Monday 21 January 2019

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सरो ने खेलो इंडिया मे लहराया परचम


 फरीदाबाद 21 जनवरी : द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सरो ने एक बार फिर अपने जिले और क्लब का नाम रोशन किया । 13 जनवरी से 21 जनवरी को पुणे में हुई `खेलो इंडियाʼ नेशनल प्रतियोगिता में फरीदाबाद द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब ,डी.पी.एस. स्कूल, सेक्टर 11 के बॉक्सरो एक स्वर्ण पदक तथा तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया।

91 किलोग्राम भार वर्ग में हिम्मत सिंह पिता का नाम बंसीलाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया हिम्मत सिंह मूल रूप से सदरपुर पलवल का रहने वाला है। हिम्मत सिंह दो बार यूथ नेशनल चैंपियन रह चुका है और दो बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई खेलों में भाग ले चुका है।
46 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल सरोहा पिता का नाम मुकेश सिंह सरोहा ने कांस्य पदक पर कब्जा किया । अंकुश सरोहा जो कि पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है और इस साल स्कूल नेशनल गेम्स गुवाहाटी में कांस्य पदक किया था।

52 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित यादव पिता का नाम सुरेंद्र सिंह यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। हर्षित यादव मंझावली का रहने वाला है और इस साल उसने स्कूल नेशनल गेम्स गुवाहाटी में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

70 किलोग्राम भार वर्ग में यतींद्र भारद्वाज पिता का नाम हरभजन भारद्वाज ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। जितेंद्र भारद्वाज खेड़ी गांव का रहने वाला है और उसने भी गुवाहाटी स्कूल नेशनल गेम्स में रजत पदक हासिल किया।

फरीदाबाद की बॉक्सिंग को बढ़ाने का श्रेय द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के कोच अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजीव गोदारा ओलंपियन व अर्जुन अवॉर्डी जय भगवान व उनके सह कोच सुखविंदर व मुकेश का अहम योगदान है। द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल दिए हैं आज द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में 500 के करीब खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं और जिनमें से कई सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं।
Share This News

0 comments: