Friday 17 August 2018

युवा भाजपा नेता संतोष यादव ने अटल विहारी वाजपेयी को पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी


 नई दिल्ली 17 अगस्त । पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के अंतिम विदाई के समय केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर,सांसद मनोज तिवारी,प्रधान मंत्री के निजी सचिव जितेंद्र कुमार,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,सांसद संजय कुमार,राष्ट्रीय भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा,राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव,लाल कृष्ण आडवाणी,गृह मंत्री राजनाथ,केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल,उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय सचिव महेन्द्र पांडेय,नवीन सिन्हा, ओबीसी कार्यालय मंन्त्री संजय कुमार,संदेश यादव,वीरमाधि राज,बिनोद कुमार,प्रमोद पहलवान,ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चौहान, किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मस्त सहित सभी राज्यो के मुख्यमंत्री और विद्धायक और सांसद अन्य राष्ट्रीय नेता और पूर्व प्रधान मंत्री के परिवार और जल सेना,थल सेना,वायु सेना और पुलिस बल ने अंतिम समय मे भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की।
इस मौके देश के हर राजनीतिक दल और विदेशो से भी लोग मौजूद रहे।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय आईटी सेल व सोशल मीडिया इंचार्ज संतोष यादव ने देश की महान विभूति पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में श्रधांजलि दी।और अंतिम समय मे नम आंखों से विदाई दी।भाजपा के राष्ट्रीय नेता संतोष यादव पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम विदाई मैं हर पल रहे और इस मौके पर केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ ब्यवस्था की जिम्मेदारी भी संतोष यादव ने बखूबी निभाई,अंतिम बिदाई के समय देश के लगभग सभी राज्य के मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री और विद्धायक और दिग्गज नेता मौजूद रहे, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित लाखों देश की जनता ने स्मृति स्थल तक पैदल चलकर नम आंखों से देश के सपूत को विदाई दी।
Share This News

0 comments: