Monday, 1 May 2017

भाजपा महिला मोर्चा ने मंधावली में चलाया जनजागरण अभियान


फरीदाबाद ; 1 मई (National24news.com) महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला उत्थान एंव महिला कल्याण हेतु अग्रसर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचने के लिए तिगांव  मंडल के गांव मंधावली में महिला जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन सपना शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा तिगांव भाजपा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनीता शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा उपस्थित थी। कार्यक्रम का आयोजन सीमा शर्मा मंधावली द्वारा किया गया जिसमें तिगांव मंडल के सभी गांव की महिलाएँ मौजूद थी। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनीता शर्मा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि महिलाओं को समाज में बेहतर भागीदारी निभाने के लिए संगठित रहने की आवशयकता है तथा भाजपा महिला मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को बहुत अच्छे ढंग से प्रदेश एंव राष्ट्रीय स्तर पर उठाता है तथा भाजपा संगठन ने महिलाओं के उत्थान एंव कल्याण के लिए अपनी सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई है जिनमें मुख्यत: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या योजना आदि जैसी योजनाओं से महिलाओं को लाभ पहुँच रहा है, इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना द्वारा भी महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें स्वावलंबी बनाने में अत्यंत कारगर सिध्ध हो रही है। 

कार्यक्रम की अध्यक्ष सपना शर्मा मंडल अध्यक्ष तिगांव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाए और भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर पर जन जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम के आयोजन पर सीमा शर्मा एंव कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वह महिलाओं की हर संभव मदद करेंगी। कार्यक्रम में संजू देवी मंडल अध्यक्ष बल्लभगढ़ लक्ष्मी, कुंतेश देवी, संता, अशर्फी, बबीता, रेणु, रिंकी, उषा, उमा, सुनीता पूजा व कांता इत्यादि महिलाएँ उपस्थित थी।  

Share This News

0 comments: