Wednesday, 17 December 2025

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस सख्त, 11 माह में 7513 चालान कर 1907 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुए , 185 वाहन इंपाउंड |

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस सख्त, 11 माह में 7513 चालान कर 1907 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुए , 185 वाहन इंपाउंड |


फरीदाबाद- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों की पालना एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरीदाबाद यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025 के 11 माह में यातायात पुलिस द्वारा इस अपराध के अंतर्गत 7513 चालान किये गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में जनवरी माह में 847, फरवरी में 330, मार्च में 608, अप्रैल में 388, मई में 593, जून में 751, जुलाई में 657, अगस्त में 1461, सितंबर में 972, अक्टूबर में 352 तथा नवंबर माह में 554 चालान किये गये हैं। दिसंबर माह में पिछले 15 दिनों में 420 चालान किये गये हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के गंभीर मामलों में यातायात पुलिस द्वारा 185 वाहनों को इंपाउंड किया गया है तथा 1907 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कराये गये हैं। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों में भय बना रहे और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

यातायात पुलिस की आमजन से अपील है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल स्वयं बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा है। इस प्रकार की लापरवाही से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा नियम उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना, वाहन जब्ती, लाइसेंस रद्द व न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Sunday, 14 December 2025

खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं युवा खिलाड़ी : सुभाष बराला

खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं युवा खिलाड़ी : सुभाष बराला



-*सांसद खेल महोत्सव : युवा शक्ति के उत्सव में दिखा जोश, अनुशासन और प्रतिभा का संगम*
*सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में राज्यसभा सांसद ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
*फतेहाबाद, 14 दिसंबर।* राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे नशे और ऑनलाइन गेम्स जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत–हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त आधार हैं, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रविवार को एमएम कॉलेज, फतेहाबाद में आयोजित सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबलों एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। यदि युवा खेल के मैदान से जुड़ा रहेगा तो वह स्वतः ही नशे, मोबाइल की लत और ऑनलाइन गेम्स जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें, हार–जीत को सहज रूप से स्वीकार करें और निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें खेलों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से देशभर में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है, वहीं हरियाणा सरकार की खेल नीति आज देश के लिए एक आदर्श बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को पारदर्शी चयन प्रणाली, बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल ढांचा और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान व प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के कारण प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का बढ़ता योगदान इस नीति की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही खेल छात्रवृत्तियां, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और नकद पुरस्कार युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर रहे हैं।
सुभाष बराला ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन केंद्र और राज्य सरकार की खेल नीतियों को जमीनी स्तर पर साकार करने का माध्यम हैं। इन आयोजनों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
समारोह के दौरान राज्यसभा सांसद ने विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबलों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आयोजकों, कोचों, निर्णायकों और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह खेल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।राज्यसभा सांसद ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के माध्यम से अपने जीवन को स्वस्थ, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण बनाएं तथा देश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर हरकोफेड के चेयरमैन वेद फुला, एमएम कॉलेज प्राचार्य गुरचरण सिंह, एसई ओपी बिश्नोई, डीएसओ विष्णुदास, भीम लांबा, एईओ अनूप सिंह, जयदीप बराला, सुधीर तनेजा, शम्मी ढींगरा, कंवल चौधरी, कालू बरसीन, चिरंजी लाल ढाँड, किशोरी लाल नारंग, महेंद्र मूटरेजा, राकेश भाम्भू, जीतू फुला, लायक राम गढ़वाल, विक्रम शर्मा सहित संगठन पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Sunday, 9 November 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए


*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में शामिल हुए*

*फरीदाबाद, 9 नवंबर। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा के दूसरे दिन रविवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली बल्लभगढ़ में पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा में गुरुग्राम के प्रभारी संदीप जोशी भी, फ़रीदाबाद की महापौर प्रवीन जोशी जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित बड़ौली के साथ मौजूद रहे।*

Monday, 3 November 2025

Shapath Bhardwaj Triumphs at Thrilling 'Third Shotgun Showdown Challenge' in New Delhi

Shapath Bhardwaj Triumphs at Thrilling 'Third Shotgun Showdown Challenge' in New Delhi



New Delhi : The "Third Shotgun Showdown Challenge" for trap shooting successfully concluded on Sunday at the prestigious Dr. Karni Singh Shooting Ranges, attracting approximately 100 top shooters from across the country for a high-stakes competition. Organized by the Precision Shooting Club, the tournament featured a total cash prize pool of Rs.1,00,000.


Asian Games medalist and Chairman of the Organizing Committee, Mr. Vikram Bhatnagar, stated that the event saw exceptional participation from the nation’s leading trap shooters, who delivered a display of high-level performance. "The scores were very high, demonstrating the rising standard of trap shooting in India. We meticulously adhered to all international shooting sports rules and standards throughout the competition," he noted.

The competition was structured to ensure a challenging progression, with six squads totaling 36 shooters advancing to the semi-final round. From there, the top six shooters from all squads earned their spot in the exhilarating finals.

The day belonged to Shapath Bhardwaj, who clinched the title and a top cash award of Rs.50,000. The fiercely contested second place was secured by Aryavansh, who received Rs.35,000. Delhi's own Rohit Chaudhary rounded out the top three, taking home a cash prize of Rs.25,000.

The Precision Shooting Club extended its congratulations to all the winners and participants for making the "Third Shotgun Showdown Challenge" a resounding success, setting a high bar for future trap shooting events in India.

Tuesday, 28 October 2025

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेयर राजीव जैन की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेयर राजीव जैन की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक



नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन के निवास स्थान पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर  शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि  मेयर राजीव जैन की माता श्रीमती शकुंतला देवी धर्मपत्नी स्व. श्री सत्यपाल जैन का 16 अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया था।

Saturday, 25 October 2025

44th North Zone Shooting Championship 2025 Kicks Off at Dr. Karni Singh Shooting Range

44th North Zone Shooting Championship 2025 Kicks Off at Dr. Karni Singh Shooting Range


New Delhi, October 25, 2025 - The 44th North Zone Shooting Championship 2025 has commenced at the prestigious Dr. Karni Singh Shooting Range in New Delhi. Organized by the National Rifle Association of India and conducted by the Delhi State Rifle Association, this thrilling event is set to witness top-notch shooting skills from across North India.

PadmaShri Jaspal Rana, Chairman, DSRA, said: "I wish all the participants the very best in this prestigious championship. I am confident that the shooters will showcase their exceptional skills and sportsmanship. I look forward to witnessing some remarkable performances at the Dr. Karni Singh Shooting Range."

Ishwinder Jeet Singh, Joint Secretary, DSRA, added: "We have over 200 shooters participating in various shotgun events, including skeet, trap, and double trap. The competition is expected to be fierce, and we are excited to see the talented shooters in action. The Delhi State Rifle Association is committed to providing a world-class platform for shooters to excel and make India proud."

The 44th North Zone Shooting Championship 2025 promises to be an exhilarating experience, with shooters from North India gearing up to take aim and make their mark.

Thursday, 23 October 2025

चाप की दुकान पर तोडफोड व मारपीट करने के मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार,कुल 7 आरोपी काबू

चाप की दुकान पर तोडफोड व मारपीट करने के मामले में 4 और आरोपी गिरफ्तार,कुल 7 आरोपी काबू


फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की शरारती तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप की दुकान पर तोडफोड व मारपीट करने के मामले में थाना ओल्ड की टीम ने मामले में संलिप्त 4 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुक्म चन्द की ओल्ड फरीदाबाद मार्केट स्थित सोया चाप की दुकान पर 21 अक्टूबर की रात को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ तथा मारपीट की थी, जिस संबंध में 22 अक्टूबर को थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना ओल्ड की टीम ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों देवा, ध्रुव उर्फ नोनू, श्याम व रोहित ठाकुर के नाम शामिल है, सभी ठाकुरवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवा व रोहित ठाकुर 21 अक्टूबर को ओल्ड मार्केट में चाप लेने के लिये गये थे, जहां पर पैसे के लेनदेन को लेकर उनकी दुकान पर कार्य करने वाले कारीगरों के साथ कहासुनी हो गई, फिर उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और दुकान पर तोड़फोड़ तथा मारपीट की।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 20 October 2025

प्रधान राकेश खटाना ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर को दी दीपावली की शुभकामनाएं

प्रधान राकेश खटाना ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर को दी दीपावली की शुभकामनाएं


फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी सेक्टर 50 के प्रधान श्री राकेश खटाना जी ने केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, चौधरी कृष्णपाल गुर्जर जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  श्री राकेश खटाना ने कहा कि चौधरी कृष्णपाल गुर्जर जी के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में डबुआ कॉलोनी में और भी जनहित योजनाएं लागू की जाएंगी। माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।

Friday, 17 October 2025

मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संग ली सेल्फी

मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संग ली सेल्फी

फरीदाबाद: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सरकार के 1 साल पूरा होने पर जन विश्वास जन विकास कार्यक्रम में दिल्ली से मेट्रो में सफर कर फरीदाबाद पहुंचकर समारोह में शिरकत की।

जिलावासियों को दी धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं 

हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित  ‘जन विश्वास–जन विकास’ समारोह में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को 100 वर्ग गज के प्लॉट आबंटन पत्र वितरित किए। कुल 33 लाभार्थियों को यह लाभ प्रदान किया गया


फरीदाबाद के सावित्री और अमीचंद को व्यक्तिगत रूप से पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और बल्लभगढ़ से भाजपा अध्यक्ष सोहन पाल छोकर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली,  मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ट व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इस अवसर पर उपायुक्त विक्रम सिंह, एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा सहित जिला के तमाम आलाधिकारी भी सभागार में मौजूद रहे।

Monday, 13 October 2025

सिटी प्रेस क्लब ने ‘ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद’ अभियान में पत्रकारों को स्कूटी वितरित की

सिटी प्रेस क्लब ने ‘ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद’ अभियान में पत्रकारों को स्कूटी वितरित की




फरीदाबाद, 13 अक्टूबर।
सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद’ अभियान के तहत क्लब के सदस्यों को एफआईए सभागार में स्कूटी वितरण किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शिव कुमार ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर कुल 18 पत्रकारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एफआईए के पदाधिकारी, जिसमें प्रमुख राज भाटिया, पूर्व प्रधान बी. आर. भाटिया, सुनील गुलाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सिटी प्रेस क्लब की ओर से प्रधान बिजेंद्र बंसल ने सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो पहल की है, वह सराहनीय है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं, मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने इस कदम को सकारात्मक और प्रशंसनीय बताते हुए पत्रकारों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रमुख उद्यमी केसी लखानी ने स्कूटी पाने वाले सभी पत्रकारों को बधाई दी और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर क्लब के अन्य पदाधिकारी और संरक्षक भी उपस्थित रहे, जिनमें महासचिव राजेश शर्मा, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, संरक्षक उत्तमराज, राकेश चोरासिया, संजय कपूर, कुलजींदर सिंह रजनीकर, दीपक गौतम, सचिन गौड़ और अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे।

एफआईए और सिटी प्रेस क्लब ने इस कार्यक्रम को पूर्ण शहर को स्वच्छ बनाने और हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। स्कूटी वितरण के माध्यम से पत्रकारों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए उनके दैनिक आवागमन में भी सुविधा प्रदान की गई।

प्रधान बिजेंद्र बंसल ने कहा कि यह पहल शहर में स्वच्छता और हरित पहल को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।