Saturday, 23 June 2018

भाजपा कार्यकर्ता खुद को मोदी मनोहर समझे : राजीव जेटली प्रदेश प्रवक्ता


फरीदाबाद : 23 जून । भारतीय शिक्षाविद चिंतक, राजनेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक शहीद डॉ श्यामप्रशाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों सहित शहीद श्यामप्रशाद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए संबोधन में कहा कि श्यामप्रशाद जी के विचारों को जनता तक पहुचाने का मतलब ही यही है कि अंतिम व्यक्ति तक सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचना।

जेटली ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता खुद को मोदी व मनोहर समझ कर अंत्योदय के स्वप्न को पूरा करने के लिए कम से कम 12 घंटे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अधिकारियों के साथ मिल कर कड़ाई से लागू करवाकर जन साधारण में उसके प्रचार पर जोर लगा दे।
भाजपा प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप विपक्षी दलों को चुनोती देते हुए पूछें कि भ्रष्टाचार को छोड़ कर एक भी ऐसा क्षेत्र बताएं जहां उन्होंने हमसे बेहतर किया हो। जेटली ने कहा कि हम बेदाग हैं और विकास की प्रतिस्पर्धा में दूर दूर तक कोई राजनीतिक दल हमारे आस पास खड़ा नजर नहीं आता इसी लिए अब हमें अगर किसी के साथ विकास के लिए प्रतिस्पर्धा करनी है तो वह केवल अपने द्वारा किये गए कार्यों से ही।
बलिदान दिवस पर जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,बढकल विधायक सीमा त्रिखा, मेयर सुमन बाला, प्रदेश प्रवक्ता रेणु भाटिया ने भी अपने विचार रखे और जिला उपाध्यक्ष  राज कुमार वोहरा ने मंचसंचालन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया कार्यक्रम में  मुख्य रूप उपस्थित मंडल अध्यक्ष राधे श्याम भाटिया, पार्षद मनोज नासवा, अमित आहूजा,राजन मुथरेजा व रीटा सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Share This News

0 comments: