फरीदाबाद : 3जुलाई(National24news) वर्तमान सरकार द्वारा निरन्तर रूप में किए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की कड़ी में आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम वार्ड नम्बर-3 की संजय कालोनी में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपए से भी अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इनके अन्तर्गत नगर निगम के माध्यम से एक करोड़ 80 लाख रूपए की लागत से सीवरेज बिछाई जायेगी और एक करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से लगभग दो दर्जन गलियों को आरएमसी विधि से पक्का सिमेन्टिड किया जायेगा। इस मौके पर सम्बन्धित विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पार्षद जयबीर खटाना, शीतल खटाना, बीर सिंह नैन, दीपक चैधरी, पूर्व पार्षद धर्मबीर खटाना व ऋषि चैधरी तथा भाजपा नेता संदीप चपराना प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर ढंग से तैयार करके उपलब्ध करवाया जायेगा। किसी भी तरह की शिकायत लम्बित नहीं रहने दी जायेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे देश का एक समान रूप से सर्वांगीण विकास करने में जुटे हैं। इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध होकर प्रयासरत है। पी.एम.-सी.एम. की इस जोड़ी के चलते किसी भी व्यक्ति को विकास की चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं है। क्षेत्रवासियों ने श्री गुर्जर को फूलमालाएं भेंट करके उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डा. आर.एन. सिंह, राजकुमार वोहरा, तेजपाल चैहान, दिलबर खान, नौशाद, सुरेन्द्र अग्रवाल, दिगपाल सिंह रावत, मदन लाल जांगड़ा, ओ.पी. परमार व मुन्ना लाल चैहान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
0 comments: