Monday 26 February 2018

सड़को पर उतरी हजारो आंगनवाड़ी वर्कर्स - चेतावनी आगामी 4 मार्च को सीएम सिटी का घेराव होगा


फरीदाबाद-26 फरवरी ।  लंबे समय से अपनी लाम्बित मांगों को लेकर आज आंगनवाड़ी की सैकड़ो महिला वर्कर्स ने बीके चौक पर धरना प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । आज के इस धरने प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अन्य कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए चेतावनी दी की यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगामी 4 मार्च को सीएम सिटी करनाल का घेराव किया जाएगा और इस बार होलिका दहन के दिन होलिका दहन न करके प्रदेश में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। 

 यह रोष प्रदर्शन फरीदाबाद के बीके चौक का है जहां आंगनवाड़ी की सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अन्य कर्मचारी संगठनों ने अपना समर्थन देते हुए चेतावनी दी की यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगामी 4 मार्च को सीएम सिटी करनाल का घेराव किया जाएगा और इस बार होलिका दहन के दिन होलिका दहन न करके प्रदेश में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। यही नहीं धरना प्रदर्शन से चलते हुए सभी आंगनवाड़ी की महिलाये बड़खल तहसील कार्यालय भी पहुंची और अपना रोष प्रगट किया जिसके चलते सड़को पर जाम लग गया. 


 सुभाष लाम्बा - महासचिव - सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा -  आगामी 4 मार्च को सीएम सिटी करनाल का घेराव किया जाएगा और इस बार होलिका दहन के दिन होलिका दहन न करके प्रदेश में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। 


 देवेंद्री शर्मा - जिला प्रधान - आंगनवाड़ी  - हम बहुत दुखी है और आज अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के 51 हजार आंगनवाड़ी वर्कर्स सड़को पर उतरे हुए है. 

नरेश शास्त्री - प्रदेश अध्यक्ष - नगर पालिका कर्मचारी संघ - आगामी 4 मार्च को सीएम सिटी का होगा घेराव।  
Share This News

0 comments: