Tuesday, 14 November 2017

रेनबो प्ले स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्म दिन धूम धाम से मनाया


फरीदाबाद, 14 नवम्बर। रेनबो प्ले स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं.जवाहर लाल नेहरू का 128वां जन्मदिवस पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनाया। रेनबो प्ले स्कूल की प्रबंधक प्रियंका भरद्वाज कक्कड़ ने बच्चों के साथ मिलकर पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और बच्चों को उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीती के मुख्य केंद्र बिंदु थे।

उन्होंने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू एक अद््भुत एवं उदार व्यक्तित्व के स्वामी थे और उनका बच्चों के साथ विशेष लगाव था। इसलिए 14 नवम्बर यानि उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज़ादी के लिये लड़ने वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे, वे पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने अपने भाषणों से लोगो का दिल जीत लिया था। इसी वजह से वे आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने और बाद में उनकी महानता को उनकी बेटी और पोते ने आगे बढाया। 
Share This News

0 comments: