Wednesday 6 December 2023

शहर में लगे कूड़े के ढेर इको ग्रीन कंपनी की विफलता बिगड़ी सफाई व्यवस्था का सफाई कर्मचारियों पर ना किया जाए दोषारोपण:- नरेश शास्त्री


फरीदाबाद, 6 दिसम्बर ।  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आवाहन पर कल 6 दिसंबर को संविधान रचयिता डॉक्टर  भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी के साथ तीन दिवसीय कार्मिक भूख हड़ताल का संघ करेगा समापन। आगमी 14 और 15 दिसंबर को दो दिवसीय टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे निगम कर्मी ।


 नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि  की अध्यक्षता में 24 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी 4 दिसंबर को कार्मिक भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओ व कर्मचारियों को 24 घंटा पूरे होने पर भूख हड़ताल से जूस पिलाकर उठाया आगामी 24 घंटे के लिए 31 कर्मचारी व कार्यकर्ताओं को बैठाया कार्मिक भूख हड़ताल पर । भोजन अवकाश के समय सरकार से नाराज कर्मचारियों ने विरोध सभा की ओर नगर निगम कार्यालय से बीके चौक होते हुए नीलम चौक तक  काले झंडे और झाड़ू के साथ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि,  महिला सब कमेटी की राज्य सदस्य सुरेश देवी, ललिता देवी, गुरचरण खाडिया सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर सिंह बालगोहर ने किया।

  नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री  ने कहा कि गुरुग्राम में कूड़े के ढेर एवं सफाई में फैली अवस्था निगम के कर्मचारियों के कारण नहीं बल्कि एक ग्रीन कंपनी की विफलता के कारण है जिसको प्रशासन अतिरिक्त पैसे खर्च कर अन्य ठेकेदारों के माध्यम से कूड़े का उठान करवा रहा है संघ ने मांग की है कि हरियाणा प्रदेश में दिए गए सभी टेक की न्यायिक जांच करवाई जाए क्योंकि इन ठेकों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने की संभावना है। उन्होंने  कहा कि हरियाणा सरकार ने 29 अक्टूबर और 5 अप्रैल को संघ से वार्ताओं के दौरान दर्जनों मांगों पर सहमति जताई थी लेकिन आज तक मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए हैं। सरकार ने 8 फरवरी 2023 को सफाई कर्मचारी व सीवर मैनो के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से लगे अनुबंध सफाई कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर नियमित नियुक्ति करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन आज तक इस पत्र को लागू नहीं किया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को 58 वर्ष की नौकरी की गारंटी देने का पत्र जारी नहीं किया गया तथा एक हजार रुपये सभी सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता भत्ता देना तय हुआ था लेकिन सरकार ने उसमें किंतु परंतु लगाकर कुछ कर्मचारियों को देने की बात कही है, जो एक तरफा घोषणा है। फायर के कर्मचारियों को भी एक हजार रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय हुआ था जो अभी तक लागू नहीं किया गया तथा वर्दी भत्ता देते हुए फायर कर्मचारी के साथ सरकार ने बहुत नाइंसाफी की है, इन कर्मचारियों को फोर्थ क्लास से भी कम वर्दी और धुलाई भत्ता दिया गया है, जो नियम अनुसार अनुचित है। सीवर सफाई फोर्थ क्लास, थ्री क्लास  तथा अग्निशमन विभाग में क्षेत्रफल आबादी के अनुपात में नए पदसर्जित करने, रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने, वर्षों से लगे कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने व अन्य मांगों के पत्र जारी किए नही गए हैं और प्रदेश में बड़े स्तर पर सफाई के काम में ठेकेदारी लागू करते हुए सफाई कर्मचारियों की कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है, छंटनी के खिलाफ  गुरुग्राम के कर्मचारी पिछले 56 दिनों से आंदोलन पर है।
इस आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है, हाल ही में नगर निगम गुरुग्राम द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को नगर निगम गुरुग्राम के पुराना कार्यालय से हटाने के लिए सिविल कोर्ट गुरुग्राम में याचिका दायर कर आंदोलन को कुचलना का प्रयास है। इससे पहले भी निगम प्रशासन ने सैकड़ो कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है और सैकड़ों कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा कर उनको प्रताडि़त किया जा रहा है।aaaaa
Share This News

0 comments: