Friday 29 March 2024

हरियाणा के उद्योग मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई श्री टिप्पर चंद शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर सुश्री बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी ।


नई दिल्ली :  हरियाणा के उद्योग मंत्री श्री मूलचंद शर्मा  के बड़े भाई श्री टिप्पर चंद शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर सुश्री बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी । भाजपा नेता श्री टिप्पर चंद शर्मा ने उन्हें नई दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा संगठन का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि सुश्री बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजई होगी और देश की बड़ी पंचायत में पहुंचेगी। श्री शर्मा ने कहा कि सुश्री बांसुरी स्वराज अपनी माता पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज जी के पदचिन्हों पर चलकर देश की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Share This News

0 comments: