Sunday, 28 May 2017

मोदी शासन की योजनाओं के साथ मैदान में उतरेंगे केंद्र, राज्य के मंत्री


चंडीगढ 28 मई (National news.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के शासन की कामयाबी को जनता-जर्नादन के मध्य लेकर जाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, मुख्य संसदीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कमर कर चुके हैं। भाजपा हरियाणा ने आलाकमान के निर्देश पर उनके तिथिवार शैड्यूल तैयार करते हुए कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी भी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी है। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं संगठन प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी आम जनता के बीच जाकर मोदी शासन की खूबियों से वाकिफ कराएंगे।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन को तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार की कामयाबी और ऐतिहासिक बदलाव के क्षणों को जनता तक सीधे पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस रणनीति के तहत हरियाणा के विभिन्न जिलों में भाजपा के केंद्र तथा राज्य के बडे नेता जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के आंकडों के साथ आम लोगों से रूबरू होंगे, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनरात की जा रही मेहनत से जनता को होने वाले फायदे के बारे में बता सकें। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा में अगले एक पखवाडे के अंदर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ-साथ केंद्र सरकार के मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अलग-अलग जिलों में जाकर स्थानीय रूपरेखा के अनुसार आमजन से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पार्टी के पदाधिकारियों के अंदर भी जोश भरा जाएगा और संगठन को मजबूती की ओर ले जाने वाले मंत्र दिए जाएंगे। 

अलग-अलग दिनों में रहेंगे हरियाणा में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे 

भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह 3 जून को सेवली (सोनीपत) और 8 जून को फतेहाबाद में, केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 8 जून को पानीपत, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी 11 जून को करनाल और यमुनानगर, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन 31 मई को हिसार और 7 जून को फरीदाबाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे 13 जून को महेंद्रगढ और गुरूग्राम, राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुधा यादव  4 जून को रोहतक व जींद, राज्यसभा सांसद शैवेत मलिक पंचकूला में, सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया 6 जून को रेवाडी एवं भिवानी तथा 10 जून को कुरूक्षेत्र एवं अंबाला, सांसद एमजे अकबर पलवल में, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 30 मई को पानीपत, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर 6 जून को करनाल पहुंचेंगे। 

यही नहीं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा यमुनानगर, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु 11 जून को जींद में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री 3 जून को सोनीपत, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन 2 जून को पानीपत, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर 10 जून को बरवाला, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल रेवाडी में, श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी 10 जून को गुरूग्राम में, धर्मबीर सिंह 7 जून को पृथला तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 3 जून को सिरसा में मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन से रूबरू कराएंगे। इस कडी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज, सांसद अश्विनी मिन्ना, मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह नूंह, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। वहीं सांसद रतनलाल कटारिया 2 जून, रमेश कौशिक 6 जून को तथा मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा 3 जून को प्रदेश के किसी एक स्थान पर बूथ संपर्क अभियान में भाग लेंगे। 

Share This News

0 comments: