फरीदाबाद:1मई (National24news.com) जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका, फरीदाबाद में राष्ट्र स्तरीय न.वि.स. भारत स्काउट और गाइड, स्टेट लेवल स्ट्रेटेटेजिक प्लानिंग-विजन 2024 के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला का उद्देश्य से वर्ष 2024 तक भारत स्काउट और गाइड को विश्वस्तरीय, निरंतर प्रगतिशील, आत्मनिर्भर अग्रणी युुवा आंदोलन के रूप में विकसित करना है, जो युुवाओं में मूल्यवान, आकर्षक, चुुनौतीपूर्ण, प्रभावी संवाद और बेहतर प्रबंधन जैसे गुुणों का विकास करेगा। कार्यशाला में देश के सभी नवोदय विद्यालयों के आठ संभागों (भोपाल संभाग, चण्डीगढ़ संभाग, हैदराबाद संभाग, जयपुर संभाग, लखनऊ संभाग, पटना संभाग, पुणे संभाग एवं शिलांग संभाग) से कुल-31 सदस्यों ने भाग लिया।
इन सदस्यों के अतिरिक्त मुख्य अतिथि करम चंद, सहायक आयुक्त, न.वि.स. लखनऊ संभाग, अनूप सरकार, एल.ओ.सी., सहायक निदेशक, भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली, हनुमान प्रसाद, एस.टी.सी. (स्काउट) न.वि.स. स्टेट, यू.पी. सिंह, प्राचार्य, जनवि बोकारो, आर.के. वर्मा, प्राचार्य जनवि पठानकोट, डा. के.के. जाखड़, एस.टी.सी. (गाइड) न.वि.स. स्टेट, शोभना घोष, प्राचार्य, पश्चिमी मेदिनीपुर, सुखराज कौर, प्राचार्य जनवि-जम्मू, ए.एन. रॉय, एस.ओ.सी. (स्काउट) न.वि.स. स्टेट एवं एस.के. त्यागी, संयुक्त राज्य सचिव नविस स्टेट एवं स्थानीय प्राचार्य जनवि-फरीदाबाद ने शिरकत किया।
कार्यशाला का उदघाटन आज प्रात: 10.30 बजे करम चंद द्वारा विद्यालय प्रांगण के सभागार में किया गया। उदघाटन का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य एस.के. त्यागी द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए एवं मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके उपरांत एस.के. त्यागी द्वारा मुख्य अतिथि, अन्य विशिष्ठ अतिथि एवं प्रतिभागियों के स्वागत में अभिभाषण दिया गया। त्यागी ने इस कार्यषाला को आयोजित किये जाने का उद्देश्य बताया, साथ ही यह भी कहा कि न.वि.स. स्टेट में स्काउट-गाइड के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, हमें इन कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी इनसे प्रोत्साहित एवं लाभांवित हो सकें।
तदोपरांत अनूप सरकार ने अपने अभिभाषण में कहा कि स्काउट गाइड की स्थापना लॉर्ड माउण्ट वेटेन पॉवेल ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं का चहुंमुखी विकास एवं देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी है। समूचे देश में स्काउट एवं गाइड के सफल संचालन के लिए इसे कुल पांच संभागों - उत्तरी संभाग, दक्षिणी संभाग, पूर्वी संभाग, उत्तर-पूर्वी संभाग एवं पश्चिमी संभाग में विभाजित किया गया है। इन सभी संभागों में देश के अनेक राज्यों को सम्मिलित किया गया है।
उन्होंने ने बताया कि न.वि.स. दसवां स्टेट हैं, जहां इस तरह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है तथा इस दौरान स्2शह्ल ्रठ्ठड्डद्य4ह्यद्बह्य ( स्वॉट एनालिसिस), राष्ट्रव्यापी उद््देश्य एवं एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्यातिथि करम चंद ने अभिभाषण देते हुए कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद््देश्य विद्यार्थियों में सदगुण, अनुशासन, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों को समावेशित करना है। उन्होंने ने बताया कि जीवन के पांच मौलिक मूल्य हैं - सत्य, प्रेम, अहिंसा, शांति एवं धर्म। अत: हमें ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे सभी विद्यार्थी इन मौलिक मूल्यों को आत्मसात कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन डा. चंद्रसेन, टीजीटी- अंगेजी, जनवि-नालंदा, बिहार द्वारा किया गया और अंत में स्थानीय विद्यालय के उप-प्राचार्य यू.एन. चौबे द्वारा अतिथिगणों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस प्रकार 3 दिवसीय कार्यशाला का उद््घाटन समारोह संपन्न हुआ।
0 comments: