Sunday 9 December 2018

किकबॉक्सिंग में फरीदाबाद जिले के खिलाडियों ने राष्टीय प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक


फरीदाबाद  9 दिसंबर ।   'वाको राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग महासंघ' की ओर से 02 से 05 दिसम्बर को खुदीराम अनुशीलन केन्द्र इंडोर स्टेडियम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल मे चार दिवसीय "सीनियर राष्ट्रीय स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता" आयोजित की गई। 

'फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ' के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की 'फरीदाबाद जिले की ओर से 07 खिलाड़ियों ने भाग लिया और हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडल पर पंच लगाए जिनमे से सुयश पराशर एवं नितेश मुखिया का स्वर्ण पदक, सूरज का रजत, यश नरूला का कास्य पदक, आकाश नागर कास्य पदक, अरुण कास्य पदक, तरुण नागर ने भी कास्य पदक हासिल किया. हुए इन सभी खिलाडियो का शनिवार को फरीदाबाद स्टेशन पहुंचने पर बाबी नरूला एवं समस्त नीमका ग्राम वासियों ने खुशी  जाहिर कि और उनका फरीदाबाद में लोटने पर भव्य स्वागत किया.

किकबॉक्सिंग कोच पुलकित भरद्वाज का कहना हे की खिलाडियो ने अपने गाँव का ही नहीं बल्कि फरीदाबाद जिले और हरियाणा राज्य को भी बड़ी उपलबधी प्राप्त कराइ है। ये सभी खिलाडी सेक्टर-77 नीमका अकादमी फरीदाबाद के प्रशिक्षक पुलकित भरद्वाज की निगरानी में ट्रेनिंग लेते है।

हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की हरियाणा प्रदेश की 13 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक, एक रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक जीतकर फरीदाबाद के साथ साथ पुरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है. 

1. साहिल भरद्वाज - स्वर्ण पदक - रोहतक 
2. कुसुम - स्वर्ण पदक - झज्झर  
3. सुयश पराशर - स्वर्ण पदक - फरीदाबाद 
4. नितेश मुखिया - स्वर्ण पदक - फरीदाबाद 
5. सूरज कुमार - रजत - फरीदाबाद 
6. यश नरूला - कास्य पदक - फरीदाबाद 
7. आकाश नागर - कास्य पदक - फरीदाबाद 
8. अरुण कुमार - कास्य पदक - फरीदाबाद 
9. तरुण नागर - कांस्य पदक - फरीदाबाद 
10. अजय कुमार - कांस्य पदक - झज्झर 
11. जसवंत सिंह - रेफ़री
12. कुलदीप कुमार - रेफ़री 
13. पुलकित भारद्वाज - कोच 

खिलाडियों की इस जीत पर हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद मोहन शरण आई. ऐ. एस., संरक्षक श्री सतीश पराशर, फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव श्री अनिल गुप्ता एवं श्री पवन कुमार नागपाल, सदस्यों में श्री अशोक चौधरी, श्रीपाल शर्मा, श्री नरेश चावला, श्री वीरभान शर्मा, श्री तरुण गुप्ता, श्री आनंद मेहता, श्री विकास अग्रवाल, श्री अजय अदलखा, श्री राजेश गोस्वामी, श्री अरुण बजाज ने बधाई दी है. 
Share This News

0 comments: