Tuesday 29 May 2018

प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा भाजपा सरकार के दिन अब लद चुके


फरीदाबाद, 29 मई: हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया नामकरण ‘मर्डर ऑफ डेमोक्रेसी इंडिया’ करते हुए कहा कि आज देश में सभी संवैधानिक संस्थाओं का वजूद लगभग खत्म कर दिया गया है। देश के हालात इतने खराब है कि चुनाव आयोग को यह कहने पर मजबूर है कि ईवीएम की मशीनों को भी गर्मी की लू लग गई है। इससे पता चलता है कि भाजपा के दिन अब लद चुके है तथा देश की गद्दी से मोदी जाने वाले है और राहुल गांधी आने वाले है। 

श्री तंवर आज नीलम-बाटा रोड स्थित होटल डिलाईट ग्रांड में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व श्री तंवर ने वरिष्ठ इनेलो नेता संजय शर्मा को इनेलो पार्टी छोडऩे के बाद आज कांग्रेस पार्टी में शामिल भी करवाया। भाजपा आईटी सैल के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे वरिष्ठ नेता संजय शर्मा गत एक माह पूर्व ही भाजपा छोडक़र इनेलो में शामिल हुए थे, जिन्होंने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, डा. एस.एल. शर्मा, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, ज्ञानचंद आहुजा, नरेश गोदारा, रेनू चौहान आदि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्य रुप से मौजूद थे। 

हरियाणा प्रदेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हैप्पी संडे मनाने की बात की है। उन्होंने कहा कि झूठ और जुमलों के नाम पर राजनीति कर रहे भाजपाईयों ने देश व प्रदेश में हालात ऐसे खराब कर दिए है कि पूरे छह दिन तक लोग इस टेंशन में है कि दो वक्त की रोटी कैसे जुटाई जाए, ऐसे में हैप्पी संडे मनाने की आवश्यकता तो है ही। क्योंकि आज देश में महंगाई इस कद्र बढ़ गई है कि पेट्रोल 86.12 रुपए व डीजल 73.68 प्रति लीटर पहुंच चुका है और घरेलू सिलैंडर 800 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके अलावा छप्पन इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के देश में आज रोजाना सैनिकों को शहीद होना पड़ रहा है। 

युवा जहां बेरोजगारी के दलदल में फंस रहा है वहीं किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के इंतजार में है, चार साल में गंगा-यमुना में और प्रदूषण बढ़ा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा सरकार के हालात यह है कि आज हरियाणा बेटियों पर हो रहे अत्याचार में नंबर वन है, जिसको लेकर देश व प्रदेश की जनता विश्वासघात दिवस मनाया जाना जायज है। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा ने अपने संबोधन में इनेलो की कलई खोलते हुए कहा कि इनेलो भी भाजपा की बी टीम है और इनेलो में इतनी भारी खींचतान है कि वहां लोगों का हित नहीं बल्कि अपने वर्चस्व की ही लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ व प्रचार की पार्टी है और केवल लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है 



इसलिए उन्होंने भाजपा व इनेलो त्यागते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है क्योंकि कमल का फूल तो एक दिन मुरझाना ही है, लेकिन हाथ का साथ हर वर्ग के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि वह अब आजीवन कांग्रेस पार्टी में रहकर आम गरीब लोगों के हितार्थ कार्य करेंगे तथा गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा व इनेलो के झूठ के पुलंदे की कलई खोलने का काम करेंगे। उन्होंने अपने सभी समर्थकों से आह्वान किया वह आज से ही जहां कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का जन-जन में प्रचार करें वहीं भाजपा सरकार की बेकादियों का विरोध करने में जुट जाए। इस मौके पर नीरज गुप्ता, संजय सैफी, राजेश तेवतिया, रतिराम पाहट, केसी शर्मा, अशोक रावल, रामजीलाल, विजय कौशिक, गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, बंसी शर्मा, रंधावा फागना, सुनीता फागना, सुभाष कपूर, पूनम प्रधान, गजेंद्र ङ्क्षसह, इंद्र दलाल सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Share This News

0 comments: