Thursday, 21 June 2018

नगर निगम मुख्यालय के बाहर निगम जलापूर्ति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्षन


फरीदाबाद, 21 जून। जलापूर्ति के कार्य को ठेके पर देकर कर्मचारियों को सरपल्स करने के नगर निगम प्रषासन के निर्णय के विरोध में निगम के सैकड़ों जलापूर्ति कर्मचारियों ने आज यहां निगम मुख्यालय स्थित मुख्य अभियन्ता के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्षन किया। इससे पूर्व इन कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों व ठेकेदारी प्रथा के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला। म्युनिस्पिल कारपोरेषन ईम्पलाईज फैडरेषन वर्कर्स यूनियन से संबंधित नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में आयोजित किए गए इस प्रदर्षन का नेतृत्व फेडरेषन के अध्यक्ष रमेष जागलान व  नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के  प्रधान अतर सिंह भडाना ने की। यूनियन नेताओं ने प्रदर्षनकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि निगम के जलापूर्ति विभाग में कर्मचारियों की बहुतायत होने के बावजूद जलापूर्ति कार्य को ठेके पर देने के निर्णय में स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निगम प्रषासन के इस तुगलकी व तानाषाही पूर्ण फरमान को कर्मचारी बर्दाष्त नहीं करेंगे और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।



 यूनियन प्रधान अतर सिंह भडाना व सचिव महेन्द्र पाल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि जब बूस्टिंग व नलकूप का ठेका दिया जा रहा है तो हमारे कर्मचारी सरपल्स कैसे हो सकते है इसलिए हमारे कर्मचारियों को नलकूप व बूस्टिंगों एवं डिस्पोजल पर लगाया जाए उसके बाद अगर एरिया बचते है तो नई आॅपरेटरों की भर्ती की जाए। इन नेताओं ने निगम प्रषासन के उक्त निर्णय के विरोध में सोमवार को प्रातः 11 बजे निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्षन करने का भी ऐलान किया है। आज के इस प्रदर्षन को अन्य के अलावा कर्मचारी नेता शाबिर खान, रण सिंह भडाना, नेत्रपाल शर्मा, षिवराज भडाना, दषरथ, मोहन देषवाल, रमेष पहलवान, राजबीर बैंसला, प्रमोद रोहिल्ला भी विषेष रूप से उपस्थित थे।
Share This News

0 comments: