Friday 2 February 2018

सूरजकुंड मेले मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया हरियाणा रसोई का उद्घाटन


फरीदाबाद 2 फरवरी :  बाजरे की खिचड़ी, कचरी की चटनी, टिकडा जैसे हरियाणवी व्यंजन भले ही हमें कभी कभार मिलते हों लेकिन हरियाणा के सभी जिलों में अब इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा | उद्योग और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के प्रयासों से शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकूंड में हरियाणा रसोई का उद्घाटन किया | इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लस्सी का आनंद उठाया और हरियाणा रसोई का निरीक्षण किया | उन्होने कहा कि हरियाणवी व्यंजन भी हरियाणा की संस्कृति का प्रतीक हैं | वहीं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा रसोई में खाने का भी लुत्फ उठाया और बताया कि हरियाणा के सभी टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में हरियाणा रसोई का निर्माण किया जाएगा | 

हरियाणा रसोई में बाजरे और मेथी की रोटी,  टिकडे, बाजरे की खिचड़ी, दलिया, कचरी की चटनी, शक्कर रोटी, खांड रोटी, शक्कर वाली खीर का लोग आनंद ले पाएंगे तो वहीं चना, सरसों ,बथुए का साग, पीली दाल, चूरमा और ग्वार की फली की सब्जी , पापड की सब्जी, बडी का साग, कढी के अलावा हरियाणवी खट्टी रबडी और लस्सी का भी आप स्वाद ले सकते हैं |  विपुल गोयल ने हरियाणा की रसोई के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हरियाणा में पर्यटन के साथ लोग हरियाणावी व्यंजनों के भी मुरीद हो सकें इसके लिए हरियाणा रसोई अहम भूमिका निभा सकती है |
Share This News

0 comments: