फरीदाबाद : बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के भाजपा पार्षद मनोज नासवा ने सभी क्षेत्रवासियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
मनोज नासवा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि हमें एक-दूसरे से प्रेम और सम्मान के साथ होली खेलनी चाहिए, ताकि समाज में समरसता बनी रहे।
पार्षद ने यह भी कहा कि इस होली, हम सभी को न केवल रंगों में, बल्कि जीवन के हर पहलू में खुशियों और सकारात्मकता के रंग भरने चाहिए। उनके शुभकामना संदेश से क्षेत्रवासियों में एक नई उमंग और उत्साह का संचार हुआ है।