Sunday 29 October 2017

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न


फरीदाबाद 29 अक्तूबर(National24news)भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सैक्टर 11 स्थित मिलन वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड, प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी, विधायक श्रीमती सीमा  त्रिखा, प. मूलचंद शर्मा, चेयरमैन अजय गौड, संदीप जोशी उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर एवं वंदे मातरम से हुआ। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जबसे सत्ता संभाली है देश व प्रदेश में विकास की कोई कमी नहीं है। हर वर्ग का सम्मान और हर वर्ग का विकास इस सरकार की देन है जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों केा जन जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता को दिलवाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीमती गार्गी कक्कड ने कहा कि देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसी सरकार है जिसने भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता को दिया है जिसमें  हर वर्ग का विकास और हर वर्ग को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में पहली बार भर्तीया ऑनलाईन की जा रही है जो कि वाकई में एक प्रशंसा का कार्य है उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में सिफारिश व ऊंची पहुंच वालों को नहीं बल्कि काबिलियत वालों को नौकरी मिल रही है यह जनता समझ चुकी है। 
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री संदीप जोशी ने कहा कि बूथ समिति एवं शक्ति केन्द्रो का गठन पार्टी की मजबूती के लिए किया गया है और इससे जुडे समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें और संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने का काम करे।  उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों से पूर्व भारतीय जनता पार्टी की एक बाईक रैली निकाली जायेगी जिसमेंं हजारो की संख्या में बाईक सेवक हिस्सा लेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे जिसके लिए उनहोंने कार्यकर्ताओं की सूची बनाने का दिशा निर्देश दिया। 

इस अवसर पर विधायक  श्रीमती सीमा त्रिखा, प. मूलचंद शर्मा, चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया , अजय गौड ने भी अपने अपने सम्बोधन में पार्टी के द्वारा किये जा रहे कार्यो का विवरण दिया और कहा कि जनता को जो चाहिए था वह मिल रहा हैै और जनता पूरी तरह से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी को मजबूत बनाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडनी है। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री सोहनपाल छौैकर प. दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र चौधरी ने आये हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। 

बैठक में महामंत्री देवेन्द्र चौधरी,  जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुखबीर मलेरना, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरेन्द्र भडाना, लक्ष्मण तंवर, नयनपाल रावत, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार बोहरा, वजीर सिंह डागर, मान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, भगवान सिंह, संदीप भाटी, अमित आहूजा, अमित मिश्रा, श्रीमती रेनू भाटिया , मीना पाण्डे, मंजू गुलाटी आदि मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे। 


Share This News

0 comments: