कवींद्र चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री से लिया आशीर्वाद
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के नवनियुक्त जिला महामंत्री कवींद्र चौधरी ने आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़े भाई, विधायक श्री सतीश कुमार फागना भी उपस्थित रहे।
कवींद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री सैनी को आश्वस्त किया कि संगठन द्वारा दी गई इस अहम जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे, और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
0 comments: