Saturday, 17 June 2017

अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विशाल रैली का आयोजन


सोनीपत:17 जून (National24news.com) नेहरू युवा केन्द्र सोनीपत में आज शनिवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा संसद में जिले के विभिन्न युवा क्लबों के 100 सदस्यों ने भाग लिया। युवा समन्वयक मधु चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें 200 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के ट्रेनर ने रक्तदान व प्राथमिक चिकित्सा की विशेष रूप से जानकारी दी।
Share This News

0 comments: