Wednesday 7 February 2018

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई युवा हुंकार बाइक रैली जींद के लिए अहम बैठक |


फरीदाबाद 8 फरवरी :  गोपाल शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्र अध्यक्ष अमित शाह जी की अध्यक्षता में 15 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की जींद में होने वाली युवा हुंकार बाइक रैली हरियाणा के लिए एक अहम बैठक हुई | जिसमें महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को अलग – अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई | फरीदाबाद में युवा हुंकार रैली के संयोजक भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा रहेंगे तथा साज - सज्जा प्रमुख जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह,रजिस्ट्रेशन प्रमुख जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, सोशल मिडिया प्रमुख अमित आहूजा, अमित मिश्रा , पारस भारद्वाज, स्वागत प्रमुख मीना पाण्डेय,अंजू भडाना,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा एवं रूट प्रमुख वजीर सिंह डागर को जिम्मेदारी सौंपी गई | 

गोपाल शर्मा जी ने बताया कि फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं में रैली के लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने मंडल और बूथ स्तर पर अभी रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और रैली में जाने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी मात्रा में उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है और इस रैली में हर विधानसभा,मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी एवं अधिक से अधिक कार्यकर्त्ता इस रैली में अपनी अपनी बाइकों से पहुंचेगे | युवा हुंकार रैली के लिए जिले के हर मंडल और बूथ स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है |
Share This News

0 comments: