Tuesday 10 October 2017

महिलाओं को जागरूक कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना मुख्य कार्य: सीमा गुम्बर


फरीदाबाद:10 अक्टूबर (National24news)स्टार बज्ज इवेंट संस्था द्वारा किया गया मिसेज इंडिया एथेनिक फरीदाबाद की विजेता इशिता भाटिया चुनी गई। वहीं दूसरे नंबर पर अनुश्री चांदना को मिसेज इंडिया एथेनिक बनाया गया। दिल्ली की प्रिति ओबराय तनवर सैंकेंड रनरअप रही। इंवेंट के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए स्टार बज्ज इवेंट की संयोजिका सीमा गु बर ने बताया कि उनकी संस्था का कार्य महिलाओं को जागरूक कर समाज में अपनी सहभागिता निभाकर देश उत्थान में योगदान दिलाने का है ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सके तथा चारदीवारी से बाहर आकर पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी योग्यता अनुसार समाज को लाभ पहुंचा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिल्ली सहित कई जिलों की 35 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे महिलाओं से संबंधित अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर चुकी हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान मु यत: शामिल है। 

मिसेज इंडिया एथेनिक चुनी गई इशिता भाटिया ने कहा कि उनका मकसद महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करना तथा शादी के बाद वे चारदीवारी में ही अपना जीवन नष्ट न करें इसके लिए महिलाओं की प्रतिभा के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाने हेतू सघन अभियान चलाएंगी। एक प्रश्र के उत्तर में दूसरे नंबर पर रही अनुश्री चांदना ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। यह सब पुरूष प्रधान परिवार की सोच के कारण हो रहा है, जबकि महिलाएं भी घरों में रहकर पुरूषों से कम कार्य नहीं करती। उन्होंने बताया कि वे घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रही हैं और यह कार्य तेजी से बदस्तूर जारी रहेगा। इस अवसर पर डिजानर नीतू राजपूत, डा. पुनीता आहूजा, संदीप सिंघल, कमलेश शाह, सुनील गुंबर तथा राहुल वधावन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This News

0 comments: