Sunday 26 August 2018

रक्षाबंधन पर मेवात में 300 मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बांधी रखी


हथीन : 26 अगस्त । जिले  के गांव पचानका में रक्षाबंधन समारोह में हरियाणा बीजेपी  प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष को करीब 300 मु‌स्लिम बहनों ने राखी बांधी तो उन्होंने इन मुश्लिम बहनों को शॉल और मिठाई भेंट कर हथीन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने का आश्वासन दिया। समारोह को संबो‌धित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार है ।सामाजिक सौहार्द, सामाजिक समनंवय, सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास जीतना ही आज के कार्यक्रम का उद्देश्य है। हथीन के पचानका गांव में मुश्लिम महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का हथीन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक इंजीनियर राहिला खान मेवाती ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत किया तो वहीं मुश्लिम समुदाय के लोगों ने पगड़ी बांधकर सुभाष बराला और सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने लोगोंं को रक्षाबंधन और ईद की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। चंद जिलों के विकास होने से ये नहीं कहा जा सकता कि पूरे हरियाणा प्रदेश का विकास हो रहा है। यदि पलवल जिले और मेवात जिले का प्रत्येक गांव विकास करता है तो कहा जा सकता है कि हरियाणा प्रदेश तरक्की कर रहा है। हमारी देश प्रदेश की सरकारें सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही हैं। हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ना है। तभी हम मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्र को भी विकास के रास्ते पर ला सकते हैं। उन्होने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर बड़े ही हर्षोलास के साथ इस कार्यक्रम को मनाया है। कुछ कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल राजनीतिक होता है। लेकिन इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द,  सामाजिक समन्वय, सबका साथ-सबका विकास  और सबके  विश्वास को लेकर आगे बढ़ना है। कार्यक्रम की आयोजक राहिला खान मेवाती ने जिस तरह से शिक्षा व खेलों के क्षेत्रों में महारथ हासिल कर इंजीनियर बनीं और आज एक शिक्षक के रूप में काम कर रही है तो इससे मेवात के क्षेत्र को लोगों और महिलाओं को एक प्रेरणा मिलती है।                                                                                                                          

इस मौके पर सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि इस कार्यक्रम से हमने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटियों को खिलाओ अभियान के संदेश को देने का काम किया है। हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को उठाने का काम कर रही हैं। दूधौला गांव में विश्वकर्मा विश्वविद्यालय के बनने के बाद लोगों को कौशलयुक्त शिक्षा मिलेगी जिससे उन्हे सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में रोजगार भी मिलेगा। मिंडकौला गांव में पालीटैक्निक कालेज, गांव स्वामिका में डिग्री कालेज हैं और आगे भी हथीन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम किया जा रहा है व ‌भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का काम किया है। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरिप्रकाश गौतम, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजय गुजर,  प्रदेश महामंत्री भाजपा संदीप जोशी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर, निगरानी कमेटी पलवल के सदस्य मुकेश सिंगला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।  




Share This News

0 comments: