Saturday, 15 July 2017

पौने चार करोड़ से बने वाली गोहाना हलके की तीन सडक़ोंं का चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत ने किया शिलान्यास


गोहाना:15 जुलाई (National24news)  हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की चेयरपर्सन एवं पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने शनिवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन सडक़ों के निर्माण की आधारशिला रखी, जिन पर करीब पौने चार करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इस दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के चहुंमुखी विकास के लिए सडक़ोंं का बेहतरीन होना जरूरी है। इससे व्यापार को भी गति मिलती है।

चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत गोहाना में सडक़ों के शिलान्यास अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी।  वे दोपहर 02:00 बजे न्यात गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने न्यात से खानपुर को जोडऩे वाली सडक़ की आधारशिला रखी। इस सडक़ के निर्माण पर लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि व्यय होगी। यहां उन्होंने एक जनसभा को भ्भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा व भ्भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रेखा रानी ने की। 

तदोपरांत पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत ने गावं लाठ से रभड़ा सडक़मार्ग का शिलान्यास किया, जिसके निर्माण पर करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। अंत में वे जाजी गांव पहुंची, जहां उन्होंने जाजी से मोहना सडक़मार्ग की आधारशिला रखी। इस सडक़ के निर्माण पर लगभग 75 लाख रूपये की लागत आयेगी। इन दोनों सडक़ों के  शिलान्यास कार्यक्रमों में भी उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता जन कल्याण है। जनहित को ध्यान में रखते हुए ही नीति निर्माण किया जाता है।  

पूर्व मंत्री गहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना से आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाये। अंतिम पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति कोभ्भी विकास में भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तभी से विकास को एक नई गति मिली है। हर वर्ग में खुशी की लहर है। भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सैंकड़ों करोड़ रूपये की सौगात दी है जिससे विकास के नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। 

इस दौरान चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने  अपने संबोधन में तीन सडक़ोंं के शिलान्यास पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। सभी गलियों को पक्का बनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. धर्मबीर नांदल, मार्केट कमेटी गोहाना के चेयरमैन नत्था सैनी, पार्षद संजय, रजनीश मलिक, डा.योगेश अल्माड़ी, जय सिंह, लाठ की सरपंच सुमन देवी, रमेश लाठ, कुलदीप लाठ, मंडलाध्यक्ष बलराम कौशिक आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 
Share This News

0 comments: