Monday 18 June 2018

मुख्यमंत्री खट्टर के आशीर्वाद से एनआईटी क्षेत्र का हो रहा चहुंमुखी विकास : यशवीर डागर


फरीदाबाद 18 जून। भाजपा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर ने की। बैठक में एनआईटी क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आर्शीवाद से हो रहे विकास कार्याे पर चर्चा की गई वहीं कई जगहों पर विकास कार्याे में निम्र स्तर की सामग्री मिलाए जाने की शिकायतें भी कार्यकर्ताओं ने रखी, जिस पर यह निर्णय लिया गया कि इस मामले की जानकारी जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी जाएगी। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशवीर डागर ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाने के लिए कृतसंकल्पित है। 

आज पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में समान रुप से विकास कार्य करवाए जा रहे है। श्री डागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणाओं के अनुरुप एनआईटी क्षेत्र में भी युद्धस्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे है। कुछेक जगहों पर विकास कार्याे में ठेकेदार व स्थानीय विधायक की मिलीभगत से गुणवत्ता निम्र देखी गई है, जिसकी लिखित में शिकायत मुख्यमंत्री को दी जाएगी। श्री डागर ने कहा कि मिशन 2019 को लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जाएगी कि वह घर-घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्याे का ब्यौरा जन-जन तक पहुंचाए ताकि आने वाले चुनावों में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग का समान विकास कर रही है, उससे स्पष्ट हो गया है कि 2019 में जनता एक बार पुन: मोदी-मनोहर की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। 

उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा शासनकाल में देश व प्रदेश में हुआ है, उतना विकास पिछली सरकारों के 60 सालों के कार्यकाल में भी नहीं हुआ, यही कारण है कि आज हर वर्ग भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ उठा रहा है और कार्यकर्ता भी सरकार के कार्यकलापों से पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटकर सरकार की नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे 2019 में एक बार फिर से देश व प्रदेश में कमल का फूल खिलाया जा सके और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घरों के ऊपर भाजपा पार्टी का झंडा अवश्य लगाएं। इस मौके पर  एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, मंडल अध्यक्ष दिगपाल रावत, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, मदनलाल जांगड़ा, भीमसिंह, भगवान सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुमार, विरेंद्र सरपंच, शमशेर सिंह रावत, चौ. पूरन सिंह, देवीराम नैन, अनिल गुप्ता, अमित कुमार, रमेश बिष्ट सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 




Share This News

0 comments: