Wednesday, 23 August 2017

खजानी वूमैनस वौकेशनल इस्ट्ीटयूट में इंडस्ट्रीयल मोटीवेशन केम्पेन आयोजित


फरीदाबाद:23अगस्त (National24news)एनआईटी स्थित खजानी वूमैनस वौकेशनल इस्ट्ीटयूट में आज एमएसएमई मंत्रायल ने इंडस्ट्रीयल मोटीवेशन केम्पेन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एमएमएमई मंत्रालय की तरफ से डिप्टी डायरेक्टर डी.सी साहू,अस्टिैंट डायरेक्टर श्रीमति शिवानी,वी.के गुप्ता डिप्टी डायरेक्टर(पूर्व) व सिडीकेट बैंक के लीड डिस्ट्रीक मैनेजर इन्दर मोहन व खजानी वूमैन वोकेशनल इस्ट्ीटयूट के प्रैसीडेंट  बिजेन्द्र चौधरी,सलाहकार पंचम भाटिया उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का उदेश्य महिला छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना व सरकार द्वारा चलाई जा रही विशेष योजनाओं के बारे में जानकारी देना था। इस मौके पर डी.सी साहू ने छात्राओं को एमएमएमई द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वी.के गुप्ता ने छात्राओं को प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मार्किटिंग प्लानिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। इस मौक पर बिजेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्वरोजगार सफलता की सीढ़ी है। डनहोनें कहा कि मुझे खुशी है कि सरकार स्वंय छात्राओं की मदद के लिए कदम बढ़ा रही है। पंचम भाटिया और एमएसएमई के अस्टिैंट डायरेक्टर ने भी बच्चों को संबोधित किया और स्वरोजगार की दिशा में सहयोग देने का आश्वासन दिया। 
                                                       
                                                          


Share This News

0 comments: