Tuesday 14 November 2017

युवा कांग्रेसियों ने गरीब बच्चों के साथ मनाया जवाहर लाल नेहरु का जन्मदिवस


फरीदाबाद :14 नवम्बर I देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में बल्लभगढ़ की झुगगी-बस्तियों में जाकर गरीब बच्चों को बिस्कुट, फल एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बालदिवस के बारे में विस्तापूर्वक बताया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से खासा स्नेह था इसलिए बच्चे उन्हें प्रेम से चाचा नेहरु पुकारते थे। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरु ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अह्म योगदान दिया था और उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश को विकसित करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी, यही कारण है 

आज भी वह लोगों के दिलों में रहते है और उनके द्वारा देशहित व समाजहित में किए कार्याे की वजह से वह हमेशा यादगार रहेंगे। श्री राजपूत ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरु ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया और उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। चुन्नू राजपूत ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पंडित नेेहरु के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए गरीब-शोषित, पिछड़े व मेहनतकश जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आज उनके जन्मदिवस पर हम सभी को उनके आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  इस मौके पर युवा उपाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, नवीन शर्मा जवां, प्रताप चौधरी, महेंद्र भड़ाना, समय सिंह जवां, गुलशन शर्मा, विपिन कुमार, राहुल शर्मा, गुल्लू चौधरी, मोनू ठाकुर, रणवीर सिंह, दीपक बंसल, सागर वाल्मीकि, पंकज सिंह सहित अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This News

0 comments: