Sunday 19 November 2017

स्व. इंदिरा गांधी के पदचिन्हों पर चलकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं : लखन सिंगला


फरीदाबाद 19 नवम्बर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि स्व. प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामाजिक रुप से मजबूत बना और भारत ने पूरी दुनिया में रक्षात्मक दृष्टि से अपना लोहा मनवाया। यही कारण है कि श्रीमती इंदिरा गांधी को आज भी देश-विदेश में आयरन लेडी के रुप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी राजनीति में महिलाओं के लिए एक आदर्श है और उनसे प्रेरणा लेकर महिलाओं ने राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। श्री सिंगला आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 100वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर इंद्रा कालोनी मेें फरीदाबाद विधानसभा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष खुशबू खान द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने ‘मैँ हूं इंदिरा’ नामक टोपी पहनाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। 

 इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने कहा कि स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दिल में हमेशा देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला और मरते दम तक भी उन्होंने देश सेवा को ही अपना पहला कत्र्तव्य माना। उनके प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में भारत देश ने हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी मायने में पुरुषों से कम नहीं है, देश की महिलाएं ही आज देश का गौरव बढ़ा रही है। हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया है कि भारत बेटियों में भी पूरा दमखम है। 
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह घर के कामकाज के साथ-साथ सक्रिय राजनीति में भी बढ़चढक़र हिस्सा लेते हुए देश व समाजहित के कार्य करें। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक खुशबू खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के हितों की पक्षधर पार्टी है तथा कांग्रेस ने सत्ता हो या विपक्ष हमेशा महिला हितों को सर्वाेपरि रखा है, जबकि मौजूदा भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। महिलाएं आज अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। कार्यक्रम में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निर्मला जाखड़, सुमन मौर्या, शशि शर्मा, निशा देवी, हरदीप कौर, जिया देवी, हरदम देवी, मदन सिंह, नितिन सिंगला, चंद्रपाल सिंह, सलीमुद्दीन, नसीम खान, अनिल चेची, सत्ते नंबरदार, संदीप वर्मा, मुकेश गर्ग, सुधीर चौधरी, नदीम खान, मनप्रीत कौर सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This News

0 comments: