Saturday, 10 February 2018

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ के इस काग्रेस भवन में मिलेंगी सभी सुविधाएँ


फरीदाबाद : 10 फ़रवरी I हरियाणा में विधानसभा चुनावों की आहट दिखाई दे रही है। संभव है विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ होंगे और लोकसभा चुनाव तय समय से पहले अगर करवाए जाते हैं तो इसी साल संभव हैं और ऐसे में हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साल पहले हो सकते हैं। 

फरीदाबाद में भी सत्ता और विपक्ष के नेता चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। सत्ता पक्ष जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए बाइकरों को इकठ्ठा कर रहा है तो कांग्रेस भी अपनी तैयारी अलग तरीके से कर रही है। अमित शाह की रैली 15 फरवरी को है उसके बाद हरियाणा में चुनावी शंखनाद बज सकता है। फरीदाबाद में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तो फ़िलहाल कई विधानसभा क्षेत्रों में खामोश दिख रहे हैं लेकिन युवाओं ने हर विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल रखा है। कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ सेक्टर 12 कोर्ट के सामने एक दफ्तर बना रहे हैं जो काग्रेस भवन  होगा जिसमे कई तरह की सुविधाएँ मिलेंगी।

इस दफ्तर में आधार कार्ड एवं अन्य लोगो के जरूरत के कार्य बनवाये जायेंगे। इस दफ्तर में गरीबों को कानूनी सहायता दिलवाने के लिए वकील भी बिठाया जायेगा। दफ्तर में एक छत के नीचे जनता को बहुत सारी सुविधाएं मिलेंगी। दफ्तर कोर्ट के मुख्य रोड पर खोला जा रहा है जहां लगभग लगभग 500 कार्यकर्ता एक साथ बैठ सकते हैं। सुमित गौड़ पुराने कांग्रेसी नेता हैं और गलत काम बर्दाश्त नहीं करते। गौड़ पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे हैं और जब कांग्रेस सत्ता में थी तब इन्होने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ आवाज बुलंद किया था। 

 सुमित गौड़ का कहना है कि जनता की समस्याओं के निवारण के लिए मैं कभी गलत काम बर्दाश्त नहीं करता। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता सर्वपरि है। गौड़ हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर के काफी करीबी हैं और कालेज के समय से उनकी तंवर से दोस्ती है। गौड़ के इस दफ्तर का नाम कांग्रेस भवन रखा जा सकता है। अगले हफ्ते तक ये दफ्तर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जायेगा। 
Share This News

0 comments: