Sunday 16 February 2020

जीवा पब्लिक स्कूल वैल्यू एजूकेशन अवार्ड से सम्मानित


फरीदाबाद : 17 फ़रवरी I  जीवा पब्लिक स्कूल को उच्चकोटि की शिक्षा एवं नवीनतम शिक्षा प्रणाली की वजह से दो अत्यंत महत्त्वपूर्ण एवं शिक्षा संबंधित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। वल्र्ड एजूकेशन कोनञ्चलेव की ओर से ‘क्रयूचर रेडी स्कूल अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया। दिल्ली द्वारका स्थित होटल रेडीसनद्ब्रलू में आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली का आपस में अदभुत समायोजन था और सभी विषय पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया। इस कार्यक्रम में उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान करने के लिए अनेक विषयों को शामिल किया गया। वहीं विद्यालय को एलड्रोक इंडिया  की ओर से उत्कृष्टï वैल्यू एजूकेशन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय को यह पुरस्कार वैल्यू एजूकेशन के आधार पर दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती देविना निगम ने इन दोनों आयोजनों में भाग लिया व पुरस्कार भी ग्रहण किया। इन दोनों समारोह में जीवा पब्लिक  स्कूल के अलावा एन0 सी0 आर0 व देश के विभिन्न राज्यों के अनेक स्कूलों के प्राचार्यों व शिक्षाविदों ने भाग लिया। इन सभी विद्यालयों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत प्रयोग होने वाली तकनीकी उपकरणों व साधनों के प्रयोग के लिए व पारंपरिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए ही पुरस्कृत किया गया। जीवा पद्ब्रिलक स्कूल के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय को भी इतने सारे शिक्षण संस्थानों के साथ उच्चकोटि की श्रृंखला में मनोनीत किया गया।


Share This News

0 comments: