति अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को रोहतक में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सोनीपत होते हुए यमुनागनर जाने वाली यात्रा की निगरानी की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल तथा रोहतक होते हुए पेहोवा जाने वाली यात्रा की निगरानी की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी निभाएंगे।
पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड मैडल स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित किया

पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड मैडल स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित किया

Sunday 19 August 2018

बजरंग ने जीता गोल्ड ,राजन मुथ्रेजा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

बजरंग ने जीता गोल्ड ,राजन मुथ्रेजा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

फरीदाबाद : 20 अगस्त I भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरे इंडोनेशिया के जकार्ता और पलेम्बेंग में हो रहे 18 में एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत के लिए सबसे बड़ी कामयाबी पहलवान बजरंग पूनिया ने हासिल की बजरंग ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया 65 किलोग्राम भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में बजरंग ने जबान के पहलवान को 11 - 8 से पटखनी दी

 जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजन मुथ्रेजा ने कहा देश को पहला गोल्ड मिलने पर बजरंग को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा हमारे देश के और भी खिलाड़ी इसी तरह गोल्ड लाकर भारत का नाम रोशन करेंगे इस बार सबसे ज्यादा गोल्ड भारत में आएंगे I 
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित अनूठा अंतर्राष्ट्रीय मानवता ई-ओलम्पियाड-2018

सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित अनूठा अंतर्राष्ट्रीय मानवता ई-ओलम्पियाड-2018

Chandigarh 19 अगस्त I सभी की सूचनार्थ वैश्विक स्तर पर स्कूली छात्रों व जन सामान्य में उच्च नैतिक मानवीय मूल्यों की स्थापना द्वारा सदाचार का मार्ग प्रशस्त करने हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय मानवता ई-ओलम्पियाड-2018 का आयोजन किया गया है। आनलाइन आयोजित 15 मिनट की इस परीक्षा को किसी भी उम्र, जाति, वर्ग या सम्प्रदाय का कोई भी सजन बिना किसी भेदभाव के दे सकता है। इस परीक्षा के अंतर्गत कुल मिलाकर 25 बहुविकल्पीय रुचिकर चित्रात्मक प्रश्नों का समावेश किया गया है जोकि किसी भी धर्म विशेष से सम्बन्धित न होकर पूरी तरह एक मानव के जीवन में नैतिक मानवीय मूल्यों को धारने की आवश्यकता को दर्शाते है। 

परीक्षा की एक खास विशेषता यह है कि यह परीक्षा परीक्षार्थी अग्रेजी एवं हिन्दी किसी भी माध्यम में दे सकते हैं व परीक्षा देने के उपरांत तुरन्त अपना परिणाम व ई-सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं वैश्विक स्तर पर मानवता अपना कर चरित्रवान बनने का संदेश प्रसारित करने हेतु सजनों इस परीक्षा को पूरी तरह नि:शुल्क रखा रखा गया है तथा टॉप हजार विजेताओ को लैपटाप, टेबलेट, स्मार्टफोन, टी.वी, ई-गेजेटस व अन्य आकर्षण इनाम इत्यादि प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है।यह परीक्षा tricity के सरकारी व् प्राइवेट स्कूलों भवन विद्यालय पंचकुला, शिशु निकेतन , मोती राम अर्या,जवाहर नवोदया विद्यालय  आदि प्राइवेट व् सभी tricity के सरकारी स्कूलों में किसी भी दिन 30 अगस्त तक करवायी जा सकती है ।

हालाँकि ट्रस्ट गत तीन वर्षो से इस परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करता आया है व इससे लाभान्वित हो लगभग 30 लाख बच्चों व परिवारिक सदस्यों में एक अच्छा इंसान बनने की उमंग जागरूक की है परन्तु पेपर वेसटेज को बचाने व डिजीटल इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार इस परीक्षा को पूरी तरह आनलाइन रखा गया है। इस संदर्भ में ,श्री  ज्ञानचंद जी (एम् एल ऐ ,पंचकुला), विवेक अत्रे जी (पूर्व आई . ऐ .एस ), देश के इलेक्ट्रानिकस एवं आई. टी. मंत्री माननीय एस. एस. आहलूवालिया जी , मिल्खा सिंह जी ने ट्रस्ट के तमाम प्रयासों की सराहना कि  व् कहा कि नैतिक चरित्र हमारे जीवन का बहुत महत्त्वपूर्ण पक्ष है। भौतिक समृद्धि चाहे हमें कितना ही सुख प्रदान क्यों न कर दे लेकिन नैतिक मूल्यों की धारणा से ही व्यक्ति उच्च व सही तरीके से जीवने जीने योग्य बनता है। अत: इनकी धारणा में ही परिवार, समाज एव राष्ट्र का उत्थान है। अपने इस संदेश में उन्होंने आगे देश की जनता एवं स्कूली छात्र-छात्राओं से इस परीक्षा को देकर अच्छा इंसान बनने की अपील की है।

यही नहीं परीक्षा के प्रयोजन व महत्ता को समझते हुए माध्यमिक शिक्षा निर्देशालय,चंडीगढ़  असम राज्य व हरियाणा राज्य के विभिन्न जिला निर्देशकों को इस परीक्षा को आनलाइन सम्पन्न कराने के निर्देश समस्त स्कूलों में जारी कर दिए हैं। आप सब की जानकारी हेतु अब तक लगभग 100 शहरों के लगभग 3000 से अधिक स्कूल, कोचिंग सेंटर व कालेजों के विद्यार्थी इस आनलाईन परीक्षा के अंतर्गत अपने आप को रजिस्टर कर चुके है व इनमें से लगभग  3 लाख से अधिक लोग इस परीक्षा को  दे चुके हैं। सजनों इससे पहले की कही ओर देर न हो जाए और आप अच्छा इंसान बनने के सौभाग्य को प्राप्त कर इनाम प्राप्ति से वंचित न रह जाए, इस हेतु आज ही वेबसाइट www.humanityolympiad.org  पर जाकर इस परीक्षा को सम्पन्न करें और औरों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित कर परोपकार कमाएं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 09216512515 पर श्रीमती जया अहूजा जी से सम्पर्क करें। 









पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव देश को आगे बढ़ाने की सोच रखी : सीमा त्रिखा

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव देश को आगे बढ़ाने की सोच रखी : सीमा त्रिखा

फरीदाबाद 19 अगस्त I भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर एक श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन बढख़ल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा के नेतृत्व में रोज गार्डन में आयोजित की गयी। इस मौके पर सैकडो की तादात में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रृद्धासुमन अर्पित किये और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मौन भी रखा। इस अवसर पर मुख्य उदबोधन श्री गंगाशकर मिश्र का रहा जिन्होने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर कई तरह की बाते बतायी और उनके मार्गदर्शन पर चलने की बात कही।

इस अवसर पर बढखल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी इस देश के स्तम्भ थे उनके जाने के बाद देश को बहुत भारी क्षति हुई है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सदैव इस देश को आगे बढ़ाने की सोच रखी और उन्ही के प्रयासों से भारत ने एक मुकाम भी स्थापित किया था। उन्होंने सदैव सबको साथ लेकर चलने का काम किया उसी का प्रतिफल है कि आज देश हो या विदेश सभी जगह उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जताया जा रहा है।

श्रीमती त्रिखा ने कहा कि ऐसी विभूति का जाना बहुत बडी क्षति है और हमने एक अच्छे राजनेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनको सच्ची श्रृद्धाजंलि तभी होगी जब हम उनके बताये हुए रास्तो पर चलेंगे और उनके स्वप्रो का भारत संजो कर रखेंगे। उन्होंने सदैव भारत को उच्च शिखर पर पहुंचाने की सोच रखी और यही सोच हम सब को भी रखनी है तभी हमारी एक सच्ची श्रृद्धाजंलि उनके प्रति होगी।

इस मौके पर महापौर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा, संजय अरोडा, कर्नल समर सिंह, राकेश वत्स, योगेन्द्र सिंह, रवि खत्री, महेन्द्र नागपाल, मोहन सिंह भाटिया, मोहन लाल अरोडा, लोचन भाटिया, बहादुर सिंह सब्बरवाल, नवीन भाटिया,कमल आहूजा, कालू प्रधान, प्रेम बांगा, प्रीत पाल सिंह, गुरूदेव सिंह, बसंत गुलाटी, विशम्बर भाटिया, राधेश्याम भाटिया, कर्मवीर बैसला, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बब्बू भाटिया, दलीप भाटिया, जे पी शर्मा, किशन नागपाल, आत्मा राम छाबड़ा, हरदयाल मदान, विशाल सचदेवा, ओमप्रकाश ढींगडा, सुुभाष दलाल, पूनम आहूजा, रीटा गुंसाई, मंजू भडाना, राजवती, कंवल आहूजा, जोगिन्द्र चावला, पवन भाटिया, राम जुनेजा, विनोद आहूजा, बरकत भाटिया, रमेश सहगल, हरिकिशन गिरौटी, लक्ष्मण शर्मा, राजकुमार सिंह, जगन्नाथ, बुद्धराम भडाना, विनोद भडाना, जगत सिंह फागना, राजकुमार, सुरेन्द्र जांगडा, सुखबीर मलेरना, नवीन कुमार, जगमोहन शर्मा, मदन थापर, प्रेम धवन, सुनील भडाना, सहित अन्य सैकडो लोग उपस्थित थे।

विकास व रोजगार को लेकर विधानसभा पटल पर सरकार से करेंगे दो-दो हाथ : ललित नागर

विकास व रोजगार को लेकर विधानसभा पटल पर सरकार से करेंगे दो-दो हाथ : ललित नागर

फरीदाबाद 19 अगस्त I  तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने युवाओं को रोजगार देने के मामले पर भाजपा पर बड़ा तंज कसते हुए मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा है कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र हरियाणा का हिस्सा नहीं है क्योंकि चार साल के मौजूदा शासनकाल में विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र को रोजगार के मामले मेंं उपेक्षित रखा गया है। जबकि चुनाव पूर्ण भाजपाईयों ने युवाओं के समक्ष हर साल 2 लाख नौकरियां देने का वायदा किया था, अब सत्ता के 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भाजपाइयों के कथन अनुसार प्रदेश में अब तक 8 लाख युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, जबकि आज तक लगभग 11 हजार युवाओं को ही नौकरियां दी गई है और इन 11 हजार नौकरियों में से भी समूचे तिगांव विधानसभा क्षेत्र को अछूता रखा गया है। 

उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि क्या लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र के लोगों ने भाजपाईयों को वोट नहीं दिए।? क्या इन्हें केवल इस बात की सजा दी जा रही है कि यहां के लोगों ने मोदी लहर के विपरीत विपक्ष का विधायक चुना था। उन्होंने ऐलान किया कि रोजगार के मामले में इनकी वायदाखिलाफी को लेकर आगामी 7 सितंबर से शुरु होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के पटल पर सरकार के दो-दो हाथ करेंगे और पूछेंगे कि आखिर तिगांव क्षेत्र के लोगों का कसूर क्या है। साथ ही मुख्यमंत्री से वह यह भी पूछेंगे कि 4 साल में विधायक को दिए जाने वाले 20 करोड रुपए आखिर है कहां? क्योंकि उन्हें तो 4 साल में विकास के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली इसलिए भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा भी मात्र जुमला साबित हुआ है।

श्री नागर आज अपने  ‘चलो गांव की चौपाल की ओर कार्यक्रम के तहत गांव मंधावली में ग्रामीणों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गांव मंधावली की मौजिज सरदारी ने पूर्वमंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा व विधायक ललित नागर, का पगडी बांधकर सम्मानरुपी स्वागत किया। इस अवसर पर मंधावली गांव के सरपंच अशोक कुमार, पूर्व सरपंच हुकम चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक ललित नागर व पूर्वमंत्री के समक्ष गांव की समस्याएं रखते हुए बताया कि गांव में प्रमुख समस्या बिजली, अस्पताल व टूटी गलियों की है। गांव की बिजली पहले बदरौला सब स्टेंशन से जुड़ी हुई थी, जिसे हटाकर घरौंडा सब स्टेशन से जोड दिया गया, 

लाईन लम्बी होने के कारण यहां अक्सर फाल्ट होते रहते है, जिससे लोगों को कई घण्टे बिजली कट का सामना करना पड़ता है इसलिए इस गांव की लाइन को पुन: बदरौला सब स्टेशन से जोड़ा जाए। इसके अलावा आबादी के हिसाब से बड़ा गांव होने के बावजूद इस गांव में कोई भी सरकारी अस्पताल नहंीं है, जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए दूर दराज जाना पडता है, इसलिए गांव में सरकारी अस्पताल बनवाया जाए।

 वहीं गांव के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कराने व गांव की कच्ची गलियों को पक्का कराने के साथ-साथ सीवरेज डालने की मांग भी जोर-शोर से उठाई। लोगों की समस्याएं सुनने के विधायक ललित नागर ने  उन्हें आश्वस्त किया कि वह इन समस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर इन्हें हल कराने भरसक प्रयास करेंंगे। लोगों को संबोधित करते हुए  पूर्व श्रम मंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि भाजपाई केवल झूठ और जुमलों से लोगों को गुमराह कर आपस में बांटने की राजनीति करते आए है, जिससे कि लोगों का ध्यान विकास से भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का असल विकास, जो भी जनता को दिखाई दे रहा है, वह सब कांग्रेस की देन है। 

साथ ही उन्होंने विधायक ललित नागर का उदाहरण देते हुए कहा कि ललित नागर विधायक के रुप में सही मायनों में जननेता बनकर उभरे है क्योंकि इन्होंने लगातार 4 वर्ष जनता की आवाज को सडक से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम किया है। उन्होंने लोगों केा आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रदेश में कां्रगे्रस की सरकार बनेगी और आपके विधायक ललित नागर सत्ता में भागीदार बनकर इस क्षेत्र को विकास के मामले में नंबर वन स्थापित करने का काम करेंगे।   इस मौके पर रामपाल गौड़ मेम्बर,,ठाकुर लाल सरपंच,,तेजराम हवलदार,,हरिचंद छावडी,,परशराम भगतजी हेमराज छावडी,,देशराज मेंबर,,कैप्टन कालीचरण, प्रेम सागर, मास्टर रामप्रसाद छाबड़ी, रामपाल सरपंच, पंंडित योगेश शर्मा, राजन कौशिक, गंगाराम, नारायण पंडित, सोहनलाल , विनोद सरपंच, ओमप्रकाश गौड़, योगराज, राज ठेकेदार, चमन कौशिक, महेश नंबरदार, कंवरलाल खलीफा, सूरजपाल भूरा, सुनील भाटी चेयरमैन, बाबूलाल रवि,  युद्धवीर झा  सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 




सर्वे : भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली जनता की पहली पसंद

सर्वे : भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली जनता की पहली पसंद

फरीदाबाद 19 अगस्त I हरियाणा भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली बने जनता के सबसे पसंदीदा संभावित प्रत्याशी I सोशल मीडिया पर लगभग एक साल से  बड़खल विधानसभा फेसबुक आई डी पर किये जा रहे सर्वे में जिसमे मोजुदा एवं विधायक के साथ साथ बड़े राजनितिक नेताओं के नाम भी डाले गए थे और जनता से अपने पसंद के प्रत्याशी के पक्ष में कमेन्ट के माध्यम से वोट डालने की अपील की थी और लगभग एक साल से जनता अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट कर रही थी.

अब उसी सोशल मीडिया ने वोट के परिणाम घोषित किये जिसमे राजीव जेटली ने प्रथम स्थान हांसिल किया और सोशल मीडिया पर हरियाणा भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली जनता की पहली पसंद बने जिसमे जनता ने सबसे ज्यादा उनके पक्ष में वोट किया 

इस से एक बात तो प्रतीत होती है की जनता अब नये चेहरे को मौका देना चाहती है क्योंकि पीढियां बदल चुकी हैं और नयी पीढ़ी पुरानी परम्पराओं को छोड़ कर ऐसे युवाओं को आगे लाना चाहती है जिसमे राजनितिक सुझबुझ के साथ दूरदर्शिता भी देखी जा सके शायद यही वजह रही की संभावित प्रत्याशियों में राजनितिक और रासुक्दार परिवार से जुड़े युवा को भी नजरअंदाज कर मध्यम वर्ग से आने वाले युवा भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली को सबसे ज्यादा वोट देकर चुना गया        

Thursday 2 August 2018

दो नाबालिग बहने पहुंची चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर हेमा कौशिक की शरण में

दो नाबालिग बहने पहुंची चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर हेमा कौशिक की शरण में

फरीदाबाद, 2 अगस्त । फरीदाबाद की दो नाबालिग सगी बहनो की मथुरा में उनके ननिहाल में माँ – बाप द्वारा जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है. इस शादी से बचने के लिए नाबालिग बहनो ने मथुरा से भागकर फरीदाबाद स्थित चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर की शरण ली है. यह बच्चियां फरीदाबाद के एक गावं की रहने वाली है और दसवीं और बारवी की परीक्षा हरियाणा बोर्ड से 71 और 72 प्रतिशत अंको से पास कर चुकी है और भविष्य में आगे पढ़ना चाहती है ताकि अपने पैरो पर खड़ी हो सके. फिलहाल चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर महिला थाने की मदद से अब इन्हे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आगे पेश करने की तैयारी कर रहे है. आपको बता दे बीते अप्रैल महीने में भी इन नाबालिग बहनो की जबरन करवाई जा रही शादी रुकवा दी गयी थी लेकिन एक बार फिर उनकी जबरन शादी करवाने की प्लानिंग की जा रही थी जिसके चलते समय रहते यह बच्चियां मथुरा से भागकर फरीदाबाद पहुंच गयी. 

 गौरतलब है की फरीदाबाद के एक गांव के रहने वाली दोनों नाबालिग सगी बहने है और हरियाणा बोर्ड से बड़ी बहन ने 12 की परीक्षा 72 प्रतिशत अंको से पास कर चुकी है जबकि छोटी बहन ने दसवीं की परीक्षा 71 प्रतिशत अंको से पास कर चुकी है. यह  दोनों बहने ही नाबालिग है. जिन्हे इनके माँ – बाप ने मथुरा स्थित ननिहाल में एक कमरे में बंद करके रखा हुआ था जहाँ इनके साथ जबरन शादी करने को लेकर मारपीट भी की जाती थी. अपने आपको शादी से बचाने के लिए यह दोनों बहने मथुरा से भागकर फरीदाबाद स्थित चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर हेमा कौशिक से मिली और मदद की गुहार लगाई। चाइल्ड प्रोटेक्शन 

आफिसर हेमा कौशिक ने बताया की बीते अप्रैल महीने में उन्हें सूचना मिली थी की फरीदाबाद के एक की रहने वाली दो नाबालिग बहनो की उनके माँ – बाप जबरन शादी करने की नियत से उन्हें मथुरा ले गए है इस पर उस समय उन्होंने मथुरा के एएसपी से संपर्क साँधा और इस शादी को रुकवाने के लिए कहा. इस पर मथुरा पुलिस ने इन बच्चियों के ननिहाल पहुंचकर कार्यवाही करते हुए शादी को रुकवा दिया था और बच्चियों के बयान दर्ज कर लिए थे जिसमे इन बच्चियों ने जबरन शादी करवाय जाने की शिकायत दी थी. चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर ने बताते हुए कहा की वह चाहते थे की बच्चियां फरीदाबाद वापिस आये तांकि उनकी निगरानी समय – समय पर की जा सके लेकिन परिजनों ने इन्हे मथुरा ननिहाल में ही रोक लिया था जिसमे वह कुछ नहीं कर सकते थे. लेकिन इस कहानी में दूसरा मोड़ उस समय आया जब एक बार फिर इनके माँ – बाप ने इनकी शादी करने की प्लानिंग कर ली जिसे देख बच्चियां मथुरा से भागकर मदद के लिए उनके पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। 

बच्चियों के अनुसार इनके माँ बाप ने इन्हे वहां कमरे में बंद कर रखा था और इनसे मारपीट भी की जाती थी. अधिकारी ने बताया की अब उन्होंने बल्लभगढ़ महिला थाने में सूचना दे दी है पुलिस के आने के बाद बच्चियों के बयान दर्ज कर इन्हे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आमने पेश किया जाएगा और इन बच्चियों को शेलटर होम में जगह दिलवाई जायेगी। उन्होंने बताया की यह बच्चियां अच्छे अंको से दसवीं और बारवी की परीक्षा पास कर चुकी है और आगे पढ़ना चाहती है. उन्होंने पेरेंट्स से अपील की – कि इतने पढ़ने लिखने वाली बच्चियों को जबरन शादी में न झोंककर इन्हे पड़ने दे और इनका भविष्य खराब न करे. वहीँ अपने भविष्य के सपनो को साकार करने के लिए मथुरा से भागकर आयी

इन दोनों नाबालिग बहनो ने बताया की पहले अप्रैल में उनकी शादी जबरदस्ती मथुरा में करवाई जानी थी जिस पर उन्होंने फरीदाबाद चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर को फोन करके सूचना दे दी थी जिस पर उन्होंने उनकी मदद करते हुए यह शादी रुकवा दी थी और यह नंबर उन्हें स्कूल में एक अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान बताये गए थे जिसे उन्होंने नोट कर लिया था. बच्चियों ने बताया की अब एक बार फिर उनकी जबरन शादी करवाने की तैयारियां की जा रही थी जिसमे उसके माँ – बाप और ननिहाल वालो के अलावा उनके मौसा भी शामिल है. शादी से बचने के लिए वह भागकर यहाँ मदद के लिए आयी है और आगे पढ़ना चाहती है.

इन नाबालिग बहनो की बहादुरी देखकर चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर और पुलिस भी इनकी कायल हो गयी है. जाहिर सी बात है की इन बच्चियों के उठाय गए इस कदम से अन्य नाबालिग बच्चियों को प्रेरणा मिलेगी जिनके माँ बाप उनकी जबरन कम उम्र में शादी करवाकर उनके भविष्य को गर्त में झोंक देते है. 
डीसी सोनल गोयल का अनूठा प्रयोग, सरकारी इमारतों की दीवारों का बदला नजारा

डीसी सोनल गोयल का अनूठा प्रयोग, सरकारी इमारतों की दीवारों का बदला नजारा

झज्जर, 02अगस्त। कभी निजी विज्ञापनों, बेतरतीब ढंग से लगे पोस्टरों से बदरंग सरकारी इमारतों की दीवारों का नजारा अब बदलाव की दस्तक देने लगा है। जिला मुख्यालय पर सरकारी इमारतों की दीवारों के सौंदर्यकरण के लिए मनाए जा रहे स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल के चलते रंग-बिरंगी तस्वीरों से सजी हर दीवार अब बोलते हुए प्रतीत हो रही है। उपायुक्त सोनल गोयल की पहल पर किए गए इस प्रयोग ने सरकारी दीवारों के सौंदर्यकरण की नई इबारत लिख दी है। उपायुक्त ने स्वयं हाथ में रंग और ब्रश लेकर 22 जुलाई को आयोजित राहगीरी कार्यक्रम से इस पहल का शुभारंभ किया था और आज शहर की सभी प्रमुख इमारतों की दीवारों की खूबसूरती देखते ही बन पड़ रही है। 

झज्जर से पहले स्ट्रीट आर्ट का प्रयोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगालुरू, गोवा के साथ-साथ हरियाणा के मिलेनियम सिटी गुरूग्राम में भी सफल साबित हुआ है। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर गुरूग्राम से गुजरते समय दीवारों के सौंदर्यकरण को दुनिया भर में सराहा गया है। 
स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मिला बढ़ावा


उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन तथा क्लीन सिटी-क्लीन एनवायरमेंट के संदेश का सार्थक साबित करने वाले स्ट्रीट आर्ट का असल उद्देश्य युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाना है। उपायुक्त के विजन पर आधारित स्ट्रीट आर्ट के कंसेप्ट को धरातल पर उतारने में झज्जर के एसडीएम रोहित यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर के स्ट्रीट आर्ट में सबसे खास बात यह है कि जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इसमें अपना योगदान दिया है। गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल की दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरी-भरी पेंटिंग अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। स्कूली बच्चों ने अपने प्रदर्शन में जो क्रिएटिविटी दिखाई है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाती दीवारें

हालांकि झज्जर में स्ट्रीट आर्ट का प्रयोग जहांआरा बाग स्टेडियम की दीवारों पर पहले हो चुका था लेकिन स्टेडियम की दीवारों पर पेंटिंग प्रोफेशनल आर्टिस्ट ने तैयार की थी। जबकि स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल में स्कूली बच्चों व झज्जर शहर में पेंटिंग का शौक रखने वाले बुजुर्गों व युवाओं ने भी भागीदारी की। जनभागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर इस प्रयोग को उतारने की परिकल्पना उपायुक्त सोनल गोयल ने तैयार की। स्ट्रीट आर्ट फेस्टिवल से अब स्टेडियम के साथ-साथ जिला सैनिक बोर्ड, सिंचाई विभाग, बिजली निगम, गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर लघु सचिवालय के सामने पब्लिक हेल्थ की दीवार पर बनी पेंटिंग आज झज्जर शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। स्कूली बच्चों के साथ-साथ गुरूग्राम की फाइन आर्ट संस्था चित्रयोग के कलाकारों की भी झज्जर शहर के सौंदर्यकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चित्रयोग फाइन आर्ट ग्रुप हरियाणा स्वर्ण जयंती महोत्सव तथा हैपनिंग हरियाणा समिट के दौरान गुरूग्राम की दीवारों को निखारने का काम भी कर चुका है। 


Tuesday 31 July 2018

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्रसंघ के चुनावों की घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्रसंघ के चुनावों की घोषणा

चण्डीगढ़, 31 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य के कालेजों व विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव आगामी सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्तूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाएंगें और इस बारे में उन्होंने आज प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस संबंध में अपनी पूरी तैयारी रखें ताकि ये छात्रसंघ के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किए जा सकें। 

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहां राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से दी। 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना नदी का अतिरिक्त जल दिल्ली में आज या कल तक पहुंच जाएगा और इसके बाद यह पानी फरीदाबाद और पलवल में जाएगा, इसलिए फरीदाबाद और पलवल के जिला प्रशासन को पूरा सतर्क रहना होगा और सभी इंतजाम करने होंगें। 

बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, मुख्य सचिव श्री डी.एस. ढेसी, आपदा एवं प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक श्री बी.एस. संधू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मोहम्मद अकील, आईजी सीआईडी श्री अनिल राव, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री मंदीप सिंह बराड़, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री समीरपाल सरो सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Wednesday 25 July 2018

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप


फरीदाबाद 25 जुलाई । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कुछ पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य यह डील की है क्योंकि यूपीए सरकार 2012 में जिन 36 राफेल को फ्रांस से 526.10 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और मोदी सरकार ने उसी विमान की कीमत 1670.70 करोड़ रुपए चुकाई। इस तरह 36 राफेल खरीद में करीब 41 हजार 205 करोड़ का यह घोटाला उजागर हुआ है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद के पटल पर इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर भाजपा सरकार के दोमुंह चेहरे को जनता के समक्ष उजागर करने का काम किया है और कांग्रेस इस मुद्दे को सडक़ से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से उठाएगी वहीं चुनावों में भी इसे र्पूा रुप से मुद्दा बनाएगी कि भाजपा की कथनी और करनी में क्या अंतर है।

 श्री तंवर बुधवार को नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाईट में आयोजित पत्रकार समेलन को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि गोपीनयता का हवाला देकर जिस राफेल लड़ाकू विमान की कीमत बताने से सरकार इंकार कर रही थी, उसका खुलासा फ्रांस सरकार ने करते हुए कहा कि उहोंने इस डील में कभी भी यह शर्त नहीं रखी कि वह इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन देश की सुरक्षा के लिहाज से राफेल की विशेषताओं को उजागर नहीं किया जा सकता। ाी तंवर ने कहा कि कुछ महीने पहले देश की रक्षामंाी निर्मला सीतारमा ने कहा था कि सरकार जल्द ही राफेल की कीमतों को सार्वजनिक करेगी, लेकिन अब वह प्राानमंाी नरेंद्र मोदी के दबाव में अपने वायदे से मुकर्र गई, जो कि देश के लोगों के साथ सीाा-सीाा ाोखा है। ाी तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार इन दिनों देश सहित हरियााा में अपने जिला मुयालय खोलने के लिए खासी चर्चाओं में है। ईमानदारी का ढिंढौरा पीटने वाली भाजपा विवादित भूमियों पर अपने मुयालय बना रही है और दिी में भाजपा का मुयालय किसी सात सितारा होटल से कमतर नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी तरह गुरुग्राम के सेक्टर-41 में ऐसी धर्मस्थली पितृ जमीन, जिसे हाईकोर्ट ने 1956 में छोड़ दिया था, जिसकी आज करोड़ों रुपए कीमत है,

 इस जमीन पर भी भाजपा जिला मुयालय बनाने की फिराक में है, जिसको लेकर गांव के लोग पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठे है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचकूला व गुरुग्राम में अपने हैड क्वार्टर कार्यालय बनाना चाहती है, जहां गुरुग्राम में इसका जबरदस्त विरोध किया जा रहा है और इन कार्यालयों को बनाने के लिए करोड़ों रुपए की राशि कहां से आएगी, इसकी भी वह जांच की मांग करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। हरियाणा की दस लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के सर्वे के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई सर्वे नहीं करवाया है, जिसमें उन्होंने कोई पैनल बनाकर हाईकमान को सौंपा हो। उन्होंने तो सिर्फ संगठन की गतिविधियों कैसे और सक्रिय हो इसको लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पास दस लोकसभाओं में सक्षम उमीदवार है, जो कि चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को धूल चटाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी मोहमद बिलाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश महासचिव पंडित राजेंद्र शर्मा, राजकुमार तेवतिया, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सत्यवीर डागर, डा. राधा नरुला, ज्ञानचंद आहुजा, राकेश भड़ाना, सरदार परमजीत गुलाटी, नरेश गोदारा, धर्मदेव आर्य, अनीशपाल, नीरज गुप्ता, सुनील नागर एडवोकेट सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।