Saturday, 11 November 2023

भगवान हनुमान शक्ति ,साहस ,भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं: विजय प्रताप सिंह

भगवान हनुमान शक्ति ,साहस ,भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं: विजय प्रताप सिंह

हुनमान जयंति पर शोभायात्रा में शिरकत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ,
 
जयंति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा हनुमान जी का आर्शिवाद लेकर गए और हम सब को खुशहाली का आर्शिवाद देकर गए।
दीपावली पर्व फरीदाबाद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करे: विजय प्रताप
फरीदाबाद, ।  बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह ने श्री हनुमान जयंति महोत्सव पर फरीदाबाद वासियों को दिपावली एवं हनुमान जयंति की बधाई देते हुए कहा कि आज हनुमान जयंति का शुभ अवसर है  शानदार शोभा यात्रा की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंति के पावन अवसर पर सभी फरीदाबाद वासियों को शाक्ति ,साहस और ज्ञान की प्राप्ति हो, भगवान हनुमान सभी को धार्मिकता के मार्ग पर ले जाए और आप सभी का जीवन खुशियों से भर जाए। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति ,साहस ,भक्ति और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं और आज इसी भावना से ओतप्रोत श्रद्धालुगण हनुमान जयंति को जश्र के रूप में मना रहे हैं हम सभी हनुमान जी आर्शिवाद बना रहे , इस अवसर पर हरियाणा की कायाकल्प करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा हनुमान जी का आर्शिवाद लेकर गए और हम सब को खुशहाली का आर्शिवाद देकर गए।


गया। शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा , प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान उपस्थित हुए और उन्होंने शोभा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  
उन्होनें फरीदाबादवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रसन्नता एवं उल्लास और रोशनी का प्रतीक है यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्यौहार फरीदाबाद वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ भाईचारे और एकता के बंधन को मज़बूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस पावन अवसर पर हमें जुए जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहना चाहिए और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखों व आतिशबाजियों का कम से कम उपयोग करना चाहिए।

Friday, 10 November 2023

भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सरल बनाएं नागरिक :मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

भगवान राम के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सरल बनाएं नागरिक :मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल

- सूरजकुंड में चल रहे  प्रथम दिवाली उत्सव-2023 का समापन समारोह आयोजित
- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली,गोवर्धन और भैया दूज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
फरीदाबाद,10 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में यह पहला  अनूठा दीवाली उत्सव है जहां प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वोकल फार लोकल और मेक इन इंडिया की नीति को मूर्त रूप दिया गया है। उन्होंने आगामी सिंतबर माह में इसी तर्ज पर ऐसा ही मेला आयोजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार को  सूरजकुंड में चल रहे प्रथम  दिवाली उत्सव - 2023 के समापन समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीवाली का त्यौहार आस्था और विश्वास का त्यौहार है,हमारी आस्था असत्य पर सत्य की जीत से जुड़ी हुई है। लंका का दाह करके भगवान श्रीराम जहां भारत की धरा पर आए तब हजारों वर्ष पूर्व से दीवाली का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। भगवान श्रीराम के जीवन मुल्यों के अनुरूप सर्वजन सुखाय और सर्व जन हिताय के तौर पर दीवाली का त्यौहार मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड में प्रथम दिवाली उत्सव में असंख्य स्टालें लगाई गई,जिनके माध्यम से लघु उद्योग को बढावा दिया गया है। प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों का अनुशरण करते हुए देश के कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं को मेला में बिक्री के लिए रखा गया था। वोकल फार लोकल की नीति का प्रदेश में 70 हजार लोगों के लघु उद्योगों को यहां बढ़ावा दिया गया है,इनमें स्वयं सहायता समुहों की पांच हजार महिलाएं भी अपनी आय बढाकर आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर हैं। वोकल फार लोकल की नीति से लघु उद्योग की इकाईयों से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है।
श्री मनोहर लाल ने दीवाली उत्सव -2023 के सफल आयोजन पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत खुशी और उत्सव का दिन है, जहां परिवार जन, मित्रगण और सगे संबंधी उपहारों का आदान-प्रदान करने, पारंपरिक व्यंजन साझा करने और एकजुटता का जश्न मनाने के लिए सूरजकुंड में एकत्रित हुए हैं। 
उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन से स्थानीय विक्रेताओं को अपने उत्पादों और शिल्प को व्यापक दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने का अवसर  मिला जोकि हम सबके लिए प्रेरणा दायक भी है।। यह आगंतुकों को मनमोहक सांस्कृतिक प्रदर्शन देखने, स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों का आनंद लेने, पारंपरिक कला और शिल्प गतिविधियों में भाग लेने और इंटरैक्टिव कार्यशालाओं में शामिल होने में सहभागी बन रहा है।
कार्यक्रम में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा,बडख़ल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा,फरीदाबाद के विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता,तिगांव के विधायक श्री राजेश नागर,पर्यटन निंगम के चैयरमैन डा अरविंद यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा,पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव श्री एमडी सिन्हा,पुलिस आयुक्त श्री राकेश आर्य,डीसी श्री विक्रम ङ्क्षसह,पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार,एडीसी श्री आनंद शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Thursday, 9 November 2023

गतिहीन जीवनशैली, खान-पान की खराब आदतें भारत के युवाओं को मधुमेह की घटनाओं में वृद्धि की ओर ले जा रही हैं - डॉक्टरों का कहना

गतिहीन जीवनशैली, खान-पान की खराब आदतें भारत के युवाओं को मधुमेह की घटनाओं में वृद्धि की ओर ले जा रही हैं - डॉक्टरों का कहना

फरीदाबाद, 09 नवंबर - विश्व मधुमेह दिवस (14 नवंबर) के पहले फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि पिछले दशक में विश्व स्तर पर और विशेष रूप से भारत में युवा आबादी में टाइप 2 मधुमेह के मामलों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। इसका श्रेय बदलती जीवनशैली, खाने-पीने की आदतें, आनुवंशिक प्रवृत्ति, शहरीकरण और व्यायाम न करने को दिया जाता है। विशेष रूप से, भारत में युवा वयस्कों में टाइप 2 मधुमेह के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है, क्योंकि अध्ययनों से पता चलता है कि 20-40 आयु वर्ग के लोगों में इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यह चिंताजनक प्रवृत्ति शरीर के अन्य कार्यों जैसे हृदय प्रणाली, गुर्दे और अन्य से जुड़ी लंबे समय में स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करती है।
युवा लोगों में, विशेष रूप से कुछ मामलों में महिलाओं को अक्सर मधुमेह का शिकार होने का अधिक खतरा होता है क्योंकि यह जातीयता, सामाजिक आर्थिक स्थिति, भौगोलिक स्थिति, पारिवारिक इतिहास, आयु, लिंग, गर्भकालीन मधुमेह का इतिहास और प्रारंभिक अवस्था जैसे कई विकल्पों पर निर्भर करती है। जातीय और नस्लीय अल्पसंख्यक, निम्न सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि और शहरी वातावरण के संपर्क में आने से संवेदनशीलता दर अधिक होती है। गर्भावधि मधुमेह का इतिहास और लड़कियों में जल्दी यौवन अतिरिक्त जोखिम कारक हैं। व्यक्तियों में मधुमेह के रूप में प्रकट होने से पहले इन सीमाओं में अक्सर स्पष्ट लक्षण होते हैं।
फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के सीनीयर कंसलटेंट डॉ. मोहित शर्मा ने कहा, “युवा व्यक्तियों में, टाइप 2 मधुमेह के संभावित लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना, अत्यधिक भूख लगना, बिना कारण वजन कम होना, अत्यधिक थकान शामिल हैं। धुंधली दिखना, घाव भरने में समय लगना, और बार-बार संक्रमण होना। ये लक्षण बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर का संकेत दे सकते हैं और तुरंत चिकित्सा मूल्यांकन करना चाहिए। मधुमेह से जुड़ी जटिलताओं को रोकने के लिए जल्दी पहचान और प्रबंधन जरूरी है। कई बार, बढ़े हुए शुगर लेवल के कोई लक्षण नहीं हो सकते हैं और यह लक्षण दिखने से पहले कुछ महीनों या वर्षों तक बिना पता लगे अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, जब कोई व्यक्ति मोटापा, अस्वास्थ्यकर आहार और जीवनशैली और पारिवारिक इतिहास जैसे पैटर्न देखता है, तो एक साधारण रक्त परीक्षण के साथ सक्रिय रूप से मधुमेह की जांच करना भी महत्वपूर्ण है।
फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल में एडल्ट कार्डियोलॉजी के प्रमुख डॉ. विवेक चतुवेर्दी ने टाइप 2 मधुमेह के दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में बाते करते हुए कहा, “टाइप 2 मधुमेह हृदय प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे विभिन्न जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह से जुड़े सामान्य हृदय संबंधी मामलों में दिल का दौरा, एनजाइना, सडन कार्डियक डेथ, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज़ शामिल हैं। ये जटिलताएँ मुख्य रूप से एथेरोस्क्लेरोसिस के बढ़ने प्रेरित होती हैं, जो पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं में रुकावटों के निर्माण और प्रगति की ओर ले जाती है। मधुमेह न केवल ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ाता है बल्कि इसमें योगदान देने वाले अन्य कारकों को भी बढ़ा देता है। इसके अलावा, मधुमेह सीधे हृदय की मांसपेशियों को प्रभावित करता है, संभावित रूप से कार्डियोमायोपैथी और हृदय विफलता का कारण बनता है।"
फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. उर्मिला आनंद ने कहा, “मधुमेह किसी व्यक्ति की किडनी पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मधुमेह गुर्दे की बीमारी, मधुमेह से पीड़ित 40% लोगों को प्रभावित करती है, आमतौर पर अनियंत्रित मधुमेह के 10-15 वर्षों के बाद प्रकट होती है। इसकी शुरुआत द्रव प्रतिधारण और मूत्र प्रोटीन (एल्ब्यूमिन्यूरिया) के कारण चेहरे और पैरों में सूजन से होती है। यदि इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो यह गुर्दे की विफलता में बदल जाता है, जो उच्च क्रिएटिनिन स्तर से चिह्नित होता है। शीघ्र पता लगाना महत्वपूर्ण है। उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह गुर्दे की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे रुकावट और अनियंत्रित रक्तचाप होता है। ब्लड शुगर के स्तर में परिवर्तन से बार-बार मूत्र पथ में संक्रमण भी होता है। प्रबंधन में नई दवाएं शामिल हैं, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में मधुमेह के मामलों को रोकने में मदद की है, जिससे मधुमेह गुर्दे की बीमारी वाले लोगों के लिए आशा की पेशकश हुई है।
डॉक्टर इन जोखिम कारकों पर काबू पाने के लिए अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हैं। इस चिंताजनक प्रवृत्ति के संभावित परिणामों को देखते हुए, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच बढ़ाने और युवा जनसांख्यिकीय के बीच मधुमेह के जोखिम कारकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय आवश्यक हैं।
मिशन जागृति के दो संगठन की टीम घोषित, रविंद्र मलिक बने फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष

मिशन जागृति के दो संगठन की टीम घोषित, रविंद्र मलिक बने फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष

Faridabad : 09Nov - मिशन जागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम  एवं संस्थापक  प्रवेश मलिक के साथ राष्ट्रीय सचिव संतोष अरोड़ा  द्वारा दिवाली से पहले जिले की मुख्य टीम और जिले की यूथ क्लब टीम की घोषणा की गई जिसमे मिशन जागृति द्वारा  जिले की टीम  से रविंद्र  मलिक  को जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और विपिन भारद्वाज को मिशन जागृति यूथ क्लब फरीदाबाद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके  बाद रविंद्र मलिक ने अपनी टीम की घोषणा  करते हुए राजकुमार त्यागी जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , रितेश अरोड़ा और यस राज जाजोरिया को उपाध्यक्ष  , विंग कमांडर सतेंद्र दुग्गल जी को मुख्य सहलाकर, दिनेश राघव  को महासचिव , सतीश टंडन  को संयुक्त सचिव , गुरमीत सिंह  को कोषाध्यक्ष ,अशोक भटेजा और जयभगवांन  को संयुक्त कोषाध्यक्ष,  गुरनाम सिंह और  राजेंद्र नागर को संगठन सचिव, दिनेश सिंह  को  कार्यक्रम संयोजक के  पद पर नियुक्त किया गया, इसी कार्यक्रम में आगे यूथ क्लब से भी शिवानंद राय  को महासचिव , त्रिलोकी नाथ वर्मा को कोषाध्यक्ष , वर्षा को सचिव ,  कीर्ति राजपूत  को संयुक्त सचिव, ललिता जी को कार्यक्रम प्रबंधक, अनुवर्त आर्य को आई टी समन्वयक, दक्ष मलिक  को संगठन सचिव , भारत ग्रोवर  को मीडिया प्रभारी और ज्योति  को उप कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम जी ने कहा की अगर परिणाम  शहद जैसा मीठा चाहिए तो मधुमक्खियां की तरह जुड़कर रहिए  फिर चाहे वह दोस्ती हो या परिवार हो या कोई संगठन हो परिणाम मीठा ही आएगा।
 संस्था के सहयोग मुनेश पंडित जी ने कहा इंसान का स्वभाव कुछ इस तरह हो रहा है जो लेकर जाना है उसे छोड़ रहा है और जो यही रह जाना है उसे जोड़ रहा है मिशन जागृति के वालंटियर बहुत ही पुण्य का काम कर रहे हैं मेरा सहयोग हमेशा मिशन जागृति के साथ रहेगा। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य कविंदर चौधरी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारी को बधाई दी एवं उनको कहा कि पिछले 16 सालों की भांति आगे भी टीम इसी तरीके से सेवा करती रहेगी ।                                                                                                                                                                                                                                                                  राष्ट्रीय सचिव संतोष अरोड़ा ने बताया कि दिवाली के बाद मिशन  जागृति फरीदाबाद जिले की महिला टीम की भी घोषणा करी जाएगी ।
 इस अवसर पर संस्थापक मिशन जागृति प्रवेश मलिक ने कहा की मिशन जागृति मे मिली नई जिम्मेदारी को आप सभी बहुत अच्छे से पूरा करे , ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से सेवा के कामों को पूरा किया जा सकता है । इस रास्ते पर हो सकता है कुछ लोग आपके बारे मे अच्छा न बोले पर बहुत से लोग आपकी पीठ भी थपथपाते  है इसलिए नेकी के रास्ते मे कभी भी हिम्मत मत हारना  । परमात्मा किसी किसी को सेवा करने का सौभाग्य देता है । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द भिवानी जिले मे भी मिशन जागृति टीम काम करना शुरू कर के वहाँ संगठन स्थापित होगा । 

Wednesday, 8 November 2023

कार्यकर्ताओं के दम पर बनायेंगे तीसरी बार मोदी मनोहर सरकार : नायब सैनी

कार्यकर्ताओं के दम पर बनायेंगे तीसरी बार मोदी मनोहर सरकार : नायब सैनी


इस बार 75 पार, तीसरी बार मनोहर सरकार: नायब सैनी

कांग्रेस ने गरीबों को वोटों के लिए इस्तेमाल किया: सैनी

फरीदाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का किया भव्य स्वागत

- कार्यकर्ताओं की ताकत पर केंद्र व राज्य में तीसरी बार बनेगी मोदी-मनोहर सरकार: सैनी

फरीदाबाद, 8 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने फरीदाबाद में बुधवार को अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में फिर से 75 पार का नारा दिया है, साथ ही उन्होंने तीसरी बार मनोहर सरकार बनने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस बार 75 पार तीसरी बार मनोहर सरकार। जब नायब सैनी ने यह पूरा नारा मन से बोला तो सामने बैठे कार्यकर्ता उत्साह से भरकर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद, मनोहर जिंदाबाद और नायब सैनी जिंदाबाद के भी नारे लगाए।
फरीदाबाद की मिलन वाटिका में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, राजेश नागर, जिला प्रभारी मनीष यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, डा. आरएन सिंह, पूर्व विधायक जनप्रतिनिधि पार्षद, जिला प्रदेश मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ व पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों व गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का बैंड बाजों, ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया और यहां की सरदारी ने पगड़ी पहनाकर श्री सैनी का सम्मान किया। जगह-जगह हुए सम्मान पर बोलते हुए श्री सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। श्री सैनी ने कहा कि यह केवल मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को और आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करता रहूंगा। समारोह को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री मूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी संबोधित किया।
मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नायब सैनी ने कहा कि 9 सालों में भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज दूर दराज बैठे हुए गरीब लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। श्री सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने गरीब व्यक्ति के सम्मान को उंचा करने का काम किया है।
कांग्रेस व विरोधी पार्टियों पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीब व्यक्ति पैसा ना होने के कारण इलाज कराने के लिए तरसता था। चुनाव के समय गरीबी हटाओं का नारा देकर कांग्रेस गरीबों से वोट लेकर उनको भूल जाती थी। लेकिन 2014 के बाद मोदी-मनोहर सरकार ने गरीबों की स्थिति को समझा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में गरीबों को इलाज कराने की चिंता नहीं। देश और प्रदेश में गरीबों का 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज हो रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजबूती से काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही है। हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण दूसरे राज्य भी कर रहे हैं, जिस पर हमें गर्व है। श्री सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार से अगर 100 रुपये गरीबों के लिए आते हैं तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल उसे सवा सौ करके गरीबों तक भेजते हैं। हरियाणा में मनोहर सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन खाता खोलकर गरीब लोगों को बैंकों से जोड़ा, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा का लाभ जनता ले रही है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि विपक्षियों का काम सिर्फ सरकार की योजनाओं की आलोचना करना रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहती है। पिछले राजस्थान चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा किया था। जिसका दुष्परिणाम यह निकला कि 4500 किसानों ने आत्महत्या की और 19 हजार 500 लोगों की जमीन कुर्क हुई। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ के आगे दीवार बनकर खड़ा होगा और कांग्रेस की झूठ को उजागर कर जनता को इनके भ्रमजाल से निकालने का काम करेगा।
श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। कार्यकर्ताओं के दम पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ही झटके में धारा-370 हटाई। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद के भय से मुक्त हुआ है। श्री सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे संकल्प के  साथ नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के अभियान में जुट जाएं और सबसे पहले दस की दस लोकसभा की सीटों पर कमल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालने का काम करें।


इस मौके पर  पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, संदीप जोशी, लाभार्थी प्रकोष्ठ से संजीव सैनी, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, महिला कमिशन चेयरपर्सन रेणु भाटिया, महापौर सुमन बाला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, यशवीर डागर,  वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, उप महापौर मनमोहन गर्ग, ज़िला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, धर्म चौधरी, धनेश अधलखा, ओमप्रकाश रेक्षवाल, टिपरचंद शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष बिजेंद्र नेहरा, पंकज रामपाल, मान सिंह, लखमी चंद भारद्वाज, ज़िला सचिव हरेन्द्र भड़ाना, मुकेश अग्रवाल, पुनीता झा, सुनीता बघेल, भारती भाकुनि, रवींद्र त्यागी, ज़िला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, आई टी संयोजक अमित मिश्रा, राजन मूथरेज़ा, मोर्चों के ज़िला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना, भगवान सिंह, राजबाला सरदाना, नरेश नंबरदार, पंकज सिंगला, लाजर रणजीत सिंह, वज़ीर सिंह डागर, राज मदान, जनप्रतिनिधि, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, ज़िला मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बॉक्स...

भाजपा में ही बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है कार्यकर्ता: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है जिसका नायब सैनी जीवंत उदाहरण हैं।  श्री गुर्जर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने नायब के रूप में एक हीरे का चयन किया है। हरियाणा में भाजपा की पिछली जीत में ओबीसी समाज का बड़ा योगदान रहा है।
श्री गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में पहली बार 70 में से 27 मंत्री पिछड़े समाज से आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा समाज के लिए सराहनीय कार्य किए हैं, जबकि पहले कितनी ही सरकारें आई और गई, उन सरकारों ने कभी पिछड़ा समाज पर ध्यान नहीं दिया। कृष्णपाल गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा से 10 की दस सीटों पर कमल खिलेगा और हरियाणा में भी भारी बहुमत से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
गरीब और पिछड़ा वर्ग को समर्पित है केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की मनोहर सरकार: कृष्ण पाल गुर्जर

गरीब और पिछड़ा वर्ग को समर्पित है केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की मनोहर सरकार: कृष्ण पाल गुर्जर

फरीदाबाद, 08 नवंबर। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी। इसका ही नतीजा है की देश आज विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। आज भारत ग्लोबल लीडर बनने की रेस में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्त्व में ही केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधानिक दर्ज़ा प्राप्त हुआ। पहले की सरकारों से गरीब और पिछड़ों का सिर्फ शोषण किया परन्तु केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की मनोहर सरकार गरीब व पिछड़े वर्ग को समर्पित है।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने  आज बुधवार को फरीदाबाद के मिलन बैंकेट हॉल में आयोजित ",,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,," समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

देश के इतिहास में पहली बार आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में 70 प्रतिशत से ज्यादा पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व है। गरीब एवं पिछड़ों का कल्याण करने में केंद्र तथा प्रदेश की सरकार कोई कसार नहीं छोड़ेगी। पिछले 9 सालों में देश के गाँवों में फाइबर इंटरनेट की सेवा मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। यह कदम डिजिटल इंडिया के सपने को हकीकत में बदल रहा है। पिछले 70 सालों में देश में सिर्फ 400 मेडिकल कॉलेज थे परंतु प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 9 सालों में 300 अधिक मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। पहले भारत 8 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों से आयात करता था। परंतु आज भारत 3 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों में एक्सपोर्ट कर रहा है जिससे हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत से पूर्ण रूप से जोड़ दिया। आज हमारी सेना का 70% मिलिट्री इक्विपमेंट भारत में ही बन रहा है जिसके कारण हमारे देश के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरियाणा को देश का अव्वल राज्य बनाने के लिए समर्पित है। पहले प्रदेश के युवाओं को नौकरी प्राप्त करने के लिए खर्ची या पर्ची की सहायता लेनी पड़ती थी परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में जो व्यवस्था परिवर्तन की है उसके कारण आज प्रदेश के युवाओं को बिना किसी खर्ची या पर्ची नौकरियां योग्यता के आधार पर प्राप्त हो रही हैं। 2014 से पहले प्रदेश के 6500 गांव में से सिर्फ 600 गांव को ही 24 घंटे बिजली प्राप्त होती थी परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सफल प्रयासों के कारण आज 5600 गांवों को 24 घंटे बिजली प्राप्त हो रही है।

Tuesday, 7 November 2023

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, 21C में मची सस्टेनेबल दिवाली की धूम

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, 21C में मची सस्टेनेबल दिवाली की धूम

फरीदाबाद : 8 नवंबर - मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, 21C में 5 नवंबर, 2023 को दीपावली के शुभ अवसर पर बहुत ही विशेष और सुंदर आयोजन किया गया - *रेडिएंस - दिवाली कार्निवाल - थोड़ा हट के!*
..और अपने नाम के अनुरूप ही यह आयोजन 'थोड़ा हट के' अपनी चमक बिखराता हुआ पूरे विद्यालय को सुंदर प्रकाश से प्रकाशित कर रहा था।
हमारे मुख्य अतिथि डॉ. धीरज वर्मा, सह उपाध्यक्ष (स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण एवं स्थिरता- दक्षिण एशिया) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। उन्होंने इस सस्टेनेबल दिवाली आयोजन के लिए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, 21C की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार विद्यालय पर्यावरण की रक्षा हेतु अपने छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय है और विद्यालय के यही प्रयास इसे बाकी विद्यालयों से *थोड़ा हट के* बनाते हैं।

विद्यालय की ओर सेआयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अनेक प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ थीं जिनमें विद्यालय के छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता द्वारा विद्यालय सुंदर रंगों और फूलों की रंगोलियों से सज गया। उत्सव की बात हो और वहाँ व्यंजनों और पकवानों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्वादिष्ट मिठाइयों और व्यंजनों को बनाकर अभिवावकों ने अपनी पाककला से न केवल निर्णायकों को अपितु विद्यालय में सभी को प्रभावित किया। त्योहारों पर सजने- सँवरने का तो अंदाज़ ही अलग होता है, तो यहाँ भी अभिभावकों ने अपने फ़ैशन पसंद होने का परिचय दिया। फ़ैशन शो की निर्णायक 2022 की मिस उत्तराखंड रहीं सुश्री गुंजन कंवर को भी विजेता चुनने में काफ़ी प्रयास करना पड़ा।

इसके अतिरिक्त हमारे शेफ़ ने त्योहारों की मिठास को बढ़ाने वाली विभिन्न मिठाइयों को बनाने की विधियों को वहाँ उपस्थित सभी लोगों के साथ साझा किया।

बेकार पड़ी वस्तुओं को, पिछले वर्ष के बचे सजावट के सामान को नया रूप देकर दिवाली को सस्टेनेबल बनाने की ओर बल दिया गया। विभिन्न खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे।

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, 21C में सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा और संस्कृति रही है इसलिए विभिन्न एन. जी.ओ. द्वारा भी स्टॉल लगाए गए जिनका उद्देश्य समाज कल्याण की भावना का प्रसार करना है। संपूर्ण विद्यालय गहन और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ - सा प्रतीत हो रहा था।

सभी प्रतिभागियों , अभिभावकों, एवं विभिन्न अतिथियों ने इस *थोड़ा हट के!* कार्यक्रम और सस्टेनेबल दिवाली मनाने में विद्यालय के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा अनीस ने कहा कि दिवाली की रोशनी सभी के जीवन में चमकते जुगनुओं के रूप में बनी रहे। सभी का जीवन सुखद आशाओं, नए सपनों और उज्ज्वल दिनों से भरा रहे। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लें और अपने सुंदर ग्रह को संभाल कर रखें।

Monday, 6 November 2023

 प्रदूषित रही औघोगिक नगरी को साफ़ रखने की शुरुआत RWA

प्रदूषित रही औघोगिक नगरी को साफ़ रखने की शुरुआत RWA

FARIDABAD : 6 NOV :-- सेक्टर 10 व 11 मे इस समय AQI-424 है। ब्लांक  के दोनों तरफ़ मिट्टी अधिक होने से सड़कें प्रदूषण स्तर बढ़ने मे बड़ा कारण बन रही हैं।इन रोड पर वाहनों से निकलने वाले धुएँ व मिट्टी से पाटिकुलेट मैटर पीएम 2.5 सब से ज़्यादा बढ़ रहा है ब्लांक डी टू सेक्टर 10 के प्रधान जगजीत सिंह नैन आज अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर यह निर्णय लिया की RWA अपने खर्चे पर अपने ब्लांक व अन्य ब्लांक की सफ़ाई कराईगी । क्योंकि सेक्टरवासी का घरों से निकला मुश्किल होता जा रहा है लोग सांस की बीमारी से लोग घरों में क़ैद है पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला,किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा की RWA ने अपने खर्चे पर दो जेसीबी व एक दर्जन मज़दूर बुलाकर अपने ब्लांक की सड़कों को साफ़ करने से पहले पानी का छिड़काव कर के सफ़ाई कराई क्योंकि मिट्टी उड़ने से प्रदूषण फैलता है आप पास के ब्लांको के प्रधान से भी साफ़ सफ़ाई रखने का कहा वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि स्मार्ट सिटी फ़रीदाबाद रविवार को दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना रहा फ़रीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 बना रहा। अपने शहर के प्रदूषित होने के प्रमुख कारण प्रतिदिन ब्लांक व मैन सड़कों पर लाखों वाहन निकलते हैं ब्लांक के सभी सम्मानित साथियों ने ने निर्णय लिया है की वो अपने घर अपनी सड़कों को साफ़ रखगे।

 एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने वार्ड-1 में 25 लाख रू केे कार्याे का शुभारंभ।

एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने वार्ड-1 में 25 लाख रू केे कार्याे का शुभारंभ।


FARIDABAD : विधायक श्री नीरज शर्मा नेे आज दिनंाक 06 नवम्ंबर 2023 को एनआईटी विधानसभा के वार्ड-1 कृष्णा कालोनी में सीवर लाईन एंव पानी की लाईन डालने के कार्यो का शुभांरभ किया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि वार्ड-1 कृष्णा कालोनी गली नम्बंर 5 में सीवर लाईन एंव गली नम्बंर 6 से गली नम्ंबर 25/2 तक में पानी की लाईन डालने का कार्य आज शुरू किया गया है। यह सभी कार्य लगभग 25 लाख रू की लागत से पूर्ण हांेगे। इस मौके पर श्री रामेश भारद्धाज ने कालोनी वासियों की तरफ से विधायक नीरज शर्मा का अभार प्रकट किया। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि एनआईटी विधानसभा मे सभी वार्डो के एस्टीमेंट नगर निगम से बना दिए गए है जिसकी लगभग 28 करोड रू की फाईन मुख्यमंत्री कार्यालय में लम्बिंत है जैसे ही फूाईल पास होगी। एनआईटी विधानसभा कि सभी वार्डो में मुख्य समस्यों का समाधान होना शुरू हो जाएगा।


इस मौके पर रामेश भारद्धाज, पारस कौशिक, विरेन्द्र डागर, मुन्ना लाल प्रधान, बचन सिंह, त्यागी ठेकेदार, खान साहब, नकुल, महेन्द्र, चद्रभान शर्मा, प्रहलाद, मनीष, रवि गौतम, प्रदीप, साजिद खान, बृजमोहन शर्मा एंव गणमान्य सदस्य उपस्थ्ति रहे।

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान शुरू


फरीदाबाद 06 नवंबर। भाजपा को फिर से सत्तारूढ़ करने के लिए जनसंवाद के माध्यम से  पार्टी की सक्रियता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। इसी के अंतर्गत   बल्लबगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है। कर्मठ, निष्ठावान सक्रिय -निष्क्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुभव से सीख लेकर भविष्य की राजनीति करना। पार्टी की रीति - नीति को लेकर केन्द्र एवं  राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों संबंधित पत्रकों के वितरण के लिए जन - जन तक पहुंचाने में भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं।


मां - बच्चे के अटूट संबंध का पर्याय पुनीत त्यौहार ''अहोई अष्टमी'' के  उपलक्ष्य पर बल्लभगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ एवं यशस्वी भाजपा कार्यकर्ताओं सर्वश्री डा.नरेश जिंदल जी, कन्हैयालाल जी, लाला रमणलाल जी, ( जनसंघ से भाजपा )  राजेन्द्र जी, दीपक मंगला जी, संजय गुप्ता जी, नरेश मोदी जी, सुभाष मोदी जी का चंदन से वंदन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल जी, आडवाणी जी, डा. मंगलसैन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक के संस्मरण एवं कालजयी घटनाओं को साझा किया।

बल्लबगढ़ में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने बताया कि चन्दन से वंदन कार्यक्रम पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में पूरी प्रामाणिकता के साथ चलाया जायेगा जिसका शुभारंभ आज के पुनीत अवसर से कर दिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से उनके निवास, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर संपर्क कर कुशलक्षेम जानकर चंदन से वन्दन एवं पटके से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पत्रकों का वितरण भी किया गया।