Tuesday, 25 April 2017

नगर निगम के कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों से बाहर आकर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला



फरीदाबाद : 25 अप्रैल (National24news.com) कहावत है चिराग तले अँधेरा जी हाँ यह कहावत नगर निगम मुख्यालय पर बिलकुल सटीक बैठ रही है जहाँ नगर निगम कर्मचारियों को ही काम करने के दौरान भीषण गर्मी में पानी और कूलर जैसी मूलभूत सुविधा ही उपलब्ध नहीं है. जिसके चलते आज नगर निगम के कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों से बाहर आकर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने चेतावनी दी की यदि इस गर्मी में उन्हें पीने का पानी और काम के दौरान उन्हें कूलर नहीं उपलब्ध करवाए गए तो वह नगर निगम के तीनो जोन में कामकाज ठप करके टूल डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।  
नगर निगम के अंदर ही निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलकर नारेबाजी करते दिखाई दे रहे यह सभी नगर निगम मुख्यालय के कर्मचारी है जो पिछले कई दिनों से अपने दफ्तरों में पीने के पानी और कूलर की मांग कर रहे है लेकिन कोरे आश्वासन के अलावा उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला जिसके चलते आज कर्मचारियों के सब्र का बाँध टूट गया और वह बगावत पर उतर आये. 

रमेश जांगड़ा कर्मचारी नेता ने बताया की निगम मुख्यालय के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी भीषण गर्मी में काम करने को मजबूर है और उन्हें पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा और न ही दफ्तरों में कूलर का इंतजाम किया गया है जिसके चलते वह गर्मी में काम करने को मजबूर है. उन्होंने बताया की हर बार निगम अधिकारी आश्वासन तो देते है लेकिन आश्वासन पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने कहा की निगम अधिकारी खुद तो ऐ सी कमरों में बैठे रहते है जबकि कर्मचारियों के लिए न तो पीने के पानी का प्रबंध है और न ही कूलर लगाए गए है. उन्होंने चेतावनी दी की यदि उन्हें पीने का पानी और कूलर  नहीं उपलब्ध करवाए गए तो वह नगर निगम के तीनो जोन में कामकाज ठप करके टूल डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

 गौरतलब है की जब निगम के कर्मचारी ही निगम के अंदर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है तो ऐसे में शहर को नगर निगम कैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा पायेगा यह एक बड़ा सवाल है !!!   

 इस मौके पर रमेश जांगड़ा अध्यक्ष नगर निगम एम्प्लाइज फेडरेशन ,रतन रहोलीला ,नरेश बैसला ,महेंद्र कुमार,साबिर खान ,अतर सिंह भड़ाना ,दशरथ कुमार ,अमित ,विनेश हुड्डा ,सीमा भाटिया ,सृष्टि बब्बर ,दीपा I 
    
Share This News

0 comments: