Sunday 24 November 2019

अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ी कुलदीप कुमार को विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ की समिति" में बतौर सदस्य शामिल


फरीदाबाद : 24 नवंबर I फरीदाबाद के अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ी कुलदीप कुमार को विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ की "विश्वस्तरीय खिलाड़ी समिति" में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की फरीदाबाद (हरियाणा) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप कुमार अंताल्या, टर्की में आयोजित होने वाली विश्व किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ गए हुए हैं एवं वहीं पर आयोजित विश्व किकबॉक्सिंग महासंघ के निर्देशन में "विश्व किकबॉक्सिंग खिलाड़ी समीति" के चुनाव में सर्वसम्मति से फरीदाबाद के श्री कुलदीप कुमार को उक्त समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस दौरान "विश्व महिला खेल समिति" के चुनाव में टीम कोच के रूप में गई कर्नाटक की श्रीमती पूजा हर्षा को उक्त कमिटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

श्री अग्रवाल ने बताया की भारतीय किकबॉक्सिंग खेल के इतिहास के साथ साथ सम्पूर्ण एशिया में यह पहला मौका है जब भारतीय किकबॉक्सिंग खेल के दो सितारे विश्व किकबॉक्सिंग की खेल समिति का हिस्सा बने हैं।

इससे भारत में किकबॉक्सिंग खेल के विकास में एक नई दिशा मिलेगी।

Share This News

0 comments: