Wednesday, 21 August 2024

 विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु को बांधी राखी

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु को बांधी राखी


फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट ने रक्षा बंधन पर्व पर देश की राष्ट्रपति श्री मती द्रोपदी मुर्मु को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूल के चार छात्र सहित प्रिंसिपल एवं कोर्डिनेटर भी साथ रहे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद बच्चे बेहद प्रसन्न नजर आए।


स्कूल निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल अपने छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। देश के नेतृत्व से मिलना भी इसका एक अंग है। इसी कड़ी में रक्षा बंधन के अवसर पर हमारे स्कूल के छात्रों कक्षा छह से हर्षिता, कक्षा आठ से माही त्यागी एवं आरुष और कक्षा नौ से आरना राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने अपनी प्रिंसिपल रेखा मलिक और कोर्डिनेटर पूजा शर्मा के साथ महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधा।


राष्ट्रपति ने सभी से प्रेमपूर्वक मुलाकात की और हालचाल जाना। उनके बारे में छात्रों के अनुभव प्रेरणादायक रहे। छात्रों का कहना है कि महामहिम मुुर्मु देश के सर्वोच्च पद पर होने के बाद भी बहुत दयालु हृदय हैं। उनकी मुस्कुराहट शक्ति प्रदान करती है।


इस बारे में निदेशक दीपक यादव ने बताया कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट निरंतर राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। हमारे बच्चों ने निरंतर तीन राष्ट्रपतियों के साथ मिलने का अनुभव प्राप्त किया है। जिनमें वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, उनसे पूर्व राष्ट्रपति रहे रामनाथ कोविंद और उनसे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी हमारे स्टूडेंट मिल चुके हैं। यादव ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में साहस और सम्मान की भावना का विकास होता है। जिसके लिए वह भविष्य में स्वयं भी प्रयास करते हैं। आपको बता दें कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरौडा ग्रेटर फरीदाबाद और सेक्टर दो बल्लभगढ़ में दो ब्रांचेज का संचालन होता है। स्कूल ने बेटियों को निशुल्क प्रवेश देकर क्षेत्र में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ किया है। प्रबंधन ने ग्रामीण अंचल में बेस्ट सीबीएसई स्कूल खोलकर लोगों का विश्वास जीता है। वहीं खेलों के क्षेत्र में भी स्कूल आज एक बड़ा नाम है। स्कूल की घरौड़ा ब्रांच में पांच खेल अकादमी का संचालन हो रहा है।

शिक्षण संस्थानों को पूर्व छात्र संघ के योगदान को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाना होगाः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

शिक्षण संस्थानों को पूर्व छात्र संघ के योगदान को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाना होगाः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

चंडीगढ़ , 21 अगस्त - भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि चौथी औद्योगिक क्रांति की चुनौतियों का सामना करने और इससे पैदा होने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए देश में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थानों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। राष्ट्रपति ने शिक्षण संस्थानों को पूर्व छात्र संघ के योगदान को भी मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का सुझाव दिया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु आज हरियाणा के फरीदाबाद में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के पंचम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल हरियाणा एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर भी उपस्थित रहे। राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की उपस्थिति में विद्यार्थियों को उपाधि, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये। दीक्षांत समारोह में सभी छात्र-छात्राएं पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आये, जोकि ड्रेस कोड का हिस्सा था।

दीक्षांत समारोह के दौरान वर्ष 2023 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 1536 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई, जिसमें 998 स्नातक, 525 स्नातकोत्तर और 13 पीएचडी शामिल रहे। डिग्री प्राप्त करने वालों में 874 छात्र और 662 छात्राएं हैं। इसके अलावा, समारोह में दो मेधावी छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया, जिनमें से 75,000 रुपये राशि का एक राज्यपाल-कुलाधिपति स्वर्ण पदक ओवरऑल बीटेक टॉपर छात्रा इशिता जुनेजा को दिया गया तथा 65,000 रुपये राशि का एक मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक ओवरऑल बीटेक गल्र्स टॉपर छात्रा काजल शर्मा को दिया गया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने दीक्षांत समारोह पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में उपाधि प्राप्त कर रहे 13 शोद्यार्थियों में आठ छात्राएं है जो दर्शाता है उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 43 प्रतिशत बेटियां है और वे चाहती है कि यह अनुपात और बेहतर हो।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने विश्वविद्यालय में जे.सी. बोस यंग साइंटिस्ट अवार्ड की शुरूआत तथा शोध के लिए सीड मनी जैसे प्रावधानों का उल्लेख करते हुए शोध को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा औद्योगिक एवं अकादमिक संस्थानों के साथ समझौतों तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विश्वविद्यालय में स्थापित सेंटर आफ एक्सीलेंस जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा हरित क्रांति का प्रदेश है। इस राज्य ने देश की खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में अहम भूमिका निभाई है। चौथी औद्योगिक क्रांति में शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय शोध एवं अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाते हुए अन्य संस्थाओं को राह दिखा सकता है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीति में शोध की मानसिकता को मजबूत बनाने के लिए सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में समग्र शिक्षा, स्नातक पाठ्यक्रमों में शोध एवं इंटर्नशिप के समावेशन आदि पर बल दिया गया है। देश में गुणवत्तायुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना की गई है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि विश्वविद्यालय द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने तथा उसके लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने की पहल की जा रही है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि यह संस्थान पांच दशकों से अधिक समय से युवाओं को कौशलवान एवं आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों की एक प्रभावशाली सूची है जो देश-विदेश में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे है तथा विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता एवं परामर्श प्रदान करने में मदद कर रहे है। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षण संस्थानों को पूर्व छात्र संघ की भूमिका एवं योगदान को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए कदम उठाया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महान वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस को आधुनिक विज्ञान का अग्रदूत बताते हुए कहा कि जे.सी. बोस का नाम सुनते ही प्रत्येक भारतीय को गर्व की अनुभूति होती है। राष्ट्रपति ने वनस्पति विज्ञान एवं रेडियो विज्ञान में जे.सी. बोस के अध्ययन एवं अनुसंधान का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थी उनके जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा लेकर टेक्नोलाॅजी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

शोध गतिविधियों में महिला शोद्यार्थियों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रदेश की बेटियां आगे बढ़ रही है और शोध में लड़कों की तुलना में उनकी भागीदारी उत्साहनजक है जो दर्शाता है कि हरियाणा की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने प्रौद्योगिकीय स्नातकों से आह्वान किया कि वे देश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व पटल पर उच्च स्तर पर प्रतिष्ठित करने में अपनी भूमिका निभाये। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महान वैज्ञानिक जे.सी. बोस के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण इसे वैश्विक पहचान दिलायेगा। उन्होंने दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय को शुभकामनायें दी तथा उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इससे पहले कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने अपने स्वागतीय संबोधन में अतिथियों का अभिनंदन किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कुलपति ने विगत वर्षों की विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने विभिन्न गुणवत्ता मानदंडों पर खुद को साबित किया है। इस समय विश्वविद्यालय में 60 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक 2023-24 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को लागू करने की पहल की है तथा विश्वविद्यालय शोध कार्यों, स्टार्टअप, नवाचार एवं प्लेसमेंट गतिविधियों पर विशेष प्रोत्साहन दे रहा है।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, पुलिस आयुक्त श्री ओ.पी. नरवाल, जिला उपायुक्त श्री विक्रम सिंह, विश्वविद्यालय की विभिन्न निकायों के सदस्य, पूर्व छात्र संघ के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Sunday, 18 August 2024

  हरियाणा की देव तुल्य जनता  1 अक्टूबर को नायाब नीतियों पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है : मोहन लाल कौशिक

हरियाणा की देव तुल्य जनता 1 अक्टूबर को नायाब नीतियों पर मुहर लगाने का मन बना चुकी है : मोहन लाल कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राई विधानसभा के मुरथल, जाखोली तथा नाहरी मंडल के कार्यकर्ताओं की ली बैठक


सोनीपत/राई, 19 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड़ में रहता है और हर बूथ पर कमल खिलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की देव तुल्य जनता  1 अक्टूबर को नायब सरकार की नायाब नीतियों पर मुहर लगाएगी और तीसरी बार जनता का आशीर्वाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए भाजपा को मिलेगा। रविवार को राई विधानसभा के मुरथल, जाखोली तथा नाहरी मंडलों की बैठक में मोहन लाल कौशिक ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरक्की और प्रदेश की खुशहाली के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना जरूरी है। इस मौके पर मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महामंत्री नवीन मंगला व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रमुखों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। बूथ प्रमुखों के कंधों पर ही चुनाव जिताने की जिम्मेदारी है। श्री कौशिक ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से बूथों को और अधिक मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार चुनाव जीतती आ रही है।
मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में काम करने वाली पार्टी है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र भावना को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने बूथों पर अधिक से अधिक समय तक रहें और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जनता को नायब सरकार की घोषणाओं और योजनाओं से अवगत कराएं और यह भी बताएं कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबो की तरक्की सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है।
पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने 10 वर्षों में देश और प्रदेश की तस्वीर व तकदीर को बदला है। मोदी सरकार ने हरियाणा में जो काम कराए हैं उन कामों को और नायब सरकार ने जो घोषणाएं और जनहित के कार्य किए हैं उन सभी को लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने थोड़े से ही समय में प्रदेश की जनता का दिल जीता है।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। नायब सैनी की कार्यशैली और सरकार के कामों से जनता में उत्साह है और लोगों ने मन बना लिया है कि सीएम सैनी के नेतृत्व में ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि चुनाव में कांग्रेस नए झूठ के साथ मैदान में आएगी। जनता को कांग्रेस की झूठ और लालच की राजनीति से आगाह करना है और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियां बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित करना है।
जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक और कबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का राई पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि कार्यकर्ता दिन रात हर बूथ पर कमल खिलाने के काम में जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक को आश्वासन दिया कि सोनीपत जिला की सभी विधानसभाओं में भाजपा का कमल का फूल खिलेगा और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान और सम्मान : मोहन लाल कौशिक

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान और सम्मान : मोहन लाल कौशिक


सोनीपत, 19 अगस्त। मोदी और नायब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान में लोकसभा सचिव बिजेंद्र दहिया मण्डोरा खरखौदा सहित अनेक लोगों ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने सभी नए साथियों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। श्री कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की तैयारियों में जुट जाएं। मेयर निखिल मदान ने बिजेंद्र दहिया व अनेक लोगों को भाजपा में शामिल कराया।
पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हर वर्ग की उन्नति के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जितनी भी घोषणाएं की हैं उनसे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी देकर किसानों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां मिल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया है। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नए झूठ के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस की झूठ की पोल खोले और भाजपा की 10 साल की उपलब्धियों को घर-घर जाकर लोगों को बताएं। श्री कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सरकार बननी तय है।

Friday, 16 August 2024

 मानव रचना ने शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया

मानव रचना ने शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2024 में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया


फरीदाबाद, 17 अगस्त, 2024: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) इंडिया रैंकिंग्स 2024’ में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता की विरासत को जारी रखा है। विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स 2024 में विश्वविद्यालय श्रेणी में 92वां और डेंटल श्रेणी में 38वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिष्ठा को और मज़बूत किया है। इसके साथ ही, यह ओवरऑल और इंजीनियरिंग श्रेणियों में 101-150 रैंक बैंड में शामिल रहा है। इस उपलब्धि ने एमआरआईआईआरएस की गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साबित किया है, जिससे इसे कई पुरस्कार मिल चुके हैं, और एनआईआरएफ रैंकिंग्स ने इसे और भी प्रामाणिक बनाया है। इन रैंकिंग्स के आधार पर, एमआरआईआईआरएस हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में दूसरे स्थान पर और दिल्ली एनसीआर में निजी विश्वविद्यालयों में चौथे स्थान पर है।


एमआरआईआईआरएस के तहत, मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) ने टॉप-40 रैंकिंग में जगह बनाई है, और हरियाणा में ये दूसरे व दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहा है। एमआरडीसी को उत्तर भारत में नंबर- 1 निजी डेंटल कॉलेज के रूप में मान्यता मिली हुई है। एक प्रमुख निजी NABH मान्यता प्राप्त डेंटल संस्थान के रूप में, एमआरडीसी विशिष्ट शिक्षा देने में अग्रणी बना हुआ है, जिससे यह एकमात्र निजी डेंटल कॉलेज है जिसने बेहतरीन मानकों के साथ इतने उच्च सम्मान प्राप्त किए हैं।


यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इस प्रतिस्पर्धा में पूरे भारत के 10,000 से ज़्यादा संस्थान शामिल रहे। मानव रचना ने सरकारी संस्थानों, आईआईटी, एनआईटी, और निजी संस्थानों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई है, और भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में अपनी स्थिति को और मज़बूत किया है।


इस विशिष्ट उपलब्धि पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने प्रदेशवासियों और मानव रचना समुदाय को बधाई देते हुए कहा, "ये रैंकिंग संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता और समग्र विकास के प्रति निरंतरता में हमारे विश्वास की पुष्टि करती है। ये रैंकिंग स्पष्ट करती है कि हम एक समग्र वातावरण बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं, जहां छात्रों के सर्वांगीण विकास का माहौल मिल सके, और वे दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें।"


एमआरईआई के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने कहा, "उत्कृष्ट फैकल्टी सदस्यों और अभूतपूर्व शोध के साथ छात्रों को सशक्त बनाने के हमारे प्रयासों के चलते संस्थान को लगातार बेहतरीन मान्यता मिली है। यह उपलब्धि उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे हमारे प्रयासों को मान्यता देती है। उम्मीद है कि भविष्य में भी हमारा बेहतरीन प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।"


एमआरआईआईआरएस के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा, “एमआरआईआईआरएस ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, डेंटल साइंसेज और रिसर्च जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार भारत के शीर्ष संस्थानों में स्थान बनाया है। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग बेहतर शिक्षा, अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, उद्योग साझेदारी और उत्कृष्ट प्लेसमेंट परिणाम देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”


एमआरडीसी के प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बत्रा ने गर्व जताते हुए कहा, "मानव रचना डेंटल कॉलेज को उत्तर भारत के अग्रणी निजी डेंटल संस्थान के रूप में मान्यता मिलना, विशिष्ट शिक्षा को आगे बढ़ाने के प्रति हमारे समर्पण और डेंटल क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"


 


मानव रचना की विशिष्ट उपलब्धियां जैसे- नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) ए++ मान्यता, क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया, यूजीसी श्रेणी 1 डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, एनएबीएच मान्यता, अकादमिक उत्कृष्टता के लिए आईएसओ प्रमाणन और एनबीए मान्यता जैसे पुरस्कारों के साथ, लगातार बढ़ रही हैं। एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग इन शानदार उपलब्धियों में एक और उत्कृष्टता जोड़ती है, जोकि दर्शाती है कि मानव रचना शैक्षणिक संस्थान भावी प्रोफेशनल्स को बेहतरीन करियर की दिशा प्रदान करने के लिए नवाचार, अकादमिक उत्कृष्टता और आधुनिक व सर्वांगीण शिक्षा के माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा फरीदाबाद ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर, विधानसभाओं में मंडल स्तर पर किया बैठकों का आयोजन

भाजपा फरीदाबाद ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर, विधानसभाओं में मंडल स्तर पर किया बैठकों का आयोजन

 

फरीदाबाद 17 अगस्त। प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि संगठन में बूथ का कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ है और बूथ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी संगठन को मजबूती मिलती है। भाजपा के बूथ का कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने में सक्षम है । कार्यकर्ताओं के दम पर 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा के चुनाव जीतकर  भाजपा ने केंद्र में तीन बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाई और आगामी विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार भी सरकार बनेगी।  

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद द्वारा जिले की पृथला, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्रों में मंडल के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य बूथ को सुदृढ़ करना और आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीति तैयार करना था। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी मंडल अध्यक्षों की बैठकें भाजपा कार्यालय, अटल कमल, सेक्टर 15 में आयोजित की गईं। फरीदाबाद, सीही, और अजरौंदा मंडलों की इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । इस बैठक में मुख्य तौर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, प्रकाशवीर नागर, मंडल अध्यक्ष सीही नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष फरीदाबाद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजरौंदा कुलदीप साहनी व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, और कार्यकर्ताओं के  समर्पण और मेहनत से ही हम आगामी चुनाव में जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनायेंगे। श्री वोहरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करें और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनओं का प्रचार-प्रसार करें और वोहरा ने बताया कि आज भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय अटल विहारी बाजपाई जी की पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंडलों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाई और उन्हें स्मरण किया |




न्यूज़ बॉक्स......1

नायब सिंह सैनी ने किया किया हर वर्ग का विकास, जनता फिर से बनाएगी मुख्यमंत्री

जनसंपर्क और जन संवाद के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और नीतियों का करें प्रचार प्रसार : सुखविंदर माँड़ी


फरीदाबाद ।  पृथला विधानसभा क्षेत्र के छांयसा, फ़तेहपुर, और सीकरी मंडलों की बैठक महाराजा पैलेस, सेक्टर 65, बल्लबगढ़ में आयोजित की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माँड़ी और सुनीता डांगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । सुखविंदर माँड़ी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पिछड़े, किसान, युवा, मजदूर और महिला सबके विकास के लिए काम किया है और प्रदेश की जनता फिर से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाएगी । उन्होंने मंडल और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और नीतियों का खूब प्रचार प्रसार करें। वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुनीता डांगी ने भी बैठक में अपने विचार साँझा किए और संगठन विस्तार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें जितनी गहरी होंगी, चुनावों में सफलता की संभावनाएं उतनी ही अधिक होंगी। इस बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, बिजेन्द्र नेहरा, सोहनपाल सिंह, सुखवीर मलेरना, बलदेव अलावलपुर, सुनीता बघेल, सीमा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष फतेहपुर हरीश धनखड़, मंडल अध्यक्ष सीकरी पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष छायंसा भूपेन्द्र रावत,दीपक डागर, विनोद भाटी आदि उपस्थित रहे ।  



न्यूज़ बॉक्स ........2.


कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावों में विजय की कुंजी: जवाहर यादव

फरीदाबाद । प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर संगठन के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करें। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही चुनावों में विजय की कुंजी है। बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बल्लबगढ़, आदर्श नगर, और मुजेसर मंडलों के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकें अग्रवाल धर्मशाला, बल्लबगढ़ में आयोजित की गई। प्रदेश के  मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव और देव कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान, देव कुमार शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं में निहित है और वे ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों के बीच सरकार के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मूलचन्द मित्तल, गोपाल शर्मा, कैलाश वशिष्ठ, गजेन्द्र शर्मा, दीपांशु अरोड़ा, संदीप चाहर व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

एक पेड़ मां के नाम मुहीम के तहत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम मुहीम के तहत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया पौधरोपण

 


फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 17 अगस्त। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम एक बहुत ही अच्छी मुहीम शुरू की गयी है। एक पेड़ मां के नाम तो एक पेड़ पूर्वजों के नाम का भी लगाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और वन विभाग फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-62 में आयोजित जिला स्तरीय पौधरोपण अभियान में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर पौधरोपण किया।

पौधरोपण कार्यक्रम से पहले कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी की दूरगामी सोच को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी उनके पद चिन्ह पर चलकर कार्य कर रही है यही कारण है कि देश अब विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने देश हित में बड़े-बड़े फैसले किए थेजिन्हें आज भी देश का हर नागरिक याद करता है।।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम मुहीम के तहत पूरे  हरियाणा में 51 लाख और जिला फरीदाबाद में ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज जगह-जगह हजारों की संख्या में पौधरोपण किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भोजन देने का भी कार्य करते हैं। इसलिए सभी को एक-एक पौधा अपनी मां और धरती मां के नाम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को लेकर सभी आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट  मंत्री ने स्कूली बच्चों को पौधे भी वितरित किए और हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर 62 सहित पूरे बल्लभगढ़ विधानसभा में सभी पार्क और मूलभूत सुविधाओं गली और सड़क आदि के कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चले हुए सभी कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी मुहीम एक पेड़ मां के नाम के तहत हरियाणा में 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे और जिला फरीदाबाद में भी ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए पौधरोपण एक प्रभावी उपाय है। पेड़ वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैंजो ग्रीनहाउस गैसों में से एक है और ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण है। इसके अलावापेड़ हवा को शुद्ध करते हैंमिट्टी के कटाव को रोकते हैंऔर स्थानीय जलवायु को भी संतुलित रखते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी मिलकर एक पौधा अवश्य लगाए और अपने बच्चों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। पौधे लगाने के साथ साथ इनकी देखभाल भी अपने बच्चों की तरह करें।

इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ एमपी सिंह ने मंच का संचालन किया। 

पौधरोपण कार्यक्रम में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद और डीएफओ राजीव तेजियानशिक्षाविद डॉ एमपी सिंह सहित सभी सेक्टर के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

   Blood donation camp organized at JC Bose University

Blood donation camp organized at JC Bose University


Faridabad, 17 August – J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, in collaboration with the District Red Cross Faridabad and Marwari Yuva Manch, today organized a voluntary Blood Donation Camp on the campus. This event was part of a series of activities leading up to the University's 5th Convocation, scheduled for August 21, 2024.
The event was inaugurated by Prof. Munish Vashishatha, Dean of Student Welfare, on behalf of Prof. S.K. Tomar, Vice-Chancellor of the University, and Sh. Bijender Sorot, Secretary of the District Red Cross Society, Faridabad. The dignitaries present at the inauguration emphasized the importance of blood donation and encouraged students to participate actively.
The camp was organized with the technical support of the District Red Cross Team, including Sh. Bijender Sorot (Secretary), Mr. Purushottam Saini (District Training Officer), and Mr. Vimal Khandelwal. The Dean of Student Welfare and the YRC team were also present, motivating students to contribute to this noble cause.
The camp witnessed an overwhelming response, with more than 70 volunteers, including students, faculty, and staff members, stepping forward to donate blood. Over 50 donors, including an encouraging number of female students, contributed to the cause. The donors and volunteers were honored with certificates and prizes for their selfless contribution.'
Dr. Navish Kataria, YRC Cell Coordinator, along with YRC Counselors and volunteers, coordinated the camp. Vice-Chancellor Prof. S.K. Tomar congratulated the organizers for the successful event and lauded their efforts in contributing to this vital social cause.

Thursday, 18 July 2024

 शहर में साफ सफाई व्यवस्था चरमराई तो संबंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही : मूलचंद शर्मा

शहर में साफ सफाई व्यवस्था चरमराई तो संबंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही : मूलचंद शर्मा

 कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम प्रशासन और एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की


फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले तथा निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ में नगर निगम प्रशासन और एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की।


कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को कहा कि बल्लभगढ़ में जब से सीवर लाइन डाली है तब से लेकर आज तक इन सीवर लाइन की बेहतर ढंग से सफाई कार्य विभाग द्वारा नहीं किया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में सीवर जाम न हो इसके लिए सीवर लाइन के अंदर जमा सिल्ट पूरी तरीके से साफ किया जाए ताकि भविष्य के 25 सालों तक लोगों को सीवर जाम की समस्या नहीं आए। कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने बल्लभगढ़ में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त लहजे में कहा है कि यदि शहर में साफ सफाई व्यवस्था चरमराई तो उसके लिए भी अधिकारी कार्यवाही के लिए तैयार रहे।


कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बैठक में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के मुख्य मोहना रोड, तिगांव रोड और मलेरना रोड की मुख्य सीवर लाइन की सफाई जल्द से जल्द की जाए। इसके लिए जॉइंट टीम बनाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि दोनों विभाग मिलकर बल्लभगढ़ क्षेत्र की सीवर लाइन को बेहतर तरीके से साफ कर सके और लोगों की सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर कर सके। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों द्वारा मिलकर कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए।


बैठक में एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद, जॉइंट कमिश्नर नगर निगम बल्लभगढ़  करण भदोरिया, एफएमडीए से चीफ विशाल बंसल, नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीके कर्दम सहित कार्यकारी अभियंता और एसडीओ व जेई भी मौजूद रहे।

 बोले विधायक, दर्जनों जगहों पर चल रहे विकास कार्यों का जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

बोले विधायक, दर्जनों जगहों पर चल रहे विकास कार्यों का जनता को मिलेगा बड़ा लाभ

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास के लिए खोला खजाना


 विधायक राजेश नागर ने 30 लाख की सडक़ लोकार्पित की 


फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज 30 लाख की लागत से निर्मित सडक़ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के बनने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। वहीं तिगांव के विकास को गति भी मिली है।


नागर ने आज गांव लालपुर से यमुना घाट की ओर जाने वाली सडक़ जनता को समर्पित की। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में प्रशासन आज आदमी को राहत देने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हमें प्रशासनिक अधिकारी की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई होती है। आज भी अपनी समस्याएं हमें निसंकोच बताएं जिससे कि प्रशासनिक कार्रवाई में पारदर्शिता लाई जा सके।


विधायक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता के हित में बिना भेदभाव के काम की नीति को आगे बढ़ाया है। वहीं सरकारी नौकरियों में भी बिना पर्ची बिना खर्ची के पढ़े लिखे युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे लोग जब प्रशासन में आएंगे तो वह सुशासन देने का काम करेंगे। इसके साथ ही हमारी भाजपा सरकार अंत्योदय को ध्यान में रखकर सभी कार्यों को करती है जिससे कि आम आदमी तक शासन का लाभ पहुंच रहा है। आज हमारी खेल नीति, शिक्षा प्रणाली की भी सभी जगहों पर प्रशंसा हो रही है।


इस अवसर पर लालपुर सरपंच ललित चौहान, जिला पार्षद रेखा भाटी, सोनू, संदीप भाटी, टिन्कू, सुभाष भाटी, अंकित भाटी, पूर्व सरपंच अमीपुर देवेंद्र पाल, अन्नू भाटी, बलराज भाटी, पूर्व सरपंच वेदपाल, राजेश एडवोकेट, एसडीओ पंचायती राज शाबिर, जेई राजबीर आदि मौजूद रहे।