Friday, 2 June 2017

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में विकास की हुई लहर : सीमा त्रिखा सीपीएस



फरीदाबाद :2 जून (National24news.com) प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गों का समुचित विकास करने के लिये गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि जनसुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचा तैयार कर आम जन को सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जा सके। यह विचार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के गांव अनखीर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर गांववासियों द्वारा रखी मूलभूत सुविधाओं सम्बंधित जनसमस्याओ पर उपस्थित विभागों के अधिकारियों से विचार विमर्श करने उपरांत शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने कहा कि जनता की सभी समस्याओं से वे भलि-भांति परिचित हैं और निकट भविष्य में सभी जन समस्याओं का समाधान करवा दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के व्यक्तिगत रूप से गांव का दौरा किया और जनसमस्याओं के सम्बन्ध गांववासियों से चर्चा की श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज हरियाणा प्रदेश हर क्षेत्र मे नित नए आयाम स्थापित करते हुए विकास का नया इतिहास बना रहा है और इस कड़ी में जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करवा दिया जायेगा।

इस अवसर पर गांव वासियों ने जहां एक और जन समस्याओं से उन्हे अवगत कराया साथ ही गांव के कराए जा रहे विकास कार्यो के प्रति भी आभार प्रकट किया। 

इस अवसर पर कर्मवीर बैंसला, हरदयाल मदान, विनोद कुमार, शीशपाल, कन्हैया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This News

0 comments: