Friday 8 September 2017

कृषि आय दोगुनी करने के उदेश्य से किसान सम्मलेन व जागरूकता कार्यकम आयोजित


फरीदाबाद : 8 सितंबर (National24news) चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत स्थानीय ग्राम भूपानी में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान-संकल्प से सिद्धि नव भारत मंथन के अनतर्गत 2017 से 2022 तक कृषि आय दोगुनी करने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव तरसेम चन्द ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तिगांव क्षेत्र की भाजपा निगरानी समिति के अध्यक्ष एवं नचैली के सरपंच सुधीर नागर, उक्त केन्द्र के वरिष्ठ समन्वयक डा. आरबी गुप्ता व जिला कृषि उपनिदेशक डा. आत्माराम गोदारा समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे। 

एडवोकेट गोपाल शर्मा ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2022 तक हम देश को विश्वगुरू व महान बनाए और कृषि आय को भी दोगुना करे। जापान व चीन जैसे देश ऐसे उदाहरण है जिन्होंने संकल्प के बल पर ही अनूठी तरक्की की है। कृषि इतनी महत्वपूर्ण है कि हमारे पूर्वजों ने भी कहा कि-उत्तम खेती-मध्यम व्यापार। यानि खेती का स्थान सर्वोपरि है और उसके बाद ही व्यापार का स्थान आता है। आज वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के फलस्वरूप ही इस कथन को चरितार्थ किया जा सकता है। अतः किसानों को चाहिए कि कृषि की नई तकनीकी जानकारियां हासिल करके ही खेती करें ताकि उनकी आय दोगुनी होने से श्री मोदी का सपना साकार हो सक। 

  श्री तरसेम चन्द ने समारोह में उपस्थित पुरूष एवं महिला किसानों को पीएम के संकल्प से सिद्धि-अभियान की शपथ दिलाते हुए समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सायल हैल्थ-कार्ड, प्रधान मंत्री कृषि बीमा योजना तथा नई तकनीक आधारित वैज्ञानिक कृषि अपनाने से ही कृषि आय दोगुना हो सकेगी।

समारोह को मिर्जापुर पंचायत के सरपंच महीपाल आर्य, डीडीए आत्माराम गोदारा, उद्यान अधिकारी सुरेश रावत, डा.आरबी गुप्ता, पशु पालन वैज्ञानिक डा. रेखा दहिया व कृषि विकास अधिकारी डा. आनन्द प्रकाश ने भी सम्बोधित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र भूपानी के वैज्ञानिक डा. विजयपाल सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत व आभार प्रकट करते हुए अपने विचार रखे और किसानों को जागरूक किया। 
Share This News

0 comments: