Sunday 4 June 2017

सदपुरा में चलाया बूथ महा जनसम्पर्क अभियान



फरीदाबाद :4 जून (National24news.com) प. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज गांव सदपुरा में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ महा जनसम्पर्क चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं व अब तक के विकास कार्यो के बारे मेें घर-घर जाकर जानकारी दी।  

राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन वर्ष का दौर महापरिवर्तन का दौर रहा है इसमें गरीब लोगों के उत्थान के लिए योजना तैयार की गई है। अब कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाते हुए इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये। श्री नागर ने बताया हुआ कहा कि घर-घर पहुंचते हुए मोदी सरकार के तीन सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किये तथा गरीब कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घर-घर भाजपा के अभियान के तहत विचारधारा से जुडऩे वाले नागरिकों को आवास पर स्टीकर चस्पाये। अपने सम्बोधन में राजेश नागर ने कहा कि देश के इतिहास में हमें पहली बार साहसिक निर्णय लेकर आगे बढऩे वाली मजबूत सरकार मिली है। 

भ्रष्टाचार, आंतकवाद, कालाधन के खिलाफ आजादी के बाद सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन रैंक पेंशन लागू की और वही हमारे ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नरेन्द्र मोदी के बताये हुए पदचिन्हों पर चलने की हमें प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश भी दिन-दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। आज प्रदेश में सबका साथ सबका विकास हो रहा है जिसका श्रेय ओजस्व मुख्यमंत्री को जाता है। उन्होंने प्रदेश की जनता को जो विकास दिया है उसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल पायेगी।

इसके अलावा गांव सदरपुरा के वरिष्ठ समाजसेवी पं. ताराचंद अपने साथियों के साथ श्री नागर के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा।  

इस मौके पर राजेश नागर के साथ डा. परमानंद, तिगांव मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र नागर, महामंत्री सुखबीर अधाना, प. परस राम, शिव कुमार, गजराज, संत लाल, प्रेमराज, बनवारी , लालचंद, सचिन, अजय, पण्डित रवि प्रकाश, प्रहलाद, मनीष गौड, सुभाश शर्मा, गुरूदेव वशिष्ठ, मनमोहन, ब्रजलाल, पुरूषोत्तम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थो।

Share This News

0 comments: