Tuesday 29 August 2017

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा श्री गणेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित


फरीदाबाद :29 अगस्त (National24news)  महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्री गणेश उत्सव गांधी कालोनी एनआईटी में मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा 28 अगस्त 2017 को महिलाओं के लिए संगीत कुर्सी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले राउंड में लक्ष्मी पांचाल, संगीता, बबिता, किरण, रेखा, लक्ष्मी सहगल, अक्षि, पल्लवी पांचाल एवं भारती पांचाल प्रतियोगी बनी। हर प्रतियोगिता के अंत में बस एक ही विजेता होता है। पहले राउंड की विजेता लक्ष्मी सहगल रही। जिन्होंने सभी महिलाओं को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार दूसरे राउंड में अंजली, पूजा, प्रतिभा, सुनीता, सिमरन, तुलसी, सीमा, पिंकी, अंशिका, वीणा, ज्योति ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

दूसरे राउंड की विजेता रही पूजा। दोनों विजेताओं को मंडल के महिला विभाग की किरण पांचाल द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के राजेन्द्र पांचाल, चिंतामणि, विनय, रविन्द्र लोटकर, रवि मांगवलकर, गौरव बजाज, विशाल, रमा कांत गुप्ता, अक्षय पांचाल एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल द्वारा 29 अगस्त 2017 को बच्चो के रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी अपने सह परिवार एवं मित्रों के साथ आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।

Share This News

0 comments: