Wednesday 5 July 2017

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया बड़खल विधानसभा उपमंडल तहसील का शुभाआरम्भ - क्षेत्र के पांच लाख लोगो को मिलेगी सुविधाएं !


फरीदाबाद :5जुलाई(National24news)  स्थानीय बी.के. चैक -डा. अम्बेडकर चैक (हार्डवेयर चैक) रोड़ पर बाल भवन के नजदीक बनाए गए बड़खल उपमण्डल अधिकारी (ना0) कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का विधिवत उद्घाटन आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य व्यक्तियों एवं जिले के अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच किए गए हवन यज्ञ से हुई। समारोह में हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव एवं बड़खल हलके की विधायक सीमा त्रिखा, बल्लबगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संदीप जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरियाणा सरकार में भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयमैन अजय गौड़, नगर निगम की महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चैधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चैधरी, उपायुक्त समीरपाल सरो, निगमायुक्त सोनल गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, डी.सी.पी. आस्था मोदी, नगराधीश सतबीर मान, बल्लबगढ़ के एसडीएम अमरदीप जैन तथा सम्बन्धित बड़खल उपमण्डल के एसडीएम रीगन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि बड़खल उपमण्डल के बनने से बड़खल व फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र में बसे कुल लगभग साढ़े आठ लाख लोगों को सम्बन्धित जनसुविधाओं व सरकारी कार्यों का लाभ मिलेगा और भविष्य में उन्हं सैक्टर-12 जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सीमा त्रिखा ने इस सम्बन्ध में अपने क्षेत्र की विशाल विकास रैली में गत 7 जून 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष मांग रखी थी जिसे उन्होंने मौके पर ही तुरन्त मंजूर कर लिया। इसी क्रम में सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के पूरा करने उपरान्त बड़खल उपमण्डल व तहसील कार्यालय का तोहफा क्षेत्र की जनता को मिल गया है।

श्री गुर्जर ने कहा कि देश के शुरूआती भावी स्मार्ट शहरों में फरीदाबाद पहले ही दौर में शामिल हुआ जिसके विकास पर हजारों करोड़ रूपये खर्च होंगे जिसमें से पहले वर्ष में 200 करोड़ रूपये की निर्धारित राशि प्राप्त हो चुकी है। पिछली सरकारों में फरीदाबाद नगर निगम को विकास के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। जबकि मनोहर सरकार अब तक फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 1200 करोड़ रूपये की राशि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अन्तर्गत मंजूर कर चुकी है। जिसमें से लगभग 250 करोड़ रूपये की विकास राशि प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे देश का तथा मुख्यमंत्री की मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवीं एक की तर्ज पर पूरे प्रदेश का अभूतपूर्व विकास करने में जुटे हैं।
सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री श्री गुर्जर का स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में ही मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुसार करोड़ों रूपये की परियोजना बड़खल हलके में पूरी होंगी। इनमें 125 करोड़ रूप्ये की लागत राशि एनएच-एक से पांच तक रिंग रोड़ के रूप में बनाया जाने वाला आऊटर पेरीफेरल रोड़, 35 करोड़ रूपये की लागत की लगड़पुर, शिवदुर्गा विकार व दयालबाग की सीवरेज लाईन बिछाने का कार्य प्रमुख रूप से शामिल हंै। सैनिक कालोनी व ग्रीन फील्ड कालोनी को विकास कार्यों के लिए नगर निगम में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। गत कांगे्रस सरकार में 626 व्यापारियों ने 30 करोड़ रूपये की विकास राशि सरकार के पास जमा करवाई थी। जिसमें से मात्र 25 लोग ही नियमित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकें। जबकि बाकी अन्य 601 व्यापारियों को रैगुलर करके प्रमाण-पत्र देने का कार्य वर्तमान मनोहर सरकार द्वारा सिरे चढ़ाया जा रहा है। 
बड़खल झील को पानी से लबालब भर कर गुलजार करने की सौगात भी मनोहर सरकार शीघ्र ही नायाब तोहफेे के रूप में देगी। श्रीमती सीमा त्रिखा ने इन सभी विकास कार्यों सहित बड़खल उपमण्डल व तहसील कार्यालय को मूर्त रूप् देने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर का हार्दिक आभार प्रकट किया।

विधायक मूलचंद शर्मा,  भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व महापौर सुमन बाला ने भी समारोह को सम्बोधित करते हुए बड़खल उपमण्डल कार्यालय का शुभारम्भ होने पर बड़खल उपमण्डल से सम्बन्धित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

उपायुक्त समीरपाल सरो ने मुख्य अतिथि श्री गुर्जर का स्वागत व्यक्त करते हुए विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि इस उपमण्डल में बड़खल व फरीदाबाद एनआईटी क्षेत्र के लगभग 8 लाख से भी अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इसके अन्तर्गत 9 पटवार खाने व दो उपतहसील गौंच्छी व धौज भी शामिल की जायेगी। उन्होंने इस कार्यालय में सभी सम्बन्धित कार्यों को सुशासन व पारदर्शिता के साथ पूरा करवाने का आश्वासन दिया। सम्बन्धित एसडीएम रीगन कुमार ने आभार स्वरूप विचार व्यक्त करते हुए जनता की भावनाओं पर शत-प्रतिशत रूप् में खरा उतरने का विश्वास दिलाया। उपायुक्त श्री सरों ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ठ अतिथियों का जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह व शाल आदि भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद सुभाष आहूजा, मनोज नासवा, सरदार जसवंत सिंह, हेमा बैंसला, बीर सिंह नैन, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी त्रिखा, मनोज मल्होत्रा (मन्नू), रामकुमार वोहरा, अमित आहूजा, पीर जगन्नाथ, नैनपाल रावत, जोगेन्द्र चावला, कविंद्र फागना, साहिल नंबरदार, संदीप कौर, संजीव भाटी, रीटा, नवजीवन गोसाईं, जिला पार्षद शैलेन्द्र नम्बरदार, सुमित विज, सरला विरमानी, डीएन कथूरिया, आरएस गांधी, टीडी जटवानी, सुनील गुलाटी, बीआर भाटिया, जयदयाल, वासुदेव सलूजा, विशम्बर भाटिया, रेनू भाटिया, हरेन्द्र भड़ाना, आनन्दकांत भाटिया, डा. आरएन सिंह, कर्मबीर बैंसला, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गौड़, प्रवीण बब्बू खत्री, हरदयाल मदान, गौरव बत्रा, सुमित विज, दिया भाटिया, तानी भाटिया, पूजा वर्मा, मन्नू सिंह, इस्लाम मास्टर सहित अनेकों सम्बन्धित व्यक्ति उपस्थित थे। 
Share This News

0 comments: