Tuesday 14 November 2023

जरूरतमंदों की रक्षा का दिवस है गोवर्धन पूजा - स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य


फरीदाबाद ।  सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में गोवर्धन पूजा सविधि संपन्न हुई। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने भगवान के गोवर्धन स्वरूप का पूजन किया। जहां गौधन से विशाल गोवर्धन भगवान बनाये गए। स्वामीजी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को नष्ट करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोप जनों की रक्षा की। इस लीला से हमें जरूरतमंदों की रक्षा का संदेश भी प्राप्त होता है। हमें अपनी क्षमता के अनुसार सेवा अवश्य ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला हमारे लिए संदेश है। हमें भगवान की लीलाओं को कहानी के रूप में न लेकर जीवन उद्देश्यों के निर्माण के रूप में स्वीकार करना चाहिए। 

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने सभी से गोधन की रक्षा करने और जीवन में गोगव्यों के प्रयोग की बात भी कही। इस अवसर पर गुरुजी ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। सभी ने भगवान के स्वरूप की परिक्रमा लगाई और सुख समृद्धि की कामना की। 

Share This News

0 comments: