Tuesday 11 September 2018

हरियाणा के पूर्व मंत्री शिव चरण लाल शर्मा का निधन, शोक में डूबा फरीदाबाद


फरीदाबाद 12 सितंबर :  मृत्यु एक सत्य है और जो यहाँ आया है उसे एक न एक दिन जाना भी पड़ेगा। हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा का निधन हो गया है. पूर्व मंत्री ने अभी कुछ देर पहले 2 बजकर 52  मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से हरियाणा ने एक अच्छा नेता खो दिया है। सभी पार्टियों के लोग उनसे बहुत प्यार करते थे शायद यही वजह है कि रात्रि का समय है फिर भी उनके घर हजारों लोग पहुँच रहे हैं। पंडित जी के शव को उनके आवास जवाहर कालोनी लाया गया है।

पंडित जी अपने पीछे बहुत बड़ा परिवार छोड़ गए हैं, परिवार में उनकी पत्नी माया शर्मा सहित उनके  पुत्र मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, मुनेश शर्मा सहित कई पोते पोतियां हैं। हाल में ही उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। पंडित शिव चरण लाल शर्मा की पहचान एक विकास पुरुष नेता की थी। नगर निगम के पार्षद, वरिष्ठ उप महापौर के बाद वो एनआईटी फरीदाबाद के विधायक बने और हुड्डा सरकार में मंत्री बने। पिछले चुनावों में वो मोदी लहर के बाद बहुत कम मतों से हारे थे। उनके निधन से फरीदाबाद में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। समय जल्द आप हरियाणा अब तक पर अपडेट पाएंगे। उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
Share This News

0 comments: