Monday 6 November 2023

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान शुरू



फरीदाबाद 06 नवंबर। भाजपा को फिर से सत्तारूढ़ करने के लिए जनसंवाद के माध्यम से  पार्टी की सक्रियता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। इसी के अंतर्गत   बल्लबगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर चंदन से वंदन अभियान का शुभारंभ किया गया है। कर्मठ, निष्ठावान सक्रिय -निष्क्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुभव से सीख लेकर भविष्य की राजनीति करना। पार्टी की रीति - नीति को लेकर केन्द्र एवं  राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों संबंधित पत्रकों के वितरण के लिए जन - जन तक पहुंचाने में भाजपा के पदाधिकारी जुट गए हैं।


मां - बच्चे के अटूट संबंध का पर्याय पुनीत त्यौहार ''अहोई अष्टमी'' के  उपलक्ष्य पर बल्लभगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ एवं यशस्वी भाजपा कार्यकर्ताओं सर्वश्री डा.नरेश जिंदल जी, कन्हैयालाल जी, लाला रमणलाल जी, ( जनसंघ से भाजपा )  राजेन्द्र जी, दीपक मंगला जी, संजय गुप्ता जी, नरेश मोदी जी, सुभाष मोदी जी का चंदन से वंदन किया गया। उपरोक्त सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल जी, आडवाणी जी, डा. मंगलसैन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सहित केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जिला एवं मंडल स्तर तक के संस्मरण एवं कालजयी घटनाओं को साझा किया।

बल्लबगढ़ में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने बताया कि चन्दन से वंदन कार्यक्रम पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा में पूरी प्रामाणिकता के साथ चलाया जायेगा जिसका शुभारंभ आज के पुनीत अवसर से कर दिया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से उनके निवास, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर संपर्क कर कुशलक्षेम जानकर चंदन से वन्दन एवं पटके से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोकहित, कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पत्रकों का वितरण भी किया गया।



Share This News

0 comments: