चंडीगढ़:2 अगस्त (National24news) हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहलाने वाली ठाडी धरती पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ठाडे नेता श्री अमित शाह का हजारों- हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘ठाडा ’ स्वागत किया। किसानों, पहलवानों और जवानों की इस धरती पर दिल्ली-हरियाणा के बार्डर से लेकर रोहतक पहुंचने तक हर वर्ग के लोगों ने पार्टी अध्यक्ष का अनेक तरीकों से अभिनंदन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल, पार्टी के अध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने हरियाणा में प्रवेश पर पार्टी अध्यक्ष का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इसके बाद स्वागत का जो सिलसिला यहां से आरंभ हुआ, रोहतक पहुंचने तक निर्बाध रूप से जारी रहा।
पार्टी अध्यक्ष श्री अमित शाह ने भी सभी स्वागत स्थलों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया और उनके जोश के लिए उन्हें बधाई दी। हरियाणा में प्रवेश के अवसर पर नयागांव मोड़ पर बादली हलके के कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को कृषि मंत्री ओ पी धनखड़ ने ताकत की प्रतीक गदा भेंट की। यहां हरियाणवी वेशभूषा में सजी महिलाओं में परंपरागत तरीके से गीत गाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर केसरिया रंग के गुब्बारों को हवा में छोडक़र भी अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
रोहतक को राजनीतिक राजधानी के तौर पर देखा जाता है। किसानों, पहलवानों और जवानों के ठाडे उत्साह के कारण यह धरती ठाडी कहलाती है। हरियाणा की इस ठाडी धरती पर पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह के स्वागत के लिए हर वर्कर में उत्साह देखने को मिला। पार्टी के अध्यक्ष के आने के समाचार से सभी स्वागतस्थलों पर सुबह ही हजारों कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने बाकायदा टेंट लगाकर तथा ढोल, बीन, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्वागत है, स्वागत है अमित शाह जी का स्वागत है, के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पिछले कुछ दिनों से अमित शाह के आने की चर्चा से उत्साहित कार्यकर्ताओं में उनको देखने की ललक भी थी। जैसे की स्वागत स्थल पर अमित शाह की गाड़ी आकर रूकती तो हजारों कार्यकर्ता उनकी झलक पाने को उमड़ पड़ते वहां उनका स्वागत किया जाता। स्वागत स्थल पर जोश देखते ही बनता था।
हर वर्ग के कार्यकर्ता, महिलाएं और ग्रामीण स्वागत में शामिल रहे। जोश का आलम यह था कि हर कार्यकर्ता हाथों में भाजपा के झंडे लिए हुए था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हाथ में अमित शाह के स्वागत की तख्तियां थी। सडक़ के दोनों ओर स्थानीय नेताओं के चित्रों के साथ पार्टी अध्यक्ष के स्वागत के होर्डिंग्स और कटआउट से भी स्वागत किया गया। बहादुरगढ से रोहतक तक के चालीस किलोमीटर के सफर में एक दर्जन स्थानों पर अलग-अलग स्वागत स्थल बनाए गए थे और उन स्थानों पर पार्टी अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। अनेक स्थानों पर मानव श्रृृंखला बनाकर, फूल बरसाकर भी स्वागत किया गया।
हरियाणा में रोहतक भूमि को किसानों, पहलवानों और जवानों की धरती माना जाता है। इस धरती पर स्वागत भी इसी प्रकार से किया गया। हरियाणवी पगड़ी बांधे यहां के ठाडे किसान स्वागत को तैनात थे तो पहलवानों ने गदा और तलवारें भेंटकर पार्टी के अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा वर्ग के काफिले बाइकस की अगुवाई से अभिनंदन कर रहे थे। हाथों में तिरंगे लिये युवा वर्ग था तो हजारों लोग भाजपा का झंडा फहरा रहे थे। हजारों वाहनों का काफिला पूरी तरह से अनुशासित होकर चला और माहौल को भाजपामय बनाया । पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह के इस आागमन को देखते हुए आसपास के गांव के लोग भी स्वागत को पहुंचे। हरियाणवी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मंगलगीत के साथ स्वागत किया। रोहतक में पहुंचने पर सडक़ के दोनों ओर विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगे लेकर स्वागत किया। मस्तनाथ विवि के विद्यार्थियों ने मानव श्रृृंखला बनाकर अभिनंदन किया।
मंत्रियों ने किया स्वागत:
पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष श्री अमित शाह का बार्डर से रोहतक तक सरकार के मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। दिल्ली से हरियाणा प्रवेश पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने अगुवाई की। बहादुरगढ में प्रवेश पर यहां के विधायक नरेश कौशिक ने स्वागत किया। बादली मोड़ नया गांव पर बादली हलके के कार्यकर्ताओं की अगुवाई प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने की। बीन नगाडों की थाप पर स्वागत किया। यहां की अध्यक्ष को ताकत की प्रतीक गदा भी भेंट की गई। रोहद टोल टैक्स पर बेरी क्षेत्र के नेता विक्रम कादयान, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, सांपला में धर्मबीर हुड्डा ने स्वागत किया। इस्माइला से कलावड़ तक युवा वर्ग ने मानव श्रृंखला बनाकर अभिवादन किया। खेड़ी साध मोड़ पर महम के नेता शमसेर खरकड़ा, खरावड़ में रामअवतार वाल्मिकी, आईएमटी चौक पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर की अगुवाई में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सरकार के मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, कविता जैन, कृृष्ण लाल पंवार भी इस स्वागत समारोह में शामिल रहे।
रोहतक सीमा में प्रवेश के बाद सडक़ के दोनों ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जयघोष करके माहौल को भाजपामय बनाए रखा। इसके अलावा भी अनके स्थानों पर दूसरे जिलों के नेता भी स्वागत के लिए पहुंचे।
होर्डिंग्स से पटे शहर:
पार्टी अध्यक्ष के आगमन को लेकर बहादुरगढ से रोहतक हर स्पोट पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत के होर्र्डिंग्स लगाए। अघ्यक्ष अमित शाह के कट आउट के अलावा उनके स्वागत और अभिनंदन लिखे स्लोगन वाले बोर्ड सडक़ के दोनों ओर लगे थे। रोहतक शहर में भी अभिनंदन के होर्डिंग्स लगे हैं।
0 comments: