Thursday 5 October 2017

वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ने सैक्टर 29 में 75 लाख के विकास कार्यो का किया उद्धघाटन


फरीदाबाद:5अक्टूबर (National24news) नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर एवं भाजपा जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने फ्रैँडस इन्कलेव सैक्टर 29 में लगभग 75 लाख की लागत से बनने वाली सीमेटिड सडक़ का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है। आज देश प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है और सबको सम्मान दिया जा रहा है। आज देश व प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जता चुकी है और इसका श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के विकास पुरूष मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को जाता है जिनके नेतृत्व में देश व प्रदेश उन्नति की और जा रहा है।

देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हर वार्ड सहित फरीदाबाद जिले में एक समान विकास हो रहा है। आज जनता को सभी तरह की सुख सुविधाएं घर बैठे मिल रही है पहले की सरकारो में जनता को नगर निगमो के चक्कर लगाने पडते थे और अपनी समस्याओ के लिए धरना प्रदर्शन करना पडता था परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जबसे सत्ता संभाली है तभी से जनता को अधिकारी पूर्ण सहयोग कर रहे है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कर रहे है जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है।

इस अवसर पर अनिल नागर,पी.एल.दुआ, ए पी शर्मा प्रधान, दिनेश राजपूत, महेन्द्र ङ्क्षसह, वी के अग्रवाल, एस.सी.गोयल, वेदपाल लोहान, विष्णू 
गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Share This News

0 comments: